नगर निगम रायपुर में जन्म मृत्यु का खेल
रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) नगर निगम रायपुर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लेने का अजब खेल हो रहा है जहाँ देरी होने पर जन्म लेने वाले से लेकर मृत्यु होने तक वाले व्यक्ति के परिवार से बगैर लेन देन किये जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही किया जाता जिसकी वजह से पीड़ित परिवार के लोगों के समक्ष बहुत बढ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में व्हाट हाउस में बकायदा एक सिंडिकेट चल रहा है जहाँ निगम कर्मी से लेकर बगैर चढ़ावा के कोई भी समस्या का निदान हो पाना मुश्किल है बहुत से जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आए पीड़ित परिवार से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सभी डाक्युमेंट पूर्ण होने के बाद भी निगम कर्मचारी कोई न कोई कमी, नुक्स निकाल कर एक दिन के कार्य को कई दिनों तक घुमाया जाता है वही कुछ दलाल नुमा लोग नगर निगम व्हाइट हाउस में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफिस के समनें अस्थायी रूप से पृथक काउंटर बना कर दुकान दारी चला रहे है जहाँ काला कोट पहने वकील भी मंडराते रहते है जहाँ दिन भर में पांच से दस हजार रुपये प्रति दिन इंकम हो रही है पीड़ित कुछ व्यक्तियों ने यह भी बताया कि उनके द्वारा जमा करने पर निगम कर्मचारी बगैर देखे पढ़े आवेदन जमा कर लेते है यह भी बताया गया प्रति आवेदन पांच सौ रुपये नगर निगम कर्मी लेते है जिसमें पचीस से पचास आवेदन प्रति दिन जमा होते है
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के इस गोरख धंधे वाले खेल से अब आम जनता में भारी आक्रोश बदता जा रहा है उनका कहना है कि नगर निगम रायपुर में आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है न की लोगों की जेब खाली करने और नाना प्रकार से नियम कानून दिखा कर भय और प्रताड़ित करने के लिए नही आम लोगों में यह भी चर्चा है कि सभी विभाग में बहुत से वसुलीबाज कर्मचारी मौजूद है जो प्रति दिन राशि एकत्रित कर उपर बैठे अधिकारियों की जेब गर्म करते है


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें