पत्रकार महासंघ ने शशंक खरे, रमीज अशरफी, अलताफ़ हुसैन,ललित यादव सहित पत्रकारों का सम्मान किया
रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) राजधानी रायपुर में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा अपने पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन समता कालोनी स्थित मैट कॉलेज के सभागार में रविवार को किया गया जिसमे प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं उनके परिवार जन हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए
रविवार को समता कालोनी मैट कॉलेज सभागार में आयोजित पत्रकार महासंघ के स्थापना दिवस एवं पत्रकार, परिवार सम्मान समारोह में जगदलपुर बस्तर, गरियाबंद, धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार बंधु शामिल हुए ग्यारह बजे से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार उपस्थित श्रोताओं के समक्ष साझा किये जिनमे प्रमुख रूप से श्री सच्चिदानंद उपासने ने पत्रकारिता में आने वाली अनेक परिस्थिकिय बाधाओं का उल्लेख किया वही पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुनिल यादव ने प्रारंभिक पत्रकारिता की शुरुआत पर अनेक बाधाओं एवं विषम परिस्थितियों से अवगत कराते हुए एक परिवार की भाँति पत्रकार महासंघ के आगे बढ़ने की बात कही सामाजिक स्तर पर राजनांद गाँव में ग्रामीण क्षेत्र में गाय छेरी चराई से लेकर लधु उद्योग के मध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भरता तक संपूर्ण भारत मे महिला सशक्ति करण योजनाएं आज लागू की गई है वह सब उनकी ही देन है अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने वाली पद्मश्री श्रीमती फूलवासन बाई यादव ने अपने ओजस्वी विचार से महिलाओं को सम्मान पूर्वक आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया छ्ग प्रदेश के मुख्य मंत्री के निज सचिव डॉ तुलसी कौशिक ने पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त किया साथ ही जन सेवा भाव के तहत उन्होंने किसी भी व्याधि ग्रस्त व्यक्ति उनसे संपर्क कर उपचार कराने की बात कही उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव साय जी ने सख्त आदेश दिया है कि सभी वर्ग धर्म जाति के व्यक्ति इस परिस्थितियों मे राज्य सरकार उनके साथ खड़ा है हाई कोर्ट के जज श्री रामटेके ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर सामाजिक सरोकार से संलग्न विभूतियों, विधाओं को पुष्प गुच्छ शॉल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया इसके पश्चात पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमे सभी जिले से आए पत्रकार साथियों ने समवेत स्वर में निष्ठा पूर्वक शपथ ग्रहण का पाठ किया
पत्रकारिता क्षेत्र में ऐसे पत्रकारों को जिन्होंने लंबे समय से अपना जीवन का अविस्मरणीय योगदान दिया उन्हे भी मुख्य अतिथि श्री सच्चिदानंद उपासने,पद्मश्री फूलवासन बाई यादव, श्री रामटेके एवं पत्रकार महा संघ के अध्यक्ष सुनिल यादव एवं उपस्थित अतिथियों के करकमलो द्वारा पत्रकारों को स्मृति चिन्ह, एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिनमे मुख्यतः शशांक खरे जिनकी लेखनी में गजब का धार है वे विगत पच्चीस से उपर भिन्न भिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं में पत्रकारिता करते हुए वर्तमान में दिव्य छत्तीसगढ़ पत्रिका का सफल संपादन कर रहे है वही रमीज अशरफी देश बंधु अमृत संदेश में लंबा अनुभव लेने के पश्चात पंद्रह वर्षों से अधिक सियासत टाइम्स का प्रकाशन एवं संपादन कर रहे है जिन्होंने लगभग पचीस वर्षों से पत्रकारिता के मध्यम से सामाजिक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की वही अल्ताफ हुसैन जो लगभग वर्ष 1997 से नव भारत सहित अन्य समाचार पत्र पत्रिकाओं मे कार्य अनुभव प्राप्त कर अनेक वर्षों से पत्रकारिता करते हुए मिशन पॉलिटिक्स मैग्ज़िन में फॉरेस्ट विषय सहित सम-सामयिक विषय पर अनवरत लेखन कर रहे है उन्हे भी स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया पत्रकार ललित कुमार यादव विगत पचीस वर्षों से छ्ग पंचयिका पत्रिका के मध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं को समाहित कर एक उपलब्धि स्थापित की है इनके अलावा अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया जिनमे निहारिका श्रीवास्तव, निशा भारती, सुधा बाघ, स्नेह लता पटेल, मोहित मारकर, मिथलेश वर्मा,प्रदीप साहू, राज्जाक खान, सहित बहुत से पत्रकार बंधु शामिल हुए



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें