मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

वन विभाग के मुरा नर्सरी में पानी का संकट, दम तोड़ रहे पौधे

 वन विभाग के मुरा नर्सरी में पानी का संकट, दम तोड़ रहे पौधे

एक एचपी के पंप के भरोसे सिंचाई व्यवस्था, बिजली बिल बकाया होने से कनेक्शन कटने का खतरा


रायपुर। वन अनुसंधान एवं विस्तार, वन विभाग के अंतर्गत संचालित मुरा नर्सरी में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से पौधों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। किसान मित्र योजना एवं निशुल्क  वितरण के  तहत तैयार की गई इस नर्सरी में सागौन, बांस, नीम और कचनार जैसी बहुउपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों का वितरण वर्तमान वर्ष तथा आगामी वर्ष में किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन सिंचाई व्यवस्था की बदहाली के चलते नर्सरी में तैयार हो रहे पौधे अब सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं।

नर्सरी में पानी की गंभीर समस्या के कारण पौधों को समय पर पर्याप्त सिंचाई नहीं मिल पा रही है। ऐसे में शासन की योजना के तहत तैयार की गई पौध सामग्री के नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो विभाग की मेहनत, संसाधन और योजना के उद्देश्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।



एक एचपी के पंप से सिंचाई करना मुश्किल

मुरा नर्सरी के प्रभारी गणेश राम वर्मा ने बताया कि नर्सरी में सिंचाई के लिए पानी की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यहां मात्र एक हॉर्स पावर (एचपी) का पंप लगा हुआ है, जिससे पूरी नर्सरी में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाना बेहद कठिन हो रहा है। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई पौधे मृतप्राय स्थिति में पहुंच चुके हैं। जबकि यहाँ पर तीन एच पी पंप की अति आवश्यकता है तथा बिजली समस्या के निदान हेतु सौर ऊर्जा प्लेट लगाने की भी जरूरत बताई गई है 

उन्होंने बताया कि नर्सरी में सागौन, बांस, नीम और कचनार जैसी उपयोगी प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को वितरित किया जाना है। यदि समय पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो इन पौधों को बचाना मुश्किल हो सकता है।



बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने का खतरा

नर्सरी की समस्या केवल पानी की कमी तक सीमित नहीं है। प्रभारी के अनुसार, पिछले चार से पांच महीनों से बिजली बिल का भुगतान भी नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में बिजली विभाग द्वारा कभी भी बिजली कनेक्शन काटे जाने की आशंका बनी हुई है। यदि बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो पहले से संकटग्रस्त सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

नर्सरी में पौधों को जीवित रखने के लिए नियमित सिंचाई अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में बिजली बिल का भुगतान और पर्याप्त क्षमता की सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समाधान का इंतजार

नर्सरी प्रभारी गणेश राम वर्मा के अनुसार, इस गंभीर समस्या से वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर संबंधित रेंजर मैडम तक को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद बजट की कमी का हवाला दिए जाने के कारण समस्या का अब तक प्रभावी निराकरण नहीं हो पाया है।

वहीं, विभाग में अन्य मदों के अंतर्गत कार्य संपादित किए जाने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसान मित्र योजना के तहत तैयार किए जा रहे बहुउपयोगी पौधों को बचाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है।

हालांकि, इस संबंध में संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों का पक्ष सामने आना शेष है।


सरकारी योजना के पौधों को बचाना जरूरी

किसान मित्र योजना का उद्देश्य किसानों को उपयोगी पौधे उपलब्ध कराने और हरियाली बढ़ाने जैसे प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। सागौन, बांस, नीम और कचनार जैसी प्रजातियां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए भी उपयोगी हैं। ऐसे में इन पौधों को तैयार करने के बाद सिंचाई के अभाव में नष्ट होने देना न केवल संसाधनों की बर्बादी होगी, बल्कि योजना के उद्देश्यों को भी प्रभावित करेगा।

नर्सरी में तैयार पौधों को सुरक्षित रखना विभागीय जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए पर्याप्त पानी, सुचारु बिजली आपूर्ति और आवश्यक बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।

 अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

मुरा नर्सरी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संबंधित वरिष्ठ वन अधिकारियों से मांग की जा रही है कि वे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण कराएं। साथ ही, सिंचाई के लिए पर्याप्त क्षमता वाला पंप उपलब्ध कराने, बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करने और नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यदि समय रहते उचित कार्रवाई की जाती है, तो संकटग्रस्त पौधों को बचाया जा सकता है और किसान मित्र योजना के तहत आगामी वितरण के लिए तैयार की जा रही पौध सामग्री को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अब देखना यह है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुरा नर्सरी की इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और सूखने की कगार पर पहुंच चुके पौधों को नया जीवन देने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।


गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

अवैध सागौन कटाई पर वन विभाग एवं वन विकास निगम की संयुक्त कार्रवाई, 200 नग सागौन चिरान जब्ती

  अवैध सागौन कटाई पर वन विभाग एवं वन विकास निगम की संयुक्त कार्रवाई, 200 नग सागौन  चिरान जब्ती 


वन विकास निगम और रेग्युलर फॉरेस्ट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, अवैध कटाई और तस्करी पर सख्ती के संकेत


बारनवापारा/कछारडीह। वन संपदा की सुरक्षा और अवैध लकड़ी कटाई पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वन विभाग एवं वन विकास निगम के बारनवापारा परियोजना मंडल अंतर्गत ग्राम कछारडीह में वन विकास निगम तथा रेग्युलर फॉरेस्ट की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही किए जाने की जानकारी सामने आई है।  बार नवा पारा  स्थित ग्राम कछारडीह जो सागौन बाहुल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। वहाँ पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्यवाही  करते हुए लगभग 200 नग चिरान  सागौन से संबंधित एक   व्यक्ति पर  कार्यवाही की गई  जो किसी राजनैतिक  पार्टी का पदाधिकारी बताया गया। 


बताया जाता है कि ग्राम कछारडीह निवासी लगभग 55 वर्षीय संतु राम यादव, जिन्हें स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता होना बताया गया है, उसके विरुद्ध लंबे समय से सागौन की अवैध कटाई किए जाने की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। हालांकि, मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि संबंधित विभागीय जांच एवं विधिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्रवाई

इस कार्यवाही में महासमुंद रेग्युलर फॉरेस्ट के डीएफओ श्री तन्नेटी के मार्गदर्शन तथा वन विकास निगम के डीएफओ चंद्रकांत टिकरिया और एसडीओ महेश खटकर के निर्देशन की जानकारी दी गई । वहीं, रवान परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्राधिकारी एच.आर. पैकरा के नेतृत्व में दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। तथा आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम की धारा 1927 के तहत कार्यवाही  की गई  ऐसा बताया गया है


वन क्षेत्रों में सागौन जैसे मूल्यवान वृक्षों की अवैध कटाई से वन संपदा को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है। ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए वन विकास निगम और रेग्युलर फॉरेस्ट के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई से वन क्षेत्रों की निगरानी और अवैध लकड़ी के कारोबार पर नियंत्रण के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


लगातार जारी रहेगी कार्यवाही : रामसेवक पैकरा

वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए। अवैध कटाई और लकड़ी की तस्करी से जुड़े मामलों में विभाग को सतर्क रहकर प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने वन संपदा की रक्षा के लिए निरंतर निगरानी और कार्यवाही  करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


अवैध कटाई और तस्करी पर सख्ती की तैयारी

वन विकास निगम के प्रबंध संचालक अमरनाथ प्रसाद ने बढ़ती लकड़ी चोरी और तस्करी की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने तथा प्रभावी कानूनी प्रावधानों की दिशा में कार्य करने की बात कही। उनका कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए नियमों का प्रभावी पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण अति आवश्यक है।जिसके लिए विधिवत सख्त रवैय्या अपनाया जाएगा

वन संपदा की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के वन राज्य की प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण आधार हैं। सागौन जैसे बहुमूल्य वृक्षों का संरक्षण न केवल वन विभाग, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि इस ओर व्यापक सहयोग करते हुए पर्यावर्णीय क्षति को बचाने अपना अमूल्य योगदान दे। कछारडीह में हुई इस संयुक्त कार्यवाही के बाद क्षेत्र में वन सुरक्षा, निगरानी और अवैध कटाई पर नियंत्रण को लेकर विभागीय सक्रियता बढ़ गई है जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अब यह देखना होगा कि विभागीय जांच में मामले से जुड़े तथ्यों की क्या पुष्टि होती है और वन संपदा की सुरक्षा के लिए आगे विभाग क्या कदम उठाया जाता हैं।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

वन विकास निगम के लोहारडीह परिक्षेत्र मे वन कर्मियों की संलिप्तता से लाखों का गौण खनिज पत्थरों का उत्खनन

 वन विकास निगम के लोहारडीह परिक्षेत्र मे वन कर्मियों की संलिप्तता से लाखों का गौण खनिज पत्थरों का उत्खनन 


अल्ताफ हुसैन 

रायपुर (फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़) छ्ग राज्य वन विकास निगम  प्रदेश के वन क्षेत्रों की भूमि को लीज पर लेकर सागौन प्लांटेशन से लेकर पातन कार्य कर अनेक वर्षों से व्यवसाय कर रहा है इसके एवज मे राज्य के मुख्य मंत्री के मध्यम से प्रति वर्ष लाखों का लाभांश राशि प्रदाय करती है परंतु वही अनेक परिक्षेत्रों के परिक्षेत्राधिकारी लगातार उक्त लाभ एवं अंतर राशि मे कांटा मार कर शासन एवं छ्ग वन विकास निगम के राजस्व को लाखों करोड़ों का चुना लगा कर भीतर ही भीतर खोखला करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है और छ्ग वन विकास निगम के मूल अवधारणा को बदल कर वन विनाश निगम के दर्जे पूर्ण स्तर मे ला कर खड़ा कर दिया गया है तथा वन विकास निगम की लुटिया डुबोने मे कोई कोताही बरती  नही जा रही है अब ताजा प्रकरण यह सामने आ रहा है कि बार नवा पारा परियोजना मंडल अंतर्गत  कोडार जलाशय के पिछले हिस्से मे जो ग्राम लोहारडीह के मुनारा क्रमांक 21 कक्ष क्रमांक आर एफ/ 853 के प्लांटेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर विस्तृत भूभाग मे पाषाण  पट्टिका जो कई किलो मीटर तक फैला हुआ है तथा आरंग परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है कथित वन परिक्षेत्रों मे इन दिनों आसपास स्थित पथरीले गौण खनिज का अवैध उत्खनन बड़े जोर शोर से निर्बाध गति से कतिपय लोगों द्वारा लगातार किया जा रहा है


