साय सरकार का सुशासन तिहार पहुँच रहा जनता के द्वार
अलताफ़ हुसैन
रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) छ्ग प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार आम जनता की हितो की सुरक्षा के दृष्टि कोण से अनेक जन कल्याणकारी, विकास परक सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समय समय पर करती रही है परंतु अनेक व्यस्तता के चलते उसका लाभ बहुत से आमजन कममात्रा मे उठा पाते है परिणामतः जो मांग, समस्याए, योजनाओं से वंचित हो जाते है या उनकी लंबित मांगों, ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत संस्याएँ, सुविधाओं सहित अवसीय शिक्षा स्वस्थ्य जैसे आवेदन, लंबित रहते है उसका निपटारा करने राज्य सरकार सदैव कटिबद्ध है यही वजह है कि 1 मई 2026 से दस जून 2026 तक प्रदेश के सभी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ग्राम सुराज के मध्यम से सुशासन तिहार के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें राज्य के यशस्वी मुख्यमन्त्री माननीय विष्णु देव साय जी स्वयं 42 डिग्री से उपर तापमान के भीष्ण गर्मी में अपने विभाग के समस्त आला अधिकारियों के साथ पूरे लाव लश्कर लेकर सहसा अथवा चिंहित ग्राम क्षेत्र में उपस्थित हो चौपाल या जन दर्शन शिविर लगा कर उनकी उचित मांग और आवेदन का निराकरण कर त्वरित आदेश पारित कर रहे है इस संदर्भ में माननीय मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव साय ने कड़े शब्दों में संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दे रखा है कि सभी प्राप्त आवेदन का निपटारा एक माह के भीतर में हर संभव पुरा किया जाए यही नही उन्होंने प्रदेश के समस्त जन प्रतिनिधि विधायक मंत्रीगण को भी अपने अपने क्षेत्रों में सुशासन तिहार में सम्मिलित हो कर आसपास के ग्राम पंचायतों की समस्याएँ,मांग पूर्ण आवेदन का निराकरण करने उनके संबंधित क्षेत्र में एक समुचित स्थान और तिथि समय का निर्धारण कर उनके समस्याओं से निजात दिलाया जाए
इसी तरतमय में कबीरधाम जिले के पंडारिया मे 8 मई 2026 को नगर पालिका परिषद पंडारिया मे सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया जिसमें आसपास की लगभग बीस गाँव से हजारों की संख्या में ग्रामीण अपनी समस्या का निराकरण करने के उद्देश्य से वहाँ पहुंचे जिनका आवेदन स्थानीय पंडारिया विधायक भावना बेहरा ने लिया तथा उन्हे आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएँ, यथा संभव निपटाया जाएगा इस अवसर पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण,जनपद पंचायत के पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की
जिन्हे बहुत से आवेदन कर्ताओ ने आवेदन सौपा जिनकी बहुत सी समस्याओं एवं उचित मांगों का तत्काल निराकरण भी कर दिया गया तथा शेष आवेदन की शीघ्र कार्यवाही करने के आदेश दिया इस विशेष अवसर पर पंडारिया विधायक भावना बेहरा ने उपस्थित जन समूह को अपने संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के मौलिक समस्याओं के निराकरण का तिहार है जिसके तहत सरकार अब आप तक पहुँच रही है आपकी जो भी समस्या मांग, चाहे वह शिक्षा स्वस्थ्य, राशन,ऋण पुस्तिका,आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था की देरी की वजह से मांगे, लंबित है उसका शासकीय स्तर पर त्वरित निराकरण किया जाएगा उन्होंने आगे कहा प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव साय ने यह राज्य व्यापी अभिनव पहल प्रारंभ की है हालांकि इसी तर्ज पर पूर्व रमन सरकार ने भी की थी जिसका लाभ प्रत्येक राज्य के नागरिकों को प्राप्त हुआ था उसी प्रकार साय सरकार भी प्रदेश के अंतिम क्षेत्र के व्यक्ति को इसका लाभ प्रदान करने आपके द्वार पहुँच रही है उन्होंने आगे कहा इस बार की डबल इंजन की भाजपा सरकार भी समस्त मांगे, सममस्याओं, का निराकरण करने दृढ़ संकल्पित है विधायक भावना बेहरा ने जनता से कहा कि अब आपको सरकार तक अपनी समस्या लेकर राजधानी रायपुर तक पहुंचना न पड़े बल्कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि आपकी समस्या, सुनने आपके द्वार तक पहुँच रही है साथ ही उसका निवारण भी कर रही है इस जन समस्या निवारण शिविर का मूल उद्देश्य समस्त प्रकार की शासकीय योजनाएं सुविधा का अधिक से अधिक लाभ आम जनता को प्राप्त हो एवं साथ ही प्रशासनिक पारदर्शिता की विश्वसनीयता भी बनी रहे जिसका सीधा लाभ सभी आयु वर्ग तक पहुंचे इस लिए 1मई 2026 से 10 जून 2026 तक लगातार प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में शिविर लगाया जा रहा है जिसका सीधा लाभ प्रत्येक नागरिकों को उठाना चाहिए
इस विशेष अवसर पर पंडारिया विधायक भावना बेहरा ने बहुत से विकलांग व्यक्तियों को ट्रायसिकल वितरण किया जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे एक ट्राईसिकल प्राप्त हितग्राही से पूछने पर मुस्कुराते हुए बताया कि अब मै भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ जा सकूँगा इसके अलावा अनेक लोगों को राशन कार्ड,कृषकों को ऋण पुस्तिका, सहित आवास स्वस्थ्य से संबन्धित आवेदन लिए तथा उसके निराकरण भी त्वरित निदान किया गया कुछ आवेदकों के आवेदन पर अश्वासन दिया गया वही कुछ आवेदक ऐसे भी थे जिनके भूमि विवाद, कृषि, आवास, भूमि,सीमांकन , नामांतरण, बिजली,पानी, एवं पेंशन संबधी आवेदन दिये थे जिनका शीघ्र निराकरण किया तथा शेष आवेदन को जल्द कार्यवाही की बात कही यही नही मंच की आसंदी से दसवीं बारहवीं में मैरिट लिस्ट मे टॉप पर उत्तीर्ण छात्राओं को भी सम्मानित किया गया
पंडारिया नगर परिषद हॉल मे सुबह दस बजे से प्रारंभ हुए सुशासन तिहार के जन समस्या निवारण शिविर में वन विभाग, स्वस्थ्य विभाग, पी डब्ल्यू, पी एच ई. महिला बाल विकास, सहित बहुत से विभागीय स्टाल लगाए गए थे जिनमें बहुत से अधिकारी कर्मचारी गण संध्या पांच बजे तक डटे रहे सुशासन तिहार के उक्त समस्या निवारण शिविर में आए सभी आवेदकों के लिए पेयजल सहित बैठने पानी की माकुल व्यवस्था की गई थी लोगों ने शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं आपने आवेदन का त्वरित निपटान पाकर खुशी से झुम उठे वही बहुत से जनता अपनी समस्या मांग को पूरी होने का अश्वासन लेकर भी उत्साहित दिखे






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें