अब बगैर मिट्टी और कम पानी से घर मे लगाएं साग,सब्जी, नर्सरी-छग राज्य वन विकास निगम की अभिनव पहल
रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोदय ) भारत सहित विश्व स्तर में लगातार घटते वन, बढ़ते प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बहुत सी चिंता जनक समस्याएं धीरे धीरे हमारी ओर बढ़ती जा रही है जिनमे मिट्टी,जल, वायु, स्वस्थ्य, सहित बहुत सी अत्यधिक उपयोगी अवस्थाएँ शामिल है जिसके लिए नाना प्रकार के जतन भी किए जाते है जिनमें मुख्यतः जगह जगह वृक्षरोपण जो हमारे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध स्वच्छ ऑक्सिजन प्रदान करते है वही खेती किसानी और फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग कर स्वस्थ्य खाद्य पदार्थ की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है पर यह सब खुले क्षेत्र में की जाने वाली खेती व्यवस्था अब बीते समय की बात होने जा रही है वह भी थोड़ी मिट्टी, और दस प्रतिशत जल से ही ऐसी खेती संभव है जिसका लाभ प्रत्येक घर परिवार वाले इंडोर प्लांट नर्सरी कर सकते है यकिन नही आता परंतु यह सत्य है... जानन चाहेंगे कि नई तकनीक में स्वस्थ्य जलवायु एवं खेती आपके घरों के भीतर पहुँच रही है यह आश्चर्य जनक किंतु सत्य जैसा अविश्वसनीय कार्य का बीडा छग राज्य वन विकास निगम ने कर दिखाया जो आपके घर को स्वच्छ वायु तो प्रदान करेगी ही साथ ही आपको खाद्य पदर्थ के रूप मे साग सब्जी का उत्पादन भी किया जा सकेगा उसके साथ ही आर्थिक सुदृढ़ता का मार्ग भी प्रशस्त करेगा
इसकी जनकारी छ्ग राज्य वन विकास निगम बार नवापारा परियोजना मण्डल के डिवीजन मैनेजर ( डीएफओ) चंद्र कांत टिकरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि आधुनिक विधि से घर के भीतर ही बेहतर फसल लिया जा सकता है इस विधि के उपयोग से जल एवं मृदा (मिट्टी) का संरक्षण भी निश्चित हो सकेगा जिसे केवल कम जल में पोषक तत्वों को मिला कर साग सब्जी की खेती संभव है उन्होंने बताया कि छ्ग वन विकस निगम के माननीय अध्यक्ष रामसेवक जी पैकरा के कुशल मार्ग दर्शन एवं प्रबन्ध संचालक (आई एफ एस)प्रेम कुमार जी के नेतृत्व में यह नव अभिनव हाइड्रोपोनिक पॉट्स की शुरुआत की गई है जो शहर की पर्यावरण हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई तकनीक वाली उक्त योजना घर की दहलीज को लांघते हुए घर के भीतर इंडोर प्लांट नर्सरी के रूप में पहुँच गई है बशर्त आपके पास पर्याप्त मकान के अंदर हवादार कमरे ,बड़े लॉन,खुली बाड़ी,या छत के लिए समुचित उपयोगी स्थान हो तो घर के भीतर सजावटी पेड़ पौधों के साथ बहुत सी खाद्य समाग्री की फसल लिया जा सकता है उन्होंने आगे बताया छ्ग राज्य वन विकास निगम द्वारा सजावटी एवं आकर्षक पौधों की पहल के तहत नागरिकों को स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, पीस लीली, एरेका पाम, एवं स्पाइडर प्लांट जैसे विभिन्न इंडोर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है
जो घरों, ऑफिस,कार्यालय मे सजा कर रखे पौधे न केवल आकर्षक खुबसुरती के साथ हरियाली बढाएगी बल्कि शुद्ध स्वच्छ वायु ऑक्सिजन से वातावरण को महकाएगी भी बार परियोजना मण्डल के डी. एम. चंद्रकांत टिकरिया ने आगे बताया कि कथित पौधे घरों कार्यालयों की सजावट का एक हिस्सा है परंतु छ्ग राज्य वन विकास निगम हाईड्रोपोनिक पॉट्स भी उपलब्ध कराए जा रहे है जिसमें बिना मिट्टी के पौधा उगाना संभव है यह कम पानी में पौधों की बेहतर वृद्धि एवं सुविधा जनक रख रखाव के लिए जानी जाती है वे आगे बताते है इस पहल के अंतर्गत स्थापित इंडोर प्लांट नर्सरी एवं हाइड्रोपोनिक पॉट्स ने कम समय में सकरात्मक परिणाम दिए है शहरी क्षेत्रों में सीमित स्थान के बावजूद बहुत से घरों कार्यालय, ऑफिस मे इन्हे अपनाया है जिसमें वातावरण मे ताजगी स्वच्छता का अनुभव प्राप्त हुआ है जिसे देख कर इसकी मांग बढ़ती जा रही है उन्होंने बताया हाइड्रोपोनिक पॉट्स के मध्यम से लोगो को बिना मिट्टी से पौधे रोपण की नई तकनीक का ज्ञान प्राप्त हुआ है जिससे समय एवं पानी दोनों की बचत हो रही है
हाइड्रोपोनिक पॉट्स विधि से प्रेरित होकर कई युवाओं, एवं महिलाओं ने छोटे स्तर पर नर्सरी एवं पौधों का व्यवसाय की शुरुआत की है जिससे स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित हो रहे है उन्होंने बताया कि यह पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा बल्कि लोगों को हरियाली के प्रति जागरुकता कर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेगा
छग राज्य वन विकास निगम बार परियोजना मण्डल की एस डी ओ चित्रा त्रिपाठी मैडम से चर्चा करने पर बताया कि नवाचार हाईड्रोपोनिया पॅट्स की उपलब्धता एक मील का पत्थर साबित हो रहा है साथ ही कृषक वर्ग महिला वर्ग पर्यावरण प्रेमी इस प्राकृतिक ज्ञान की ओर आकर्षित होकर नवीन तकनीक का व्यवसायिक दृष्टि कोण से अतिरिक्त आर्थिक लाभ उठा रहे है इस संदर्भ में चित्रा त्रिपाठी मैडम आगे बताती है कि लगातार बढ़ती जन संख्या वनों एवं पेड़ पौधों का हास प्रदूषण एवं लगातार बढ़ रहे क्रांकिटिकारण के जंगल के बीच में प्रत्येक मानव के रहवास के भीतर में ऐसे हाइड्रोपोनिक पॉटस ने प्राकृतिक पेड़,पौधों की सजावट के साथ स्वास्थ्य पूर्ण वातावरण निर्मित करने का यह एक मात्र वैकल्पिक व्यवस्था है
जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है बार नवपारा परियोजना मंडल एस डी ओ चित्रा त्रिपाठी आगे बताती है घर, छत, बाड़ी, जैसी पर्याप्त स्थान होने पर नेट ग्रीन हाउस में भी साग सब्जी एवं अन्य खाद्य वस्तुओं, जैसे धनिया, टमाटर् ,लौकी,जैसी अन्य मौसमी फल फूल से लेकर आकर्षक सजावटी पौधो का फसल लिया जा सकता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है तथा आम लोग पोषक तत्व घुलनशील एवं कम मात्रा में दस प्रतिशत जल से उपरोक्त खेती का लाभ उठा रहे है ऑफिस घर, कार्यालय में लगाने वाले हाइड्रोपोनियो पॉट्स के पौधों की दृष्टिकोण से वास्तु दोष से निजात मिलती है तथा सुख समृद्धि बढ़ने की बात भी कही जा रही है साथ ही जल पर्यावरण सहित प्रदूषण से लडा जा सकता है इच्छुक व्यक्ति हाइड्रोपोनिक पॉटस प्राप्त करना चाहते है तो वे सीधे ऑन लाइन साइट छ्ग राज्य वन विकास निगम नवा रायपुर अटल नगर, मुख्यालय एवं बार परियोजना मंडल देवेंद्र नगर रायपुर में प्रमुख रूप से संपर्क कर ऑर्डर कर सकते है.
















