जबकि वन विकास निगम मे ग्राम लोहारडीह के परिक्षेत्राधिकारी मुरलीधर भोई सहित  डिप्टी रेंजर लोकेश साहू एक अन्य महिला अंकिता साहू, एक अन्य वन कर्मी की ड्यूटी रहती है ऐसी जानकारी मिल रही है परंतु इनके आँख के सामने कथित गौण खनिज पाषाण पट्टिका का दोहन  किया जा रहा है मगर चोरी करने वाले तस्करों पर वन कर्मियों द्वारा किसी प्रकार की कोई वैधानिक कार्यवाही नही की जा रही है अब उन गौण खनिज पत्थर  तस्करों पर क्यों कार्यवाही नही की जा रही यह आश्चर्य का विषय है परंतु यह संपूर्ण मामला ज्ञात करने जब कोडार स्थित कक्ष क्रमांक 853 के कुछ दूरी मे वन क्षेत्रों मे जाकर देखा गया तो वहां संपूर्ण मामला पूरी मिली भगत का प्रतीत हुआ बताते चले कि यदि चोरी छुपे यदि कोई व्यक्ति पत्थर उत्खनन करता तो एकाध स्थान मे शिला पट्टिका को तोड़ता मगर कथित क्षेत्र के अलग अलग भू भाग मे अनेक स्थलों मे साइज के तोड़े गए पत्थर दिखाई दिया जो बड़ी मात्रा में डंप किया गया था इस की पुष्टि करते हुए हमने जब स्थानीय ग्रामीणों से पतासाजी की तो बहुत से चौकाने वाली बाते सामने आई बताया गया कि रात्रि के अंतिम पहर पहट के समय चट्टान तोड़ कर निर्धारित मापदंड के आकार के चौकोर पत्थरों को निकाला जाता है इसके लिए बकायदा स्थानीय और बाहरी श्रमिक लगाए जाते है वन क्षेत्रों के निकाले जाने वाले पत्थर के ठेकेदार तस्कर के संदर्भ मे  ग्राम कौवाझर, कोडार,एवं तुमगांव के बताए जाते है जो निजी ट्रैक्टर मे लोड कर महासमुंद और रायपुर मे खपाया जाता है जो भवन के नींव से लेकर आकर्षक दीवार मे महंगे दामों पर खरीद कर लगाए जाते है  उन गौण खनिज पत्थर तस्करों के नाम की स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई है परंतु पत्यर खनन कार्य मध्य रात्रि पश्चात से लेकर दिन के दस ग्यारह बजे तक ट्रैक्टर से ढुलाई कर ली जाती है यह बात ग्रामीणों ने बताया 


         जबकि स्थानीय ग्रामीणों से वन विकास निगम अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा कतिपय तस्करों पर क्या वैधानिक कार्यवाही की गई पूछने पर  वे हँसते हुए बताते है कि वे यदि इस ओर कार्यवाही करते तो वन क्षेत्रों से एक वस्तु कोई यहाँ से ले जा नही सकता क्योंकि वन क्षेत्रों मे रात दिन सुरक्षा श्रमिकों की नियुक्ति विभाग द्वारा की जाती है यानी ग्रामीणों को भी वन विकास निगम कर्मियों की कार्य शैली पर पूरी तरह संदेह है स्पष्ट करते चले कि आरंग परक्षेत्राधिकारी मुरलीधर भोई की इस पत्थर तस्करी प्रकरण मे कितनी और क्या भूमिका है यह तो नही कहा जा सकता परंतु डिप्टी लोकेश साहू का फर्जीवाडा, गबन, सागौन तस्करी, से लेकर बहुत से विवादित भ्रष्टा चार मे संलिप्तता वाले प्रकरण का मामला प्रारंभ से रहा है जैसे उनकी नियुक्ति से लेकर रायपुर स्थित भनपुरी के दो चार सॉ मिल मे सागौन सप्लाई की बात भी सामने आ चुकी है वही यह बात भी ग्रामीण दबी जबान से गौण खनिज पत्थरों की उनकी सहभागिता बताई जा रही तभी तो वे एवं संलिप्त वन कर्मियों द्वारा तस्करों पर किसी प्रकार की कोई वैधानिक कार्यवाही न करते हुए वन क्षेत्रों मे खुले आम चट्टानी पत्थरों का दोहन इन तथा कथित वन कर्मियों की मिली भगत से जारी है अब यह कितनी सत्यता है यह तो वन विकस निगम के विभागीय जांच पर ही सामने आ सकती है


क्योंकि यदि नियमानुसार किसी व्यक्ति द्वारा गौण खनिज चट्टानी पत्थरों का दोहन वैधानिक तरीके से किया जाता तो पहले खनिज विभाग से बकायदा  लाइसेंस अनुमति लेकर पर्यावरण विभाग से एन. ओ.सी. तथा वन विभाग से एन. ओ. सी. लेकर विधिवत परिपत्र जारी कर  खनन करता परंतु किसी प्रकार की शासकीय  अनुमति न ले कर आरंग वन क्षेत्रों से पत्थरों का अवैध उत्खनन करना सीधे विभागीय कर्मचरियों के साथ मिली भगत कर विभाग और शासन के लाखों,करोड़ों, के राजस्व को चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो बहुत गंभीर विषय है अब इस संदर्भ पर छ्ग राज्य वन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी लगातार वन क्षेत्रों से पत्थरों की चोरी तस्करी मे किन किन संलिप्त कर्मियों के विरुद्ध क्या बड़ी कार्यवाही करते है यह अब देखना होगा ? 


सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बरनवापारा में हाथियों की बढ़ती दस्तक : जंगल, की निगरानी और सह-अस्तित्व की कहानी

 बरनवापारा में हाथियों की बढ़ती दस्तक : जंगल, की निगरानी और सह-अस्तित्व की कहानी


अलताफ़ हुसैन /फोटो कृशानु चंद्राकर अधीक्षक बार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोंदय पत्रिका) छत्तीसगढ़ के हरे-भरे प्राकृतिक परिदृश्य में बसा बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य आज केवल अपनी जैव विविधता के लिए ही नहीं, बल्कि यहां हाथियों की बढ़ती गतिविधियों के कारण भी चर्चा में है। जंगल में हाथियों की मौजूदगी वन विभाग के लिए संरक्षण की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, वहीं इनके जंगल से बाहर निकलने पर मानव-हाथी संघर्ष की चुनौती भी सामने आती है। ऐसे में निगरानी, त्वरित सूचना तंत्र और ग्रामीणों में जागरूकता इस पूरे प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी बन चुकी हैं।



जंगल जहां हर सुबह एक नई कहानी लिखती है

बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का प्राकृतिक वातावरण अपने आप में अद्भुत है। घने पेड़ों के बीच से छनकर आती सूर्य की किरणें, शांत जलस्रोत, घास के मैदान और वन्यजीवों की गतिविधियां इस क्षेत्र को विशिष्ट बनाती हैं। सुबह होते ही जंगल में जीवन की हलचल शुरू हो जाती है। कहीं पक्षियों की आवाज सुनाई देती है, तो कहीं वन्यजीव पानी की तलाश में जलस्रोतों की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। पेड़ों की पत्तियों की सरसराहट और जंगल की प्राकृतिक खामोशी मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाती है, जिसमें प्रकृति स्वयं अपनी कहानी कहती नजर आती है। छत्तीसगढ़ के इसी प्राकृतिक संसार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके  हाथियों की लगातार मौजूदगी ने अभ्यारण्य क्षेत्र मे अनेक प्रकार की जिम्मेदारी और चिंता भी बढ़ा दी है  बरनवापारा क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी कोई बिल्कुल नई घटना नहीं है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की गतिविधियों और उनके आवागमन को लेकर वन विभाग की निगरानी और सक्रियता बढ़ी है।

वर्ष 2022 के आसपास हाथियों के समूह की गतिविधियां इस क्षेत्र में विशेष रूप से सामने आईं। इसके बाद से हाथियों की मौजूदगी, उनके आवागमन के मार्ग और संभावित संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य लगभग 245 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। घने वन क्षेत्र, घास के मैदान और जलस्रोत हाथियों सहित अनेक वन्यजीवों के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराते हैं।हाथियों के लिए जंगल केवल भोजन और पानी पाने की जगह नहीं है। यह उनके पारंपरिक आवागमन मार्ग, सामाजिक जीवन और प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है।


जंगल में छूटे निशान बनते हैं निगरानी का आधार

हाथियों की निगरानी का काम केवल उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखने तक सीमित नहीं है। जंगल में हाथी जहां से गुजरते हैं, वहां अनेक संकेत छोड़ जाते हैं। पैरों के निशान, टूटे हुए पेड़, ताजा गोबर, पेड़ों की छाल पर खाने के निशान और वनस्पतियों को नुकसान पहुंचने के तरीके से प्रशिक्षित वनकर्मी उनकी गतिविधियों का अनुमान लगाते हैं। एक अनुभवी निगरानी दल इन छोटे-छोटे संकेतों को जोड़कर यह समझने की कोशिश करता है कि हाथियों का दल किस दिशा में आगे बढ़ा है, उसकी संख्या कितनी हो सकती है और गतिविधि कितनी पुरानी है। यानी जंगल में हाथियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए कई बार हाथियों को देखना जरूरी नहीं होता—उनके पीछे छूटे निशान ही उनकी कहानी बता देते हैं।


रात में और चुनौतीपूर्ण हो जाती है निगरानी

जब सूर्य अस्त होता है और जंगल में अंधेरा उतरने लगता है, तब हाथियों की निगरानी और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

रात के समय हाथियों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में वनकर्मियों को उनकी संभावित लोकेशन पर नजर रखनी पड़ती है और यह पता लगाना होता है कि हाथियों का दल किस दिशा में बढ़ रहा है।हाथियों की सही लोकेशन की जानकारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वन विभाग समय रहते आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर सकता है।

बरनवापारा में हाथियों की निगरानी केवल वन्यजीव संरक्षण का विषय नहीं है। इसके पीछे ग्रामीणों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।


इस संदर्भ मे बार नवा पारा अभ्यारण्या के युवा अधीक्षक कृषानु चंद्राकर का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका कहना है कि हाथियों की मौजूदगी को समझने के लिए उनके आवागमन, व्यवहार और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हाथियों की लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में वन अमले को सक्रिय किया जाता है तथा ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने का प्रयास किया जाता है।उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि मानव और हाथी दोनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों की जागरूकता बेहद जरूरी है। हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें छेड़ने या उनके रास्ते में आने से बचना चाहिए। वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय से संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सकता है। 


बार अभ्यारण्य की उत्साही, बहु मुखी प्रतिभा शाली रेंजर रूपेश्वरी दीवान का हाथियों के लगातार मूवमेंट को लेकर उनकी  भूमिका के बारे मे बताती है कि हाथियों की गतिविधियों की निगरानी में मैदानी वन अमले की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। रेंजर रूपेश्वरी दीवान और उनकी पूरी टीम को क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनके संभावित मार्गों की जानकारी जुटाने और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने का काम करना पड़ता है।

साथ ही हाथियों की गतिविधि का पता लगते ही आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाती है। हाथियों की दिशा और उनकी स्थिति के आधार पर आधुनिक तकनीक संचार माध्यमों से ग्रामीणों को सावधान किया जाता है। उनका कहना है कि हाथियों के साथ सुरक्षित दूरी बनाए रखना सबसे जरूरी है। विशेषकर रात के समय ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की बात भी कहती है यही नही मैदानी स्तर पर वनकर्मियों और हाथी मित्र दल के बीच समन्वय इस पूरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बार अभ्यारण्य रेंजर रूपेश्वरी दीवान आगे बताती है कि हाथियों की गतिविधि की जानकारी केवल वन विभाग तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यह सूचना समय पर ग्रामीणों तक पहुंचना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।इसी उद्देश्य से हाथी मित्र दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे ही हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलती है, आसपास के गांवों में सूचना पहुंचाई जाती है।ग्रामीणों को बताया जाता है कि हाथी किस दिशा में बढ़ रहे हैं और किन क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।कई स्थानों पर मुनादी के माध्यम से भी ग्रामीणों को सचेत किया जाता है। ग्रामीणों से कहा जाता है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, हाथियों के नजदीक जाने की कोशिश न करें और हाथियों को घेरने या भगाने का प्रयास कतई  न करें। क्योंकि जंगल में एक छोटी-सी असावधानी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


हाथियों के दल में मादा और बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका

हाथियों के सामाजिक जीवन को देखें तो उनका समूह अपने आप में एक संगठित परिवार की तरह होता है।दल की अनुभवी मादा हाथियों को जंगल के रास्तों और संसाधनों की गहरी जानकारी होती है। उन्हें पता होता है कि कहां भोजन उपलब्ध हो सकता है, किस दिशा में पानी का स्रोत है और किन रास्तों से आगे बढ़ना अपेक्षाकृत सुरक्षित है।छोटे हाथी अक्सर अपनी मां और समूह की अन्य मादा हाथियों के साथ चलते हैं। इसलिए हाथियों के दल को देखकर उन्हें परेशान करना या उनके रास्ते को रोकना बेहद खतरनाक हो सकता है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों को शांत वातावरण और पर्याप्त दूरी देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

जब हाथी जंगल से खेतों की ओर बढ़ते हैं

मानव-हाथी संघर्ष की सबसे बड़ी चुनौती तब सामने आती है, जब हाथियों का दल जंगल से निकलकर खेतों या आबादी के आसपास पहुंच जाता है।

किसानों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक होती है। महीनों की मेहनत से तैयार फसल हाथियों की आवाजाही से कुछ ही समय में प्रभावित हो सकती है।


यहीं से संरक्षण की चुनौती और जटिल हो जाती है।

एक ओर हाथी अपने प्राकृतिक व्यवहार के अनुसार भोजन और पानी की तलाश में आगे बढ़ते हैं, दूसरी ओर खेतों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए उनकी मौजूदगी आर्थिक नुकसान और सुरक्षा की चिंता पैदा करती है।

इसलिए समाधान केवल हाथियों को भगाने में नहीं है।

समाधान है—समय पर सूचना, बेहतर निगरानी, ग्रामीण जागरूकता और वन विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच मजबूत समन्वय।

सह-अस्तित्व ही सबसे बड़ा समाधान

बरनवापारा में हाथियों की कहानी केवल वन्यजीव संरक्षण की कहानी नहीं है। यह इंसान और प्रकृति के बीच संबंध की भी कहानी है।।हाथी जंगल की सीमा को उस तरह नहीं समझते, जिस तरह इंसान नक्शे और सीमाओं के माध्यम से समझता है। उनके लिए जंगल, पानी, भोजन और पारंपरिक आवागमन मार्ग एक प्राकृतिक परिदृश्य का हिस्सा हैं। इसीलिए हाथियों को केवल एक क्षेत्र में रोक देना आसान समाधान नहीं है।जरूरत इस बात की है कि उनके आवागमन को समझा जाए, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए और उन क्षेत्रों में पहले से सतर्कता बरती जाए। आज वन्यजीव निगरानी में तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कैमरा, संचार व्यवस्था, लोकेशन संबंधी जानकारी और अन्य आधुनिक साधनों से निगरानी को बेहतर बनाया जा सकता है। लेकिन जंगल को समझने वाले मैदानी वनकर्मियों का अनुभव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। किस दिशा में टूटे पेड़ मिले हैं, गोबर कितना ताजा है, पैरों के निशान किस ओर जा रहे हैं और वनस्पतियों पर किस तरह के खाने के निशान हैं—इन संकेतों को समझने में वर्षों का अनुभव काम आता है।तकनीक और मानवीय मूल्यों और अनुभव का यही मेल हाथियों की निगरानी को अधिक प्रभावी बना सकता है।



एक जंगल, दो पक्ष और एक साझा भविष्य

बरनवापारा में हाथियों की मौजूदगी प्रकृति के स्वस्थ और जीवंत होने का संकेत भी है। लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है।

हाथियों को सुरक्षित रखना है।

जंगल को सुरक्षित रखना है।

किसानों की आजीविका की रक्षा करनी है।

और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।

इन सभी लक्ष्यों को साथ लेकर चलना ही असली चुनौती है।

बरनवापारा की कहानी हमें यह सिखाती है कि वन्यजीव संरक्षण केवल जंगल के भीतर की गतिविधि नहीं है। इसका सीधा संबंध जंगल के आसपास रहने वाले लोगों से भी है।

जब वन विभाग निगरानी करता है, हाथी मित्र दल सूचना पहुंचाता है, ग्रामीण सावधानी बरतते हैं और वन्यजीवों के व्यवहार को समझने की कोशिश की जाती है—तभी सह-अस्तित्व की राह मजबूत होती है।



रात के सन्नाटे में जब हाथियों का दल जंगल की पगडंडी पर आगे बढ़ता है, तो वह अपने साथ केवल एक यात्रा नहीं कर रहा होता। वह जंगल के उस प्राकृतिक अधिकार की कहानी भी कह रहा होता है, जिसमें हर जीव के लिए जगह है। बरनवापारा में हाथियों की मौजूदगी हमें याद दिलाती है कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं है। यह अनगिनत जीवों का घर है और एक ऐसा जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसमें इंसान भी कहीं न कहीं सहभागी है। हाथियों को जंगल और गांव की मानवीय सीमाएं समझाना संभव नहीं।लेकिन इंसान इतना जरूर सीख सकता है कि जंगल के इन विशाल मेहमानों के साथ कैसे सुरक्षित दूरी, समझदारी और संवेदनशीलता के साथ रहा जाए।क्योंकि संरक्षण का अंतिम उद्देश्य हाथियों को इंसानों से दूर करना नहीं, बल्कि ऐसा संतुलन बनाना है जिसमें हाथी भी सुरक्षित रहें और इंसान भी।यही बरनवापारा की सबसे बड़ी कहानी है—जंगल की कहानी, हाथियों की कहानी और सह-अस्तित्व की कहानी।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

छ्ग वन कर्मचारी संघ की चेतावनी ठेका पद्धति जारी हुई तो चरण बद्ध आंदोलन - अजीत दुबे

 छ्ग वन कर्मचारी संघ की चेतावनी ठेका पद्धति जारी हुई तो चरण बद्ध आंदोलन - अजीत दुबे


रायपुर (फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़) वन कर्मचारी संघ, रायपुर ने वन विभाग में वन क्षेत्रों के भीतर सिविल निर्माण एवं अन्य विभागीय कार्यों को ठेका पद्धति से कराए जाने तथा इससे मैदानी वन कर्मचारियों के अधिकारों एवं दायित्वों के सीमित होने की आशंका पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघ ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा वित्त मंत्री को पत्र प्रेषित कर ठेका पद्धति पर पुनर्विचार की मांग की है। 


संघ का कहना है कि वन विभाग के मैदानी कर्मचारी विषम एवं कठिन परिस्थितियों में वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा विभागीय कार्यों का निरंतर निर्वहन करते हैं। वन क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों और आवश्यकताओं की जानकारी मैदानी कर्मचारियों को सबसे अधिक होती है। ऐसे में वन क्षेत्रों के अंदर होने वाले निर्माण एवं अन्य कार्यों को ठेका पद्धति से कराने के स्थान पर विभागीय मैदानी अमले के माध्यम से कराया जाना अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक होगा।


संघ ने वन क्षेत्रों के अंदर एवं बाहर ठेका पद्धति पर तत्काल रोक, विभागीय कार्यों को मैदानी कर्मचारियों के माध्यम से संपादित कराने तथा ठेके के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता, मापदंड एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही ठेकेदारों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित ठेकेदार एवं सक्षम अधिकारी पर निर्धारित करने की मांग रखी गई है। 


संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि मैदानी वन कर्मचारियों के पारंपरिक कार्यक्षेत्र, अधिकार एवं दायित्वों को सीमित करने अथवा उन्हें विभागीय कार्यों से अलग करने संबंधी किसी भी प्रस्ताव या निर्णय पर तत्काल रोक लगाई जाए। मैदानी कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन, अधिकार एवं कार्य करने की स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए। 


छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजित दुबे ने कहा कि वन एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण केवल कागजी प्रक्रिया से संभव नहीं है। इसके लिए मजबूत, सक्षम और जिम्मेदार मैदानी अमला आवश्यक है। संघ ने शासन से आग्रह किया है कि वन क्षेत्रों की सुरक्षा, स्थानीय परिस्थितियों, वन कर्मचारियों के अधिकारों तथा विभागीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ठेका पद्धति के संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाए।


संघ ने चेतावनी दी है कि यदि वन क्षेत्रों में ठेका पद्धति जारी रखी जाती है, मैदानी वन कर्मचारियों के अधिकार एवं दायित्व सीमित किए जाते हैं अथवा संघ की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। 



सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

रेत के टीले मे हरियाली का जंगल 20 हेक्टेयर में मिश्रित प्रजातियों का वृक्षारोपण, 99 प्रतिशत पौधे स्वस्थ

 रेत के टीले मे हरियाली का जंगल  20 हेक्टेयर में मिश्रित प्रजातियों का वृक्षारोपण, 99 प्रतिशत पौधे स्वस्थ

अलताफ़ हुसैन

रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोदय ) अरपा,लीलगर,नदी, शिवनाथ महानदी से लगे त्रिवेणी संगम से नदी तट पर हरियाली की ब्यार बहाना तथा वृक्षारोपण जैसी चुनौतियों को स्वीकार कर उसका अविश्वसनीय काया कल्प करना अत्यंत दुर्लभ एवं कठिन कार्य है परंतु इस चुनौती को स्वीकार कर वन अनुसंधान विस्तार वन विभाग के कसडोल इकाई के कर्मठ जुझारू वन कर्मियों ने  कथित रेतीले टीले क्षेत्र मे वृक्षारोपण कार्य कर वो अविश्वसनीय कार्य कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की होगी यह तो वही उक्ति चरितार्थ लगती है कि सागर  मरुस्थल मे रेत का कल्पनिक किला का निर्माण करना  जो सागर के बहते एक थपेड़े मे सब कुछ समतल हो जाना लगता है परंतु कठिन परिश्रम,कार्यों के प्रति जीवटता एवं चुनौतियों को स्वीकार कर  दृढ़ इच्छा शक्ति से कुछ नया कर गुजरने की अद्भुत क्षमता किसी के भी व्यक्तित्व को निखार देता है ऐसे दुर्लभ कार्य करने वाले वन अनुसंधान विस्तार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहसील लवन,जिला बलौदाबाजार के उप वन पाल रूपधर नेटी, एवं पवन कुमार साहू वन रक्षक का बहुत बढ़ा योगदान रहा जो आज भी अपने कर्म के प्रति समर्पित भाव से कसडोल इकाई के अंतर्गत ग्राम सुनसुनिया में लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में मिश्रित प्रजातियों के पौधे वर्ष 2023 अगस्त मे दो भूभाग क्रमशः, 1727/1मे 16.760हेक्टेयर, एवं 1483/1 मे कुल 3.240 हेक्टेयर भू भाग मे 3गुणित 3 मीटर के अंतराल मे लगाए गए थे।


जो मिश्रित प्रजाति के लगभग 22,000 पौधों का सिंचित प्लांटेशन किया गया था नदी तट रोपण अगस्त मे करने की यह वजह बताई जाती है कि वर्षा ऋतु मे रेतीली जगह होने से भूमि मे नमी बनी रहती है परंतु जैसे ही परिवर्तित ऋतु होने से  महीन बारीक रेतीली कण मिट्टी वायु के परिवर्तित अवस्था मे उनका लगातार संपर्क होने वाली प्रक्रिया से वह अत्यंत कठोर अवस्था मे आ जाता है वन अनुसंधान वन विभाग के युवा एस डी ओ तरुण तिवारी बताते है कि जितनी शीघ्रता से यह जल अवशोषित करता है उतनी ही जल्दी उपरोक्त प्रतिक्रिया से वह कठोर स्थिति मे पहुँच जाता है अब सवाल यह उठता है कि ऐसी अवस्था में  कठोर मृदा की सख्त जमीन मे सिंचाई कैसा किया जाए इस के बारे मे वे आगे बताते है कि ग्रीष्म ऋतु मे रोपण पौधों मे  थाला गाला बना कर सिंचाई व्यवस्था की जाती रही साथ ही उनके दवा खाद, उपचार, निंदाई,गुड़ाई,कर सुरक्षा की जाती रही जिसका परिणाम होने के कारण यहां गर्मी के मौसम में सिंचाई की समस्या के साथ-साथ दीमक और आम के पौधों में कीट लगने की चुनौती भी सामने आती थी जिसका विभाग के वन कर्मी पूरी मुस्तैदी से वृक्षारोपण की सुरक्षा करते रहे । वन विभाग द्वारा समय-समय पर सिंचाई, कीटनाशक एवं आवश्यक छिड़काव कर पौधों की देखरेख की जा रही है।

उप वनपाल रूपधर नेटी, कसडोल के अनुसार विभाग द्वारा कराए गए इस वृक्षारोपण में वर्तमान में करीब 99 प्रतिशत पौधे स्वस्थ हैं। कई पौधे अब लगभग 10 से 11 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुके हैं। पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वन अनुसंधान एवं विस्तार, वन मंडल रायपुर से जुड़े वनरक्षक पवन कुमार साहू ने भी वृक्षारोपण स्थल की देखरेख और विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उनके अनुसार रेतीली भूमि में पौधों को बचाए रखने के लिए गर्मी के दिनों में सिंचाई पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। सुखी नदी से पानी टैंकर अथवा अन्य कीट नाशक, दवाई, केजयवल्टी पौधों सहित अन्य अति उपयोगी सामाग्री का यहाँ तक पहुंचाना बहुत दुरूह कार्य है दीमक और कीट प्रकोप की स्थिति में कीटनाशक का उपयोग एवं आवश्यक छिड़काव किया जाता है।जिसका प्रतिफल है कि छोटे पौधों मे सीताफल सहित अन्य फल निकल रहे है पवन कुमार साहू आगे बताते है कि  यहाँ अधकांश फलदार एवं औषधि युक्त पौधे रोपे गए है जिनमे मुख्यतः आम, आँवला, करंज, कचनार, बेल, बहड़ा, ईमाली, हर्रा, महुआ,बोहार, सीताफल, नीम, कटहल, एवं वानिकी प्रजाति मे शिशु काला सिरस, खमहार, जैसी प्रजाति लगातार ग्रोथ कर रहे है वन रक्षक पवन साहू कहते है कि 

ईमानदारी से किए जाने वाले कार्य समय आने पर उसका फल मिठा होता है जो प्रत्यक्ष दिखाई पड़ रहा ह वन अनुसंधान एवं विस्तार कसडोल इकाई वन विभाग के

उप वनपाल रूपधर नेटी ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2013 में सेवा प्रारंभ की थी। विभागीय सेवा के दौरान पौधरोपण एवं उसकी देखरेख से जुड़े वानिकी कार्यों में भी जिम्मेदारी निभाई है। तथा वहीं वनरक्षक के रूप में वर्ष 2011 से कार्यरत रहे और 21 जुलाई 2025 को उप वनपाल के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण क्षेत्र मे लगभग तीन जिला का बॉर्डर है जिनमे बिलासपुर जिला मात्र एक किलोमीटर, जांजगीर जिला पांच किलोमीटर, तथा जहाँ हम खड़े है वह बलौदाबाजार ग्राम चंगोरी कड़काड़ी नाला है जो तीनों जिलों को जोड़ता है उप वन पाल रूपधर नेटी आगे बताते है कि दूसरे भूभाग वृक्षारोपण प्लांटेशन  के समीप प्रति वर्ष सबरी मंदिर का शिवरीनारायण माघ पुन्नी मेला जनवरी फरवरी मे वृहद आयोजन ग्राम पंचायत के मध्यम से किया जाता है जहाँ तीनों जिले के श्रद्धालु बड़ी संख्या मे उपस्थित होकर अपनी मनोकामना पूरी करते है देखा जाए तो यह एक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व स्थान है जहाँ की हरियाली सब को आकर्षित उत्साहित करती है 


 वनअनुसंधान एवं विस्तार विभाग के डी एफ ओ खेस मैडम  सहित अधिकारियों-कर्मचारियों का कहना है कि पौधरोपण के बाद उस   की नियमित देखरेख ही पौधों के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी वजह से पौधों की सिंचाई, सुरक्षा तथा कीट नियंत्रण पर लगातार ध्यान दिया जाता रहा है। वर्तमान में अधिकांश पौधों की अच्छी वृद्धि होने से वृक्षारोपण स्थल हराभरा नजर आने लगा है। वन अनुसंधान विस्तार वन विभाग कें 

रेंजर संतोष तंवर को इस इकाई में कार्यभार संभाले लगभग पांच-छह माह हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में भी पौधरोपण क्षेत्र की निगरानी एवं रखरखाव का कार्य जारी है।