बुधवार, 31 दिसंबर 2025

वन विकास निगम का डिप्टी रेंजर लोकेश साहू वर्षों से फर्जी नौकरी कर रवान क्षेत्र को कर रहा खोखला

 वन विकास निगम का डिप्टी रेंजर लोकेश साहू वर्षों से फर्जी नौकरी कर रवान क्षेत्र को कर रहा खोखला


अलताफ़ हुसैन

रायपुर (फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम एवं संपूर्ण प्रदेश के समान्य वन मंडल कार्यालयों में ऐसे बहुत से वन कर्मचारी है जो किसी न किसी तरह से फर्जीवाडा  प्रमाण पत्रों के मध्यम से शासकीय नियुक्ति प्राप्त कर वर्षों से शासन के राजस्व को चुना लगा रहे है मजे की बात यह है कि वरिष्ठ अधिकारी भी इन सब बातों से अनभिज्ञ नही है फिर भी ऐसे वन कर्मचारियों पर किसी प्रकार की कोई भी वैधानिक कार्यवाही नही की जा रही है तथा मजे से ऐसे वन कर्मी शासन के समस्त योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे है  इसका ताजातरीन उदाहरण छ्ग राज्य वन विकास निगम के बार नयापारा परियोजना मंडल अंतर्गत रवान परिक्षेत्र के  डिप्टी रेंजर लोकेश साहू जो नाम के लिए तो छ्ग राज्य वन विकास निगम मे डिप्टी रेंजर का कार्य करता है परंतु काष्ठ माफिया एवं तस्करो के मध्य वह जैसे फिल्म पुष्पा का हीरों चंदन तस्कर पुष्पा राज है वैसे ही बार नयापारा परियोजना मंडल स्थित रवान वनक्षेत्र स्थित सागौन का यह पुष्पा  है जो विस्तृत भू भाग मे फैले वन क्षेत्र सागौन काष्ठ  का वह रक्षक नही बल्कि भक्षक बना बैठा हुआ है जिसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लोग उसे वर्दी वाला सागौन तस्कर लोकेश के नाम से पहचानते है


आसपास के चौकीदार सुरक्षा कर्मीयों से पातासाजी करने पर उन्होंने बताया कि सागौन के बहुत से कक्ष क्रमांक क्षेत्र मे सागौन के मेजरमेंट में धांधली गड़बड़ झाला कर रायपुर के भनपुरी सहित बहुत से  क्षेत्र में सागौन काष्ठ की अफरातफरी कर चुका है यही नही विगत कुछ वर्ष पूर्व मेजरमेंट के समय गलती से लगभग तीन सौ से उपर घन मीटर सागौन कोडार काष्ठागार पहुँच गया भौतिक सत्यापन में तात्कलिक उप वन मंडल प्रबंधक ने काष्ठ  भौतिक सत्यापन मे अंतर पाए जाने पर उनके द्वारा सत्यापन करने से  साफ इंकार कर दिया गया जिसमे तीन सौ से उपर घन मीटर का अंतर बताया गया इस तारतम्य में मंडल प्रबन्धक के द्वारा पत्र क्र. /व.वि.नि./राजस्व/2022/2696/ जो 03/11/2022/ को उप मंडल प्रबन्धक को लिखा गया था जो उपरोक्त तीन सौ से उपर घन मीटर सागौन की मैजेरमेंट करते समय धांधली,हेराफेरी उजागर  हुआ था जिसका आरोप भी लोकेश साहू द्वारा ही किया जाना बताया गया था अब सवाल यह उठता है कि उक्त अंतर के तीन सौ से उपर घन मीटर सागौन का क्या हुआ ?


 इस की कोई खबर नही? क्या कथित अंतर हुई सागौन को मिली भगत कर खुर्दबुर्द कर प्राप्त राशि को परस्पर  बन्दर बांट कर लिया गया यह भी जांच का विषय है यदि इसकी जानकारी ली जाए तो बहुत से अधिकारी एवं वविनि के कर्मचारीयों की नौकरी खतरे में पढ़ सकती है बताते चले कि सागौन थीनिंग कार्य होने के कुछ वर्ष पूर्व ऐसे सागौन को  जो बीमारू, व्याधि ग्रस्त आड़े तिरछे, खोखले,अथवा बल्ली नुमा जो पेड़ पौधों वनों के ग्रोथ में बाधा उरपन्न करते है साथ ही बीस तीस एवं चालीस वर्षीय ,स्वस्थ्य परिपक्व अवरोधक सागौन को चिंहित कर कितने कक्ष क्रमांक के कितने हेक्टेयर में कितनी की संख्या में पातन किया जाना है वह सुनिश्चित किया जाता है उसका पांच वर्ष पूर्व अवलोकन कर संख्या, घन मीटर निर्धारित की जाती है पश्रत गोशवारा  में अंकित कर वर्ष अनुसार मार्किंग कर जनवरी फरवरी से पातन कार्य प्रारंभ किया जाता है परंतु यहाँ ठीक विपरित चोर मचाए शोर....की स्थिति निर्मित रहती है यहाँ बीमारू व्याधि ग्रस्त खोखला,  सागौन के साथ  चिंहित स्वस्थ सागौन एवं अन्य बेशकीमती साल, बीज, जैसे अन्य बेशकीमती पेडों का पातन भी कर लिया जाता है जो पूर्व चिंहित सुनिश्चित निर्धारित काष्ठ संख्यिक दर  से कई गुना अधिक पातन होता है इन सब के पीछे वविनि के डिप्टी रेंजर लोकेश साहू का बहुत बड़ा खेल, एवं योगदान बताया जाता है क्योंकि वन विकास निगम के उपर बैठे अधिकारियों का मुँह इसी राशि एवं इस प्रकार की गड़बड़ी घोटाले एवं अनीयमिताएं कर खामोश करवा लेता है उच्च अधिकारी भी आँख बंद कर उसके फर्जी गड़बड़ी घोटाले को देख कर भी अनदेखा कर कृपा बरसा रहे है  जिसकी वजह से आज वह वर्षों से बार नया पारा परियोजना मंडल में सांप की तरह कुंडली मार कर पदस्थ कथित वनक्षेत्र को पूरी तरह से खोखला कर चुका है फिर भी अब तक उपर बैठे कोई भी अधिकारियों ने उस पर अन्यंत्र भेजने या गड़बड़ी रोकने का दुस्साहस नही कर सका  इसका सीधा आशय यह माना जा रहा है कि वह अधिकारियों की मिलीभगत  और शह पर समस्त कर्म कांड को अंजाम दिया जा रहा है इसकी वजह यह भी माना  जा रहा है कि दुधारू गाय की तरह दूध देने वाली गाय को कोई भी भगाना नही चाहता इस वजह से वह व. वि.नि.के अधिकारीयों की आँख का तारा बना बैठा है जबकि इसके उपर और भी बहुत गंभीर आरोप लगा हुआ है 


उल्लेखनीय है कि वन विकास निगम के बहुत से वन कर्मचारी यह कहते नही थकते कि ऐसा कटाई, गड़बड़ घोटाला जैसे गंभीर आरोप होने पर उसे कब से नौकरी से निकाल देना चाहिए था परंतु मुख्यालय वन विकास निगम के एक पूर्व सेवा निवृत लेखा प्रबन्धक की विशेष कृपा दृष्टि से वे बचते आ रहे थे परंतु वर्तमान परिस्थिति में उन्हे कौन बचा रहा यह आगे खुलासा होगा परंतु गंभीर चर्चा इस बात को लेकर है कि लोकेश साहू डिप्टी रेंजर पर फर्जी तरीके से स्कूल सार्टिफेकेट के मध्यम अल्प आयु से ही वविनि से नियमितीकरण का लाभ  उठाते हुए शासन को धोख़ा घड़ी कर समस्त शासन की सुविधा जनक योजना का लाभ अब तक उठा रहा है हमे मिले पत्र से यह भी ज्ञात हुआ है कि वर्ष, 2023 में भी  अवर सचिव छग शासन के पत्र क्रमांक/ 2917/दिनंक /14/09/2023/वन एवं जल वायु परिवर्तन  विभाग ने बार नयापारा परियोजना मंडल को पत्र क्रमांक /क्षे.म.प्र./2023/1360/ के दिनंक 06/12/2023/को मंडल प्रबन्धक के नाम पत्र जारी करते हुए स्पष्ट उल्लेख किया है कि वन विकास निगम मे फर्जी तरीके से नियमितीकारण का लाभ उठाते हुए नौकरी कर रहे डिप्टी रेंजर लोकेश साहू के विरुद्ध एफ. आई.आर. दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जाए जिस पर आज पर्यंत कोई कार्यवाही नही की गई जो उपर बैठे अधिकारियों की कार्य शैली पर सवाल खड़ा करता है तत्कालिक आर जी एम बार नया पारा परि. मंडल के पत्र मे लिखा गया है कि डिप्टी रेंजर लोकेश साहू जिसका जन्म तिथि19/05/1978/ थी तो वह वन विकास निगम मे वर्ष, 1995 से कार्यरत होना बताया गया तब उनकी उम्र 18 वर्ष से कम के थे अर्थात वे नाबालिग थे  ऐसी परिस्थिति मे यह कानूनन अपराध है यही नही दैनिक वेतन भोगी के रूप लोकेश साहू  नियमित छात्र  के रूप में दसवी बारहवीं  तथा स्नातक तक की उपाधि प्राप्त की तब दैनिक वेतन भोगी के रूप में था तो वह कोई नियमित छात्र कैसे हो सकता है? इससे स्पष्ट होता है कि डिप्टी लोकेश साहू दैनिक वेतन भोगी के रूप मे कार्यरत नही रहे होंगे तथा  उपस्थिति संबंधी भी कोई आभिलेख नही होना बताया गया था यही नही जांच कर्ता अधिकारी से भी स्पष्टी करण मांगा गया था परंतु इस संदर्भ में क्या कार्यवाही हुई यह ज्ञात नही परंतु डिप्टी लोकेश साहू पर कार्यवाही करना तो दूर आज भी वह वन विकास निगम में एक ही परिक्षेत्रा में वनों का विदोहन कर उसे दीमक की तरह खोखला कर रहा है एवं अधिकारी भी आँख बंद कर चुप्पी साधे बैठे है खबर यह भी छनकर आ रही है कि उसे कवर्धा क्षेत्र में एक माह से ट्रांसफर कर दिया गया है फिर भी वह बार नयापारा परियोजना क्षेत्र के रवान परिक्षेत्र में अब भी यथावत स्थिति में बैठा है अब यह सब देख कर इस बात का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है कि धन के बल पर मुख्यालय से लेकर आर.जी.एम. सहित डी एफ.ओ. (डी.एम.)एवं एस. डी.ओ. का मुंह बंद कर रखा है 


 यह स्थिति वन विकास निगम की ही नही बल्कि वन जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्य परिक्षेत्रों में भी देखा गया है  छ्ग राज्य वन अनुसंधान संस्थान के मुख्यालय से यह खबर तेजी से निकल कर आ रही है की एक अन्य महिला कर्मी  अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड 3 के पद पर परिवार से झूठ बोल कर फर्जी तरीके से सहमति बना कर नौकरी ले ली है जिसका विरोध उसके ही परिवार जन लिखा पढ़ी और संबन्धित विभाग से पत्राचार कर रहे है उसी भवन के उपरी हिस्से मे  सीसीएफ आफिस विधान सभा में एक वन कर्मी विगत चौदह,पन्द्रह वर्षों से आसमान में  रवि के तेज के समान चमक रहा है यहाँ तक विभागीय पदोंन्नति होने के बाद भी वह उसी पद स्थान में वर्षों से  काबिज है बताया जाता है कि समस्त विभागीय गुणा भाग के मामले में वह सिद्धस्त है यही कारण है कि अनेक सी सी एफ आते गए और चले गए मगर कथित बंदा वन कर्मी अब  भी सीसीएफ ऑफिस मे  एक स्थान पर ढोल धमाका पीट कर बल्ले बल्ले कर रहा है रायपुर वन मंडल रायपुर अंतर्गत खरोरा के समीप मोहरेंगा वाइल्ड लाइफ प्रभारी ने तो बकायदा तीन लोगों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लगा दिया है जिसमे एक कर्मी उसकी स्वयं की बहन भांजा को साथ ही पेंशन एवं लड़के को अनुकंपा भी मिल गई है उसके बावजूद परिवार वाद के मोह में तीन से अधिक लोगों को वेतन विभाग से मिल रहा है यह संख्या अधिक भी हो सकती है यदि इसकी जांच की जाए यह तो रायपुर वन मंडल के कुछ स्थान के उदाहरण है यदि पूरे प्रदेश में सूक्ष्मता से देखा जाए तो बहुत से  फर्जी नियुक्ति सहित फर्जी नौकरी के बहुत से प्रकरण सामने आ सकते है 

मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

छ.ग. वन कर्मचारी संघ, जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 छ.ग. वन कर्मचारी संघ, जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


रायपुर।(छत्त्तीसगढ़ वनोदय न्यूज़) वन कर्मचारी संघ, जिला शाखा रायपुर द्वारा जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह  रेंजर्स एसोसिएशन हॉल, पंडरी, रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री मणिवासगन एस. (भा.व.से.), मुख्य वन संरक्षक, रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया श्रीमती सतोविषा समाजदार (भा.व.से.), मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), रायपुर द्वारा की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश मिश्रा एवं रायपुर परिक्षेत्र अधिकारी श्री दीपक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं प्रांतीय निकाय से श्री संतोष सामंत राय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन को सशक्त बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्री सावन कुमार साहू एवं जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन की गरिमा, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनिवासागन एस ने  नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों कों बधाई देते हुए कहा की सभी कर्मचारी विभाग के कार्यों कों निष्ठा से निभाते हुए मिलकर कार्य करें, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सतोविषा समाजदार ने भी सभी नव निर्वाचित सदस्यों कों बधाई दी। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण अनुशासन, एकजुटता एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण रहा।

अंत में जिला अध्यक्ष श्री सावन कुमार साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

फ्रैंड्स म्युजिकल् ग्रुप की संगीतमयी प्रस्तुति पर श्रोता झूमे

 फ्रैंड्स म्युजिकल् ग्रुप की संगीतमयी प्रस्तुति पर श्रोता झूमे


रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) फ्रैंड्स म्युजिकल ग्रुप एवं एवन साउंडस के संयुक्त सहभागिता निभाते हुए कुमार शानु एवं उदित नारायण के सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों ने मदमस्त कर देने वाले गीतों की बेहतरीन अंदाज मे मंच पर साझा किया जिसमें कुछ कलाकार ऐसे भी थे जिन्होंने अपना जीवन कला, गीत, संगीत को समर्पित किया हुआ है जिनमे  राजेश नायक जी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है वे संगीत की दुनिया में उनका एक अलग पहचान बनी हुई है उन्हे संभवतः श्रोताओं द्वारा पहली बार मंच में. ...दिल है कि  मानता नही...की प्रस्तुति देख आश्चर्य चकित हुए बिना नही रह सके क्योंकि इतनी सटीक अंदाज में उनकी प्रस्तुति सुन कर मन प्रफुल्लित हुए बिना नही रह सका वही फ्रैंड्स म्युजिकाल ग्रुप के डायरेक्टर विजय निहाल ने सभी कलाकारों को चुन कर लिया  उन्होंने...मस्ताना मौसम है रंगीन नजारा ये ...टाइटल  सॉन्ग की प्रस्तुति दी  एक अच्छे कार्य क्रम के लिए  अच्छे सधे हुए कलाकार की आवश्यकता होती जिसके लिए उन्होंने समन्दर से मोतियों का चयन किया वही प्रवीण यदु ने.., तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करता हूं.ृ .कृष्णा यादव , इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो फहीम खान ,  तुम्हे अपना बनाने की कसम खाई है...बसंत दीप, मुझको किया हुआ है कमलेश सिन्हा,दिल जाने जिगर तुझपे निसार किया है  राजेन्द्र जगत,...दिल कहता है चल उनसे मिल, गोल्डन साहू , जादू तेरी नजर  जैसे गीत को श्रोताओं ने बहुत पसंद किया फीमेल वॉयस मे मधु यादव जागृति, मीनाक्षी ,अनुष्का ने  सभी गीतों पर अच्छा तालमेल बिठाकर  श्रोताओं की ताली बटोरने में  कामयाब  रही वही संचिता भट्टाचार्य की कोमल आवाज़ ने लोगों के कानों में मिश्री घोल दी बताते चले कि इसके पूर्व भी उन्होंने कुमार शानु के साथ भी गीत साझा किया है यकिनन ऐसे साधक कलाकर जब मंच में हो तो वह कार्यक्रम सफल होने की ग्यारंटी मानी जाती है यही नही सभी अन्य कलाकर प्रवीण यदु, बसंत दीप सहित अन्य कलाकार ने भी अपनी प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया यहाँ तक नवोदित युवा कलाकार भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित बहुत से सम्मानित डायरेक्टर समाज सेवी, पार्षद गण का सम्मान किया गया जिनमे,मुख्यतः लक्ष्मी नारायण लाहोटी, गाता रहे मेरा दिल म्युजिकल् ग्रुप के डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार नवाब कादिर पार्षद तिलक पटेल,श्री दुबे जी, पार्षद गोवर्धन शर्मा, रविंद्र दत्ता सहित अनेक विशिष्ट जन का शाल दे कर सम्मान किया गया इस विशेष गीत संगीत कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी श्रोता गण एवं विशिष्ट जन का फ्रैंड्स म्युजिकल ग्रुप के डायरेक्टर विजय निहाल ने हृदय से आभार व्यक्त किया कार्य क्रम का संचालन लक्ष्य टारगेट ने अपने विशेष अंदाज मे किया