बुधवार, 12 अगस्त 2026

वन महोत्सव कार्यक्रम* बीस वर्षों बाद पीपल वन का ऑक्सीजन नवा रायपुर अन्य प्रदूषित क्षेत्र से लड़ रहा होगा मुख्यमन्त्री साय*

 

वन महोत्सव कार्यक्रम*
बीस वर्षों बाद पीपल वन का ऑक्सीजन  नवा रायपुर अन्य प्रदूषित क्षेत्र से लड़ रहा होगा मुख्यमन्त्री साय


रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोदय)जल जंगल जमीन प्राकृतिक का अभिन्न हिस्सा है सब एक दूसरे के पूरक है धरती को हरा भरा हरियाली युक्त बनाने के लिए अनेक जतन किया जा रहा है इसके लिए शहरी ग्रामीण क्षेत्रों की रिक्त पड़त भाटा भूमि में छग शासन की वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अनेक योजनांतर्गत कार्यक्रम के मध्यम से हरियाली प्रसार करने कटिबद्ध है इसके लिए देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विगत तीन वर्षों से भावनात्मक योजना एक पेड़ मां के नाम से प्रारंभ किया हुआ है जहाँ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में छग प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वन महोत्सय कार्यक्रम सेक्टर 39 नया रायपुर अटल नगर मे वृहद 2800 से तीन हजार पीपल वृक्ष रोपण कार्यक्रम  दिनांक पांच अगस्त 2026  को, ग्राम उपरवारा, भेलवाडीह के रिक्त भूमि पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वन विकास निगम, एवं एन आर डी के संयुक्त प्रयास से वन महोत्सव के रूप मे पीपल वृक्ष का रोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमे माननीय  मुख्य मंत्री विष्णु देव साय एवं  छग शासन के मंत्री गण की गरिमामयी उपस्थिति मे  पीपल पेड़ रोपे गए पश्चात मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उपस्थित नागरिक, विभागीय अधिकारियों एवं सेकडों की संख्या मे स्कूली बच्चों को संक्षिप्त उद्बोधन मे  उपस्थित जन समूह का  वन महोत्सव की बधाई देते हुए कहा



 कि वे पीपल फॉर पीयूपल का शुभारंभ कर  रहे है पीपल पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सिजन देता है तथा यह हिंदू धर्म के अनुसार इसकी बहुत  अधिक मान्यता है पीपल वृक्ष सबसे अधिक आयु वाला वृक्ष है उन्होंने आगे कहा कि पीपल वृक्ष मे माता बहने करवा चौथ जैसी परंपरिक पूजा पाठ जैसी धार्मिक मान्यता का निर्वहन करती है जो पीपल वृक्ष हमारे लिए आस्था और पूज्यनीय माना जाता है मुख्यमंत्री  साय ने आगे कहा कि आस्था और पूज्यनीय होने के कारण इसका पातन करना भी असंभव है  बताते चले कि वन विभाग, वन विकास निगम एवं एन आर डी के संयुक्त  प्रयास से यह अभियान  प्रारंभ किया गया है जो पांच लाख पीपल वृक्ष का रोपण कार्य साथ ही उसका रख रखाव सुरक्षा सहित आने वाले पांच वर्ष मे लगाने का लक्ष्य एवं दायित्व वन विकास निगम के जिम्मे रखा गया है जो वन विकास निगम को केवल रोपण प्रति वर्ष तीन  करोड़ एवं अन्य एजेंसियों के मध्यम से  पांच करोड़ कुल पांच वर्षों के लिए बीस करोड़  एन आर डी ए (नया रायपुर डेवलप मेंट अथारटी) द्वारा जारी किया जा रहा है जिसमे एन आर डी ए पीपल वृक्ष का क्रय अन्य एजेन्सी माध्यमों से करा रही है जिसमे उपरवारा,


खंडवा, अभनपुर,भेलवाडीह, के श्रमिकों का भुगतान वन विकास निगम द्वारा किया जाना भी शामिल है  नवा रायपुर के इस पीपल वृक्ष अभियान मे फिल्हाल दो क्षेत्र सेक्टर 16 एवं सेक्टर 39 मे लगभग पांच हजार से अधिक पीपल वृक्ष  रोपे जा चुके है शेष सड़क मार्ग के विभिन्न हिस्सों मे लगाए जा रहे है इस वर्ष एक लाख पीपल वृक्ष लगाने का टार्गेट है मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम तीन वर्षों से जारी है लगभग सात करोड़ पौधों आज तक लगाए गए है उन्होंने उपस्थित जनता से  अहवान किया कि एक पेड़ माँ या अपने परिजन के नाम से पौधे लगाएं ताकि हरियाली का विस्तार हो उन्होंने अपने संबोधन मे यह भी बताया कि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रति दिन एक पेड़ लगा रहे है जो आम जन के लिए नाजिर है वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री ने मुख्य मंत्री सहित उपस्थित समस्त गणमान्य मंत्री गण को स्मृति चिन्ह के रूप मे  पौधा भेंट किया गय इस



वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि उपस्थित मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा   मुख्य मंत्री जी की मंशा यह है कि जिस प्रकार माँ की देखभाल प्रति व्यक्ति करता है  वैसे ही रोपे जा रहे वृक्षों की भी देखभाल सुरक्षा करे उन्होंने कहा की पीपल पैधा रोपण संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ वृक्ष है उसकी सुरक्षा अनिवार्य है वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज की तारीख भूत मायने रखती है उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम के मंदिर का शीलन्यास आज ही की तिथि मे हुआ कश्मीर मे 376 भी आज ही के दिन लागू हुआ एवं बड़े पैमाने पर पीपल वृक्षों का रोपण कार्यक्रम आज पांच अगस्त को किया जा रहा है जो हमारे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल है इस गरिमामयी वन महोत्सव कार्यक्रम मे सर्व श्री वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकर जी ने  मुख्यमन्त्री एवं वन मंत्री ओ पी चौधरी टंक राम वर्मा उद्योग मंत्री लखन लाल देवनगन, ग्रामीण विधायक इंद्रकुमान साहू जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे जन प्रतिनिधि आसपास के समस्त ग्रामीण, स्कूली बच्चो का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समूह का धन्यवाद ज्ञापित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें