वन मण्डल राजनांदगांव बागनदी के रेंजर द्वारा श्रमिक भुगतान में लापरवाही श्रमिकों ने मुख्य मंत्री हेल्प लाइन मे शिकायत दर्ज
रायपुर/राजनांदगांव (फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़) राजनांदगांव वन मण्डल बाग नदी अंतर्गत छुरिया नर्सरी में राज्य कैम्पा मद के तहत बहुत से श्रमिकों द्वारा कार्य संपन्न किया गया था जिसका मजदूरी भुगतान बागनदी रेंजर हरि सूरजबली सिन्हा द्वारा नहीं किया गया त्रस्त होकर श्रमिकों ने इसकी शिकायत छग के मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय हेल्प लाइन से ऑन लाइन की गई है
शिकायत मे मुख्यमन्त्री हेल्प लाइन में पीड़ित श्रमिकों ने शिकायत दर्ज करते हुए लिखा कि बागनदी छुरिया नर्सरी के कार्यरत श्रमिकों का भुगतान वन क्षेत्रपाल रेंजर हरि सूरज बली सिन्हा द्वारा लंबे समय से नही किया जा रहा है तथा उन्हे केवल अश्वासन दिया जा रहा था जबकि संपूर्ण कार्य कैंपा मद की राशि से संपदित किया जाता है तथा उनके खातों मे त्वरित सीधे भुगतान डालने की व्यवस्था रहती है परंतु श्रमिकों की राशि को लंबित कर रखा गया है जिसकी वजह से श्रमिक बहुत ज्यादा आक्रोशित हो गए तथा मुख्य मंत्री हेल्प लाइन मे शिकायत दर्ज कर दी जबकि पीड़ित श्रमिकों ने रेंजर पर यह भी आरोप लगाया है कि माह जुलाई मे ही उनके द्वारा भुगतान राशि को किसी अन्य खातों में भेज दिया गया है साथ ही श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि पौधा परिवहन भुगतान भी काफी समय से लंबित है श्रमिकों ने रेंजर हरि सूरज बली सिन्हा के कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार एवं फर्जी तरीके से बिल बाउचर,बना कर शासकीय राशि गबन करने का आरोप लगा रहे है श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि यदि ऐसा नही तो उनके द्वारा प्रस्तुत बिल बाउचार एवं अन्य कार्यों की विभागीय जांच सक्षम अधिकारी से सुक्षमता से करवा कर स्थिति स्पष्ट कर किये गए भुगतान राशि किसी अन्य मद, व्यक्तियों के नाम पर राशि ट्रांसफर कैसे कर दिया गया इस पर त्वरित कार्यवाही कर श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग की गई उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत कर यह भी मांग की गई है यथा शीघ्र मजदूरी भुगतान कराने तथा राजनांद गांव वन मण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र बागनदी अधिकारी रेंजर पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की भी मांग की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें