मंगलवार, 2 सितंबर 2025

व.वि.नि. रवान के डिप्टी रेंजर कृष्ण पटेल को सेवा निवृत होने पर अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी

 व.वि.नि. रवान के डिप्टी रेंजर कृष्ण पटेल को सेवा निवृत होने पर अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी 


रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोदय न्यूज़)  छ्ग वन विकास निगम बार नयापारा  परियोजना मंडल अंतर्गत नवीन रेस्ट हाउस रवान में  लंबे समय से सेवा देने वाले डिप्टी रेंजर  कृष्ण  कुमार पटेल को रवान  परिक्षेत्र के समस्त वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने वृहद पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन कर भाव भीनी विदाई दी गई इस अवसर पर वन विकास  निगम कोटा बिलासपुर के डिप्टी डी एम आशुतोष सिंह ने सेवा निवृत डिप्टी रेंजर अधिकारी कृष्ण कुमार के लंबे कार्यकाल उनके कर्तव्य निष्ठा पूर्ण सहयोग एवं योगदान को याद करते हुए उनका स्वागत किया तथा उनकी प्रशंसा करते हुए अग्रिम पंक्ति के भावी युवाओं को उनके अनुभव,कार्य शैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया

वहीं सेवा निवृत कार्यक्रम के संयोजक,बार नयापारा परियोजना मंडल रवान के युवा अनुभवी परिक्षेत्राधिकारी एच. आर. पैकरा ने अपने संक्षिप्त संबोधन मे कहा- डिप्टी पद सेवा से वे भले ही निगम से सेवा निवृत हो रहे है परंतु प्रत्येक वविनि कर्मियों के मर्म मस्तिष्क में उनकी कार्यशैली करने की एक अमिट छबि स्थापित की है  रवान रेंज अधिकारी श्री एच.आर.पैकरा ने बताया कि सेवा निवृत कृष्ण कुमार पटेल प्रत्येक निगम कर्मचारियों के समक्ष जीवंत पाठ शाला का उदाहरण है उन्होंने कहा  जितने भी नव आगंतुक निगम वन कर्मी आए उनसे कुछ न कुछ सिखा है वे हम सब के गुरु तुल्य  प्रेरेणा स्त्रोत है जिनके समक्ष हम।सब नत मस्तक हो कर मै उनको कोटि कोटि नमन करता हूँ प्रणाम करता हूँ इस विशेष अवसर पर परिक्षेत्राधिकारी एच. आर. पैकर ने सेवा निवृत डिप्टी कृष्ण कुमार  पटेल को पुष्प गुच्छ भेट कर गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया तथा शॉल, श्री फल, सहित स्मृति चिन्ह पत्र का पाठन कर उनके स्वस्थ्य पूर्ण दीर्धायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

व.वि.नि.बार नयापारा परियोजना मंडल के डिप्टी रेंजर लोकेश साहू ने अपने विचार रखते हुए सेवा निवृत डिप्टी साहब के संदर्भ मे उनके कार्यों की सराहना और प्रशंसा किया तथा उनसे  अनुभव का लाभ मिलने की बात कही डिप्टी लोकेश कुमार साहू  ने आगे बताया कि वे बहुत सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी है उन्होंने उनके स्वस्थ दिर्धायू जीवन की कामना की इनके अलावा पूर्व सेवा निवृत अधिकारी धुव् साहब ने  उनके भी स्वस्थ एवं मस्त जीवन रहने की कामना की गई पूर्व डी डी एम रहे एच आर साहू ने उद् बोधन में  श्री के. के.पटेल के बारे में कहा कि उन्होंने बड़े सरल और सहज जीवन व्यतीत किया 

प्रवीण कुमार सरपंच ने श्री पटेल को श्रीफल शॉल देकर सम्मानित करते हुए कहा वे कर्तव्यपरायण,निष्ठा वान कर्मचारी है तथा दीर्ध कालीन कार्य के प्रति समर्पित भाव से जीवन    व्यतीत किया सेवा निवृत हो रहे डिप्टी कृष्ण कुमार पटेल  ने भावुक होते हुए कहा, आप सब से मिले असीम स्नेह एवं सम्मान पाकर मै अभीभुत हूँ जो मेरे जीवन काल का सर्वाधिक अमूल्य उपहार है जिसकी स्मृति मस्तिष्क पटल में अजीवन सहेज कर रखूँगा मै आप सब का अंतर्मन की गहराई से आभार व्यक्त करता हूँ उन्होंने अपने वरिष्ठ सहयोगी रहे ध्रुव साहब की ओर इशारा करते हुए बताया कि वे मेरे गुरु, मार्गदर्शक रहे है उनसे मिले सम्मान पाकर वे इतना अधिक प्रफुल्लित हो गए कि वे  कह उठे कि मुझमे युवाओ जैसी ऊर्जा का संचार हो रहा है मुझे दो तीन साल और कार्य करने की इच्छा हो रही है ,


अंत में एच. आर.पैकरा जिन्होंने एक लंबे विराम के पश्चात छ्ग व वि नि. रवान परिक्षेत्र मे उक्त भव्य बिदाई समारोह का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरुआत की है उन्होंने श्री कृष्ण कुमार पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हे सम्मानित करते हुए उनकी  उपलब्धि का पाठ किया उन्होंने बताया इसी परियोजना मंडल में भिन्न भिन्न कार्य क्षेत्र में रहते हुए 2021 में रेग्युलर् हुए तथा अपनी मेहनत ईमानदारी से डिप्टी पद से सेवा निवृत हो रहे है जो बहुत भावुक क्षण है. अंत मे डिप्टी लोकेश साहू ने सभी उपस्थित जन का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशुतोष सिंह एस.डी.ओ.कोटा बिलासपुर, व.वि.नि. रवान परिक्षेत्राधिकारी एच आर पैकरा, डिप्टी लोकेश साहू, कोमल मरकाम उसद, दीपक बखला, एच. आर. साहू, (रेंजर रिटायर्ड) ध्रुव (स.प.क्षे.) गणेश ठाकुर, गोलू (सहकारी समिति अध्यक्ष) प्रदीप (सहायक रोजगार), प्रवीण (सरपंच महोदय) धुरंधर (लेखापाल) मिश्रा मैडम,श्वेता साहू मैडम, लोचन साहू (डिप्टी रेंजर) भोला, राजेंद्र, मोहन, बलदेव, समारु, सनत, धनी, दीनदयाल, गिरधारी,सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण, जन उपस्थित थे.

काली नगर पंडारी के गली गली में गंजेडियों का जमावड़ा- मुहल्ले वासियों ने अविलंब कार्यवाही की मांग की

 काली नगर पंडरी के गली गली में गंजेडियों का जमावड़ा- मुहल्ले वासियों ने अविलंब कार्यवाही की मांग की 


अर्जुन तिवारी 

रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) कलेक्टर और एस पी द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाते हुए राजधानी रायपुर के बहुत से क्षेत्रों में गांजा  तस्करी एवं  नशा बेचने वाले बहुत से विक्रेता, पैडलर को गिरफ़्तार कर शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित किए जाने का कार्य कर रही है इसके बावजूद शहर के ऐसे बहुत से संवेदन शील क्षेत्र है जहाँ पर नशे का करोबार आज भी चोरी छिपे बादस्तुर् जारी है जिसकी वजह से प्रत्येक रोड सार्वजनिक स्थान गली, चौक चौराहे में गांजा पीने वाले खुले आम कानूनी व्यवस्था को धता बताते हुए गांजा के नशे में चूर होकर प्रत्येक गांजे के कश से धुँआ उडा रहे है इतना सख्त  फरमान जारी होने के बावजुद नशे के कारोबारियों की गिरफ्तारी   किए जाने एवं कार्यवाही होने के बाद भी नशे का द्रुत   गति से नशेड़ियों द्वारा गांजा  सेवन कर धुएं को उडाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि गांजा और नशा पूरी तरह से बंद न हो कर बेखौफ होकर इसके कारोबारी अब भी पुलिस विभाग के नाक के नीचे बेचा और खरीद कर सेवन किया जा रहा है 


इसका साक्षात उदाहरण पंडरी क्षेत्र  के काली नगर में बाकायदा दृष्टिगोचर सहजता से नजर आता है जहाँ सिविल लाइन थाना की चौकी खोला गया है पर पुलिस जान बुझ कर गजेडियो के ऊपर कठोर कार्यवाही नही करती जो आम जन के समझ के परे है बताया जाता है काली नगर में  बाबा जनरल स्टोर्स के  बाजू गली में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक गंजेडियो का अड्डा बना रहता है तथा पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है सब से मजेदार बात ये है कि नशेड़ियों के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं करता यदि हिम्मत दिखाकर कोई पुलिस के समक्ष गजेडियो की  शिकायत करता है तो उनके कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है   जिसके कारण  शिकायत कर्ता  हिम्मत नहीं जुटा पाते कथित क्षेत्र के एक नामी गंजेड़ी जिसका नाम करण सरकार बताया जाता है वही सभी गंजेडियो को इक्कठा कर  रात्रि दस बजे से  12 से अधिक संख्या में जमावड़ा कर आसपास के वातावरण को गांजे के धुएं से प्रदूषित कर लोगो को परेशान करते हुए परस्पर् लडाई  झगडा कर  विकट परिस्थिति निर्मित करते रहते है जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नही किया जा सकता स्थानीय मुहल्ले वासी ने पुलिस  प्रशासन से अविलंब कार्यवाही करते हुए मांग की गई है ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही  कर मुह्ल्ले वासियों को निजात दिलाएँ ताकि क्षेत्र मे किसी गंभीर घटना होने से पूर्व इसे रोका जा सके 

सोमवार, 1 सितंबर 2025

नृत्य के विभिन्न रंगों से सराबोर वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन का तीज महोत्सव संपन्न



नृत्य के विभिन्न रंगों से सराबोर वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन का तीज महोत्सव संपन्न 

रायपुर.(मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति प्रदेश की विप्र महिलाओं, युवतियों को पूर्णतः सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के लिए "तीज महोत्सव" का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती में किया गया. प्रतिभागियों ने समूह, एकल नृत्य, युगल नृत्य तीज सुंदरी की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा रहीं. अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर स्वागत किया गया.


महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलायें तीजा अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना के लिये उपवास रखकर मनाती हैं. यह हमारी प्राचीन परम्परा है. संगठन इसे उत्सव के रुप में मना रहा है यह अच्छी बात है. सांस्कृतिक कार्यक्रम से ना केवल प्रतिभा निखरती है बल्कि आपसी मेल-मिलाप भी हो पाता है. बाल आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने कहा कि मुझे यहां आकर खुशी हो रही है कि सभी तीज की खुशियों में बंधे दिख रहे हैं. पारम्परिक नृत्य से माहौल खुशनुमा है. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन मात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं समाज में जागरूकता के लिए चाणक्य स्मृति दिवस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करता है.

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया की इस नृत्य एवं तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग जिले से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया. नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे- एकल नृत्य में प्रथम - स्वीटी शर्मा, द्वितीय- अल्पना शर्मा, युगल नृत्य में प्रथम - सुरभी शर्मा, मनका त्रिपाठी, द्वितीय - सीमा चोपड़ा, रावी चोपड़ा एवं समूह नृत्य में प्रथम - महिषासुर मर्दनी ग्रुप, द्वितीय स्थान - निधि दीवान ग्रुप रहे. तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में श्रीमती उन्नति शुक्ला विजेता रही.

इन सभी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता सम्मान पत्र प्रदान किया गया.


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती मनीषा शुक्ला - छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार, श्रीमती मंजूषा संत - संचालक मानसी ब्यूटी पार्लर, श्रीमती वरलक्ष्मी राव - डांस टीचर रहीं.

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, संजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, विद्या भट्ट, अनिता राव, कल्पना मिश्रा, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, सुनीता शर्मा, रीता - त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रामबृत तिवारी, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, सरयूपारिण ब्राह्मण से दशरथ शुक्ला, आल इंडिया ब्राह्मण से बबीता - मनहरण दुबे, गणेशदत्त झा, तेलगु ब्राह्मण से बी शैलजा - राजकुमार, चरामेती से मृणालिका - राजेन्द्र ओझा, कान्यकुब्ज से राजेश दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, नीता अवस्थी, पूर्णिमा शुक्ला, निशा अवस्थी, प्रीति मिश्रा, बिलासपुर से कान्यकुब्ज ब्राह्मण  अध्यक्ष बी. के. पाण्डेय, दुर्ग से श्याम तिवारी, चंचल द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, उमा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, शैलजा मिश्रा, मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


प्रेषक - अरविन्द ओझा,

मो 9424214658

कानन पेंडारी में पदस्थ डिप्टी रेंजर रमेश ताण्डे कर रहे है दादागिरी - दै. वे. भोगी कर्म. संघ ने कार्यवाही की मांग की

 कानन पेंडारी में पदस्थ डिप्टी रेंजर रमेश ताण्डे कर रहे है दादागिरी - दै. वे. भोगी कर्म. संघ ने कार्यवाही की मांग की


 रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) छत्तीसगढ़ वन विभाग के बिलासपुर वन वृत्त के कानन पेंडारी जूं में विगत 15-16 वर्षों से एक ही जगह में पदस्थ डिप्टी कर्मचारी रमेश ताण्डे  लगातार निचले स्तर के  कर्मचारियों पर अपमान जनक व अश्लील शब्दो का प्रयोग कर मान मर्दन कर रहे है जिसकी तीव्र निंदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के  प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिन्हा ने की है तथा उन्होंने सी सी एफ से उक्त संदर्भ में त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है बताया जाता है कि रमेश तांडे कानन पेंडारी में  वनपाल के पद पर रहते हुए  पदोन्नति पश्चात डिप्टी रेंजर पद पर भी कानन पेन्डारी जू में लगभग पंद्रह वर्षों से उपर उसी स्थान में जमे हुए  है तथा उपर बैठे वरिष्ठ अधिकारी भी दुधारू गाय की भाँति रमेश तांडे पर किसी प्रकार का स्थानान्तरण नीति लागू नही करते हुए आँख का तारा बनाए हुए है जिसकी वजह से बेलगाम होकर निचले स्तर के वन कर्मियों पर लगातार  गाली गलौच अपमान  दुर्व्यवहार  किया जा रहा है इस संदर्भ में अनेक भुक्त भोगी  कर्मियों ने इसकी शिकायत वन मंडलाधिकारी,एसडीओ रेंजर से पूर्व में किया जा चुका है किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नही किया गया है। 


उपवन क्षेत्रपाल कानन पेंडारी  रमेश ताण्डे द्वारा स्पष्ट कहा जाता है कि रेंजर डीएफओ,सीसीएफ  सब से मेरी सैटिंग है यही नही स्थानीय कानन पेंडारी में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी चंद्र प्रकाश वस्त्रकार जो  जूं  कीपर है उसके साथ भी उप वन क्षेत्रपाल रमेश ताण्डे ने   गाली गलौज करते हुए कार्य से पृथक कर दिया। गया यही नही कुछ महिला कर्मियों के साथ भी गाली गलौज अमर्यादित अशोभनीय व्यवहार किया गया था जिसके संबंध में पूर्व में सीसीएफ कार्यालय का घेराव किये जाने का अल्टीमेटम दिया गया था!

तृतिय वन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने आकर उपवन क्षेत्रपाल रमेश ताण्डे को समझाया और माफी मंगवाया, रमेश ताण्डे ने दैनिक वेतनभोगियों से मांफी मांग कर आपसी सहमति से घेराव निरस्त किया गया था  

किन्तु  डिप्टी रेंजर रमेश ताण्डे   ने श्रीमति उमा वस्त्रकार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए पुनःवृत्ति की गई  न्याय की गुहार लगाने डीएफओ, एसडीओ,रेंजर को लिखित पत्र दिया गया लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नही की गई जिसकी वजह से उप वन क्षेत्रपाल रमेश ताण्डे के हौसले बुलंद है  पीड़ित वन कर्मियों का कथन है कि उप वन क्षेत्रपाल रमेश तांडे खुले आम सीसीएफ  प्रभात मिश्रा के सेवा काल तक उनका वरदहस्त प्राप्त होना बताया जाता है तथा मेरा और मेरे जैसे अनेक वन कर्मियों का  बाल बांका कोई भी नही कर सकता दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिन्हा ने 

 सीसीएफ  प्रभात मिश्रा के कार्यशैली को लेकर  सवाल खड़ा किया है 

बारंबार वन कर्मचारियों को इतनी स्वतंत्रता क्यों दी गई है जो अपने पद पावर का गलत इस्तेमाल कर विभाग की छबि धूमिल करते है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रमेश ताण्डे उप वन क्षेत्रपाल  सहित अनेको ऐसे मामला है जिन्हे बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा ने संरक्षण दिये हुए है, स्थानान्तरण नीतियों को बलाए ताक में रखकर कार्य कर रहे है  उन्होंने बताया कि रमेश ताण्डे उप वन क्षेत्रपाल 15-16 वर्षों से एक ही जगह कानन पेंडारी में जमें है वही रामजी मिश्रा सहायक ग्रेड 02 ने 15-16 वर्षो से कोरबा वन मंडल कार्यालय में जमें हुए है, शिव वस्त्रकार नियमित डाटा एन्ट्री आपरेटर 12-13 वर्षो से कटघोरा वन मंडल कार्यालय में एक ही जगह जमें हुए हैं। 

यादराम देवांगन सहायक ग्रेड 02 शक्ति परिक्षेत्र वन मंडल चांपा में लंबे समय से जमे हुए हैं। विजय कुमार निकोशे सहायक ग्रेड 02 विगत 15-16 वर्षों से धरमजयगढ़ वन मंडल कार्यालय में जमें हुए है!

इन सब पर बिलासपुर सीसीएफ क्यों मेहरबान है उनके ढुलमूल कार्य प्रणाली के कारण  स्थानान्तरण नीति को प्रभावित कर एक ही स्थान पर  वर्षों से जमे वन कर्मियों से क्या लाभ उठाना चाहते है समझ के परे है बताते चले कि प्रशासकीय स्थानांतरण किसी भी वन कर्मचरियों अधिकरियों को तीन से पांच वर्ष की अवधि में अनिवार्य  स्थानंतरण किया जाना सु    निश्चित रहता है परंतु उपरोक्त कर्मियों को लंबे समय तक भिन्न भिन्न एक ही वन, मंडल परिक्षेत्र कार्यालय में बिठाये हुए है। इसके पीछे उनकी क्या मंशा और लाभ है यह अब तक समझ के परे है 

     बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा का अगले माह रिटायरमेंट है क्या वे इस तरतमय में कोई सारगर्भित ठोस कदम उठाकर उचित कार्यवाही करेंगे या अपने उपर लगे आरोपो के साथ  सेवा निवृत्त होने का दाग लगा कर जाएंगे यह  विचारणीय पहलू है ?

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मे उमड़ा जन सैलाब

 जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मे उमड़ा जन सैलाब


*जिला आडिटोरियम भवन मे  कार्यक्रम जंहा हजारों की  संख्या मे आदिवासी समाज, सर्व समाज हुए शामिल*


रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) बलौदा बाजार सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के तत्वाधान मे प्रति वर्ष की भांति इस  5 वां  वर्ष भी समस्त आदिवासी संगठन, समस्त महासभा, चक अध्यक्ष,सगा समाज, अधिकारी, कर्मचारी के अगुवाई मे जिला स्तरीय  विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन 24 अगस्त 2025 रविवार को  जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार मे भव्य मनाया गया विशाल रैली निकालकर शांति सत्भवना का आदिवासी संस्कृति वेश भूषा परम्परा के साथ आदिवासी समाज अपनी धैर्य और साहस का परिचय दिया,  

जंहा 5  ब्लॉक बलौदाबाजार,सिमगा, पलारी, कसडोल, भाटापारा, के ब्लॉक अध्यक्ष, मुख्य प्रभाग, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग एवं  जिला के 4 महासभा, चक अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न महासभा के लगभग 754 ग्रामऔर अन्य जिला से भी हजारों की संख्या  मे सगा समाज, सर्व समाज के लोग अपनी वेश भूषा मे आया अपने अपने  गाँव से हजारों की संख्या मे आदिवासी  समाज के अलावा सर्व समाज के लोग  हजारों संख्या मे शामिल हुए   कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम बड़ादेव/बूढादेव  की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारम्भ हुआ, जिसमे हजारों की संख्या मे  रैली जिला आडिटोरियम  भवन से अम्बेडकर चौक,गार्डन चौक,  बस स्टैंड होते हुये रैली आडिटोरियम भवन पहुची!रैली मे आदिवासी पारम्परिक नृत्य सुवा, कर्मा, अखरा दलों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ रैली निकाली गयी, कार्यक्रम का ड्रोन कैमरा द्वारा शतत निगरानी हुआ एवं दोपहर पश्चात सगा समाज का उदबोधन एवं स्वागत हुआ, जिला आडिटोरियम भवन मे विशाल जनसभा को अतिथि द्वारा सम्बोधित किया, साथ ही साथ  दूर दराज से आये हुये सगा समाज को वृक्षारोपण हेतु पौधो का वितरण किया गया, मान मंत्री टंक राम वर्मा राजश्व एवं आपदा 10 वी, 12 वी मे 85% से ऊपर अंक लाये 17 छात्र-छात्राओं और कई समाज के उत्कृष्ट कार्य किये समाज के लोगो का का सम्मान किया गया, समाज के क्षेत्र मे विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा, सगासमाज  को सम्मान  किया गया मंत्री टंक राम वर्मा जी व मान गौरीशंकर अग्रवाल  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  ने समाज के लोगो को अपनी उद्धबोधन दिया जिसमे आदिवासी समाज के बारे मे  बताया मानव सभ्यता के सबसे प्राचीन लोगों में आदिवासियों की गिनती होती है. आदिवासियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन पद्धति हजारों साल पुरानी है. मानव सभ्यता में मौजूद कृषि, शिकार, हस्तशिल्प, आयुर्वेद चिकित्सा जैसी चीजें इसी समाज की देन है, बावजूद इसके आदिवासी समाज और उनकी पहचान पर सवालिया निशान लगे हुए हैं. विश्व आदिवासी दिवस से मौके पर यह समझना जरूरी है कि आदिवासियों के मुद्दे क्या है युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे आदिवासियों का सबसे बड़ा मुद्दा है पदोन्नति मे आरक्षण, जल-जंगल-जमीन

आदिवासी समाज सामूहिकता में जीता है और इसी वजह से उनके सारे रीति-रिवाज समाज आधारित हैं, चाहे जन्म हो, मृत्यु् हो या फिर कोई पर्व-त्योहार. आदिवासी समाज के लोगों की अपनी भाषा, संस्कृति है. वे अपने पारंपरिक पहनावे को पसंद करते हैं और उनका खान-पान भी अलग है. उनकी धार्मिक मान्यताएं भी अलग है. आदिवासियों का एक ही मुद्दा है जल-जंगल और जमीन सीधे-सीधे कहें तो धरती. इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द उसके जीवन की सारी बातें घूमती हैं, चाहे हम बात संस्कृति की करें या फिर समुदाय की बात करें. वाल्टर कंडुलना कहते हैं कि पेसा कानून के तहत आदिवासियों को अपने जल-जंगल-जमीन पर अधिकार मिल गया है. यह कानून आदिवासियों के पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को सुरक्षित करता है, को किस तरह का अधिकार मिलेगा इत्यादि आदिवासी समाज के बुद्धि जीवी सगा समाज ने पानी उद्धबोधन दिया 

कार्यक्रम का मुख्यअतिथी , टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री छ ग शासन,विशिष्ट अतिथि के रूप मे  गौरी शंकर अग्रवाल जी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, भूपेंद्र  ध्रुवंशी जिलाध्यक्ष कमलेश ध्रुव प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नागवंशी प्रदेश सचिव सुभाष परते, प्रदेश अध्यक्ष युवा श्रीमती आकांक्षा जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष आंनद यादव,अशोक जैन,श्रीमती सुलोचना यादव जनपद अध्यक्ष विजय केशरवानी राकेश ध्रुव रवि ध्रुव रामचंद्र ध्रुव बंशीलाल नेताम टेकसिंह ध्रुव शिवसिंह नेताम भागबली, लक्ष्मण पैकरा शत्रुहन नेताम प्रताप नाग वेदराम बरिहा राजेंद्र दीवान मनोहर सिँह ध्रुव कुंजल सिँह दीवान,बी एल ध्रुव, डॉ एल एस ध्रुव शिवकुमार कंवर सुरेश कुमार पैकरा शिव गोंड लखन लाल सोनझरी श्याम लाल पारधी उपाध्यक्ष भानू ध्रुव चंद्रभानुसिंह पैकरा सचिव थानू ध्रुव कोषाध्यक्ष अभय लाल ध्रुव सह सचिव दसरथ ध्रुव दयाराम ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष डॉ बी एस ध्रुव उपाध्यक्ष यू के नागवंशी युवा अध्यक्ष संतोष ध्रुव दुलार पैकरा अजय ध्रुव महिला प्रभाग अंजू ध्रुव सचिव राधा ध्रुव सुनीता ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष पार्वती मण्डावी प्रेमीन ध्रुव सचिव पदमिनी ध्रुव जिला उपाध्यक्ष आशा ध्रुव जल बाई पैकरा, अनामिका ठाकुर,अजय ध्रुव, दशरथ ध्रुव, राजकुमार, पुना राम मंडावी, केशव कुंजाम,दीवान रामानुज ध्रुव, कैलाश ध्रुव, सिंगर कांशी ध्रुव बिंदु पैकरा, रिखी पोर्ते सहित जिला भर से लगभग 12 हजार की जनसंख्या मे कार्यक्रम मे शामिल हुये!! कार्यक्रम का सफल संचालक कमलेश ध्रुव ने किया गया एवं आभार प्रकट भानु ध्रुव ने की है!!

रविवार, 24 अगस्त 2025

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने वन विभाग दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया आश्वासन - जल्द होगा कार्यभारित, स्थायीकरण

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने वन विभाग  दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया आश्वासन - जल्द होगा कार्यभारित, स्थायीकरण


रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ की बैठक जगदलपुर में संपन्न हुई, बस्तर वन मंडल के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण,स्थायीकरण, आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम को लेकर एकजुट हो कर। आर पार की लड़ाई लड़ने के पक्ष में  कमर कस चुके है, बस्तर वन मंडल कांगेरघांटी राष्ट्रीय उद्यान के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने बैठक में बढ़चढ़ का भाग लिया! बैठक समाप्ति पश्चात प्रदेश पदाधिकारी व बस्तर क्षेत्र के दैनिक वेतनभोगी नें भारी तादात में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर पोला तिहार की बधाई देते हुए उन्हे अपानी समस्या बताई कि गत वर्ष दिपावली के पहले कार्यभारित और स्थायीकरण करने के लिये वन मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मांग पूरा नही किया है, जबकि कुछ माह पश्चात पुन: दिपावली आने वाली है! मंत्रालय में आकस्मिकता कार्यभारित और स्थायीकरण का जो प्रस्ताव गया है,उसे जल्द पुरा कराने का उनसे निवेदन किया गया जिसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने  बताया कि मुझे वन विभाग की 48 दिनों का हड़ताल भली भांति मालुम है, हड़ताल अवधि में सर्प ने भी काटा था, इसके लिये मै पूर्व में पहल कर चुका हूँ तथा वर्तमान में भी आपकी मांग पर पुनः पहल करुंगा। उन्होने दैनिक वेतन भोगी कर्मचरियों को आश्वस्त करते हुए ये भी कहा है कि उक्त संदर्भ मे मेरी वन मंत्री जी से चर्चा हो चुका है, मुख्य मंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा करके,वित्त विभाग में जो  प्रस्ताव गया है उसे जल्द स्वीकृति कराने के लिये मैं कटिबद्ध हूँ 



उन्होंने बताया मुख्य मंत्री जी विदेश प्रवास पर है उनके छ्ग आगमन पर  चर्चा कर उक्त प्रस्ताव को पास कराने के लिये मैं प्रयास करुंगा ताकी दीपावली के पूर्व आपके प्रस्ताव पास हो जाये!

 इस अवसर पर प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर जैन, प्रदेश कार्यकारिणी नरेन्द्र मालवीय, बस्तर संभागाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार यादव, संभाग महामंत्री आशीष खोरा, कांकेर संभागाध्यक्ष अनिल यादव, जगदलपुर अध्यक्ष राजेश पटेल, सुकमा जिलाध्यक्ष देवदास भारती, कोंडागांव जिलाध्यक्ष कैलास श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, प्रतीक भोंपले ,सीमा यादव, रोहिनी ध्रूव, कुमारी तिमेश्वरी मौर्य, ताराचंद सेठिया कोषाध्यक्ष, ईश्वर कश्यप, आशिष पारवि,सोनाधार पनिका, सालिक कश्यप, घासीराम,चैतन राम कश्यप, हेमसिंग ठाकुर,बलदेव मौर्य, सुनिल नेताम,मनिषा कश्यप,हरीराम निषाद,सदन नाग, उदय यादव,जयंत ठाकुर, देवदास बघेल, दसरु राम नाग,महादेव नेताम, सुखनाथ नाग, सहित बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी  उपस्थित थे

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

*छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड,कार्यालय, संस्थानों पर किया ध्वजारोहण*

 

*छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड,कार्यालय, संस्थानों पर किया ध्वजारोहण*


रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़)  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज,  छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड (केबिनेट मंत्री दर्जा, छ.ग.शासन) ने कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड में ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान  किया गया, देश की आजादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के माननीय सदस्यगण श्री मोहम्मद फिरोज खान, श्री फैसल रिजवी (वरिष्ठ अधिवक्ता), श्री रियाज हुसैन के साथ छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पवन कुमार व बोर्ड कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*वक्फ संस्थानों पर  डाॅ.सलीम राज ने किया  ध्वजारोहण:-*


वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज द्वारा हजरत फातेहशाह मजार व मस्जिद टिकरापारा रायपुर, दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी वाले बाबा, रायपुर, दरगाह अस्पताल वाले बाबा रायपुर, मस्जिद बोहरा समाज रायपुर में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सम्बंधित वक्फ संस्थानों के मुतवल्ली, कमेटी के पदाधिकारी व आम जनमानस उपस्थित रहे। डाॅ. सलीम राज द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आपसी एकता, अमन, भाईचारा के साथ यह पर्व मनाने देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त छ.ग.राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संस्थानों द्वारा भी सम्बंधित संस्था के मुतवल्ली व कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया .

सोमवार, 11 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये - डाॅ.सलीम राज*

 



 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये - डाॅ.सलीम राज




  रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़)  छ्ग राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त को देश 78वां में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने अपील की है कि मुल्क की आजादी का पर्व यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के महत्व को समझते हुए इस पर्व को देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाएं। 




डाॅ.सलीम राज ने कहा कि, हमारा देश सूफ़ी-संतों का देश है यहां हर जाति, धर्म, पंथ, समाज के लोग गंगा-जमुना तहज़ीब के साथ मिल-जुल कर रहते हैं। इस्लाम धर्म मुल्क से मोहब्बत का पैगाम देता है इसलिए मुल्क की आजादी के इस पर्व पर देश के प्रति अपना प्रेम और कर्तव्य निभाते हुए ध्वजारोहण करना चाहिए। 

डाॅ. सलीम राज ने आगे यह भी कहा कि, भारत का मुसलमान वतन परस्त है और अपने देश से मोहब्बत करता है, लेकिन कुछ नाननिहाद मुसलमानो की वजह से बाकियो को भी शक की निगाहों से देखा जाता है, हमें ऐसे नामनिहाद मुसलमानों से बचना है और देश की आज़ादी के पर्व को एक साथ मिल-जुल कर मनाना है और देश की गंगा-जमुना तहज़ीब को आगे बढ़ाना है देश को आगे बढ़ाना है। 



बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल पर पारधी जनजाति के बच्चों, परिवारों को मिला शासकीय कानूनी अधिकार*


*बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल पर  पारधी जनजाति के बच्चों, परिवारों को मिला शासकीय कानूनी अधिकार*



छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग  को गत दिवस दैनिक समाचार पत्र कांकेर पत्रिका तथा नवभारत में प्रकाशित समाचार एवं स्थानीय सृजन समिति उत्तर बस्तर कांकेर के मनीष जैन, भूपेन्द्र नाग, ईश्वर कावड़े, उत्तम जैन, गिरधर यादव के माध्यम से प्रस्तुत आवेदन से यह जानकारी प्राप्त हुई  कि जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पिछड़े ग्राम रिसेवाड़ा में कुछ पारधी जन जाति के परिवार निवासरत् हैं, जो कि वोटर आई.डी. कार्ड से लेकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तक की समस्त वैधानिक शासकीय सुविधाओं से वंचित हैं जिस पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा  तत्काल आवेदन पत्र को संज्ञान मे लेकर  प्रकरण कमांक 1307/2025 आयोग में दर्ज किया गया एवं जिला एवं उक्त क्षेत्र का निरीक्षण करने कलेक्टर को तुरंत राजस्व, वन, पुलिस विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का दल बनाकर इन परिवारों तक पहुँचकर उन्हें समस्त शासकीय कानूनी वंचित दस्तावेज सुविधाएं उपलब्ध कराने त्वरित पहल कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने दिशा निर्देश  दिये गये। जिला कलेक्टर ने तत्काल 05 सदस्यीय दल बनाकर कार्यवाही शुरू की। राज्य बाल  अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा के निर्देश पर जिले के द्वारा कृत सर्वेक्षण अनुसार ग्राम रिसेवाड़ा के पारधी जन जाति के 06 परिवारों के कुल 34 सदस्य सर्वेक्षण में वहाँ निवासरत् पाये गये, जिनमें से केवल एक परिवार को छोड़कर शेष के वोटर आई.डी.आयुष्मान कार्ड तथा राशनकार्ड आदि तैयार करवा दिये गये हैं। केवल एक परिवार के दस्तावेज पूरे होते ही उनके भी समस्त आवश्यक दस्तावेज बनवाये जा रहे है। आयोग ने यह पाया कि उक्त परिवार जिला मुख्यालय से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर निवासरत् है एवं आरक्षित वन क्षेत्र में कोण्डागांव से आकर निवास कर रहे थे। इसलिए आयोग ने अपनी कार्यवाही केवल यहीं पर खत्म नहीं की है बल्कि प्रकरण की अगली सुनवाई 11 सितम्बर 2025 को नियत कर सभी परिवारों को शासन की सभी मौलिक सुविधाएं दिलाने की लिखित पुष्टि चाही है। इसी के साथ आयोग द्वारा वन विभाग संबंधित समस्त अफसरों को भी आयोग में आहुत किया है ताकि यह पता चल सके कि आरक्षित वन क्षेत्र में रहने वाले इन परिवारों को अभी तक वन विभाग द्वारा संज्ञान लेकर वैधानिक अधिकारों को दिलाने के लिए  अब तक क्या पहल की गई? आयोग ने इस पूरी कार्यवाही को लगातार अनुश्रवण कर मात्र ढाई माह में वंचित दस्तावेज परिवार को पूर्ण उपलब्ध करवाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा इन परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़े जाने की पहल के साथ साथ पूरे प्रदेश में  ऐसे अनु सूचित जन जाति वन वासियों के परिवारों की पहचान कर संज्ञान लेने के लिए वन विभाग को पत्र लिख कर सार्थक पहल किये जाने की बात भी कही जा रही है।

शनिवार, 26 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में पहली बार 72 महिला गायिकाओं द्वारा ऐतिहासिक युगल गीत गायन 'नवगीतिका' का आयोजन

 


छत्तीसगढ़ में पहली बार 72 महिला गायिकाओं द्वारा ऐतिहासिक युगल गीत गायन 'नवगीतिका' का आयोजन


रायपुर, (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, तराना ग्रुप द्वारा 'नवगीतिका' नामक एक अद्वितीय गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 27 जुलाई, 2025 को अग्रसेन भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा।

'नवगीतिका' छत्तीसगढ़ के संगीत इतिहास में पहली बार एक ऐसा मंच प्रस्तुत करेगा जहाँ 72 महिला गायिकाएं विभिन्न भाषाओं में 36 युगल गीत प्रस्तुत करेंगी। यह आयोजन न केवल संगीतमय प्रतिभा का प्रदर्शन होगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस भव्य कार्यक्रम के निर्देशक कैलाश छाबड़ा हैं, जबकि कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी मनीषा नटाल संभाल  रही हैं। मंच संचालन की भूमिका सुभाषिनी जॉर्ज निभाएंगी, जो अपनी ओजस्वी वाणी से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी।

तराना ग्रुप का 'नवगीतिका' कार्यक्रम महिला कलाकारों को एक साथ लाकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने और उन्हें सशक्त बनाने का एक अनूठा प्रयास है। यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय संगीतमय अनुभव होगा और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

  निर्देशक कैलाश छाबड़ा ने समस्त मीडिया बंधुओं से निवेदन किया हैं कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन को कवर कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

कार्यक्रम विवरण:

 * नाम: 72 नवगीतिकाओं का युगल संगम

 * आज दिनांक: 27 जुलाई, 2025

 * स्थान: अग्रसेन भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर, छत्तीसगढ़

*समय - शाम 6 बजे से 11 बजे तक

 * विशेषता: छत्तीसगढ़ में पहली बार 72 महिला गायिकाओं द्वारा विभिन्न भाषाओं में 36 युगल गीत।

 * निर्देशक: कैलाश छाबड़ा

 * आयोजक: मनीषा नटाल

 * एंकर: सुभाषिनी जॉर्ज

सोमवार, 21 जुलाई 2025

रायपुर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का बैठक संपन्न,

  रायपुर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का बैठक संपन्न,

रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक पंडरी रायपुर में संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जमकर विरोध दर्ज किया गया उपस्थित कर्मचारियों ने  कहा छ्ग प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में आने के पूर्व मोदी की गारंटी में 100 दिन के भीतर में समिति बनाकर नियमितीकरण करने का वादा किया गया था


परंतु त्तासीन सरकार कुर्सी में बैठते ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण,एवं स्थायीकरण के वादा को भूल गया है, जिसके कारण अनियमित,दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में रोष व्याप्त होते जा रहा हैं। 

वर्तमान के वित्त मंत्री व सांसद विजय बघेल जी ने विडियों जारी कर दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण, स्थायीकरण किये जाने की बाते कहकर विडियों जारी किया गया था! 



छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने आगे बताया दिनांक 11.08.2024 से 27.09.2024 तक 48 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल में रहे, वन मंत्री जी द्वारा अकास्मिक्ता कार्यभारित सेवा नियम लागू  किये जाने तथा स्थायीकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया था। किन्तु आज दिवस तक पूरा नही हो पाया है जिसके कारण दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पुन: हड़ताल में जाने की रूप रेखा तैयार कर रहे है। 

वर्तमान में वन मंत्री वित्त विभाग में जो प्रस्ताव भेजा गया है,उसे वित्त मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान नही किया गया, फाईल वित्त विभाग में अटका पड़ा है जिसके कारण दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों ने रायपुर में प्रदेश व्यापी बैठक रखकर रणनीति बनाया गया है। अगर सरकार समय रहते मांगों को पूरा नहीं करती है तो वित्त मंत्री के  रायपुर व रायगढ़ निवास का घेराव किया जायेगा। कर्मचारी नेताओ ने आगे बताया कि



सरकार के मंत्रियों की मंशा है कि लास्ट में स्थायिकारण करेंगें तब हमें वोट मिलेगा ऐसा विचार बनाकर चला जा रहा है,किन्तु याद रहे कि देर से किया हुआ न्याय भी अन्याय के समान है। उन्होंने बताया कि पूर्व में रमन सरकार के कार्यकाल में ऐसा ही किया गया था,शिक्षा कर्मियों को लास्ट में नियमित किया फिर क्या हुआ सब जानते है! 

ननेताओं ने आगे कहा- हर राजनीति पार्टी अब झुठ बोलकर सत्ता हासिल करते है पर जो कहते है उसे करते नही है यहीं  सब से बड़ी चिंता का विषय है, लेकिन अब वोटर समझदार हो चुके है!

सरकार की दोहरी नीति के संदर्भ मे नेताओं ने कहा-  सरकार नियमितीकरण करेंगें तो सुप्रिम कोर्ट का अवहेलना होगा यही सोंचकर निर्णय नही लिया जा रहा है! हमें स्वीकृत रिक्त पदों में नियमितीकरण न करते हुए हम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी व श्रमिकों के लिये कैबिनेट में निर्णय लेकर सांख्येत्तर पद स्वीकृत कर नियमितीकरण कर सकते है जिसके लिये सरकार सक्षम हैं। 

लेकिन जिस भी पार्टी की सरकार बनती है,सब अपना रटा रटाया राग अलापकर किनारे हो जाते है!

अब पूरे छत्तीसगढ़ में न्याय की गुहार में जंगी प्रदर्शन की तैयारी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ की मंशा है,उपस्थित नेता गण ने आगे कहा यदि यहाँ बात नही बनी तो दिल्ली के रामलीला मैदान में हड़ताल में बैठने की तैयारी की जाएगी अब लड़ाई आर पार की रहेगी,लोगों का उम्र निकलते जा रहा है जब 62 वर्ष किया जायेगा तब नियमितीकरण करने से  किसका लाभ मिलेगा? 

शासन का ढ़ेड़ साल बिता चुके है आज तक निर्मित कमेटी  कोई निर्णय नही ले पाई है, हताश दैनिक वेतनभोगी लंबी लड़ाई लड़ने के मुड में  है। 

उपस्थित नेताओं ने कहा प्रदेश के वित्त मंत्री  जो प्रस्ताव वन विभाग की ओर भेजा गया उसे जल्द पारित किया जाए ताकि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सकें और मोदी की गारंटी का मान बना रहे!


छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा को संघ के प्राथमिक सदस्यता से पृथक कर दिया गया है, उनके स्थान अजय गुप्ता को रायपुर जिला का जिलाध्यक्ष, अशोक विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, सनत भतपहरी जिला उपाध्यक्ष, कोमल साहु जिला सचिव,खगेश साहु जिला संगठन मंत्री,नरोत्तम सिन्हा जिला संगठन मंत्री, खुबीलाल वर्मा अध्यक्ष राजीव स्मृतिवन,आजूराम पटेल अध्यक्ष माना नर्सरी,राधेश्याम वर्मा अध्यक्ष तिल्दा नेवरा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनहरण साहु ,सूर्य प्रकाश,केशर बंजारे,छबिराम,जितेन्द्र साहु,घनश्याम जांगड़े, रायपुर जिला पदाधिकारियों को सर्व सहमती से बनाया गया !

शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

वन विभाग में ड्रायवरों की सीधी भर्ती के प्रश्न पत्र लिक होने का अंदेशा

 वन विभाग में ड्रायवरों की सीधी भर्ती के  प्रश्न पत्र लिक होने का अंदेशा 


अलताफ़ हुसैन 

रायपुर (फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़) छ्ग वन विभाग के  वो दिन लद गए जब कुछ वर्ष पूर्व कोई भी मैदानी अमला के फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर एवं डिप्टी रेंजर स्तर के वन अधिकारी,कर्म चारी छोटी बड़ी गड़बड़ घोटाला,अनियमितताएं, एवं भ्रष्टाचार कर उच्च स्तर के अधिकारियों के लिए कामधेनु बन कर उनकी इच्छाएं पूर्ण कर  दुधारू गाय की भूमिका का निर्वहन करते थे और सभी प्रकार के मैनेजमेंट कर बड़ी शान शौकत और ठाठ बाठ से रहते थे परंतु अब वह दिन बहुर गए न वो आन बान रही और न ही वो शान रह गई क्योंकि जब से आधुनिक तकनिक ई कुबेर,का भुगतान होनें से  विभागीय कार्य प्रणाली मे अमूलचूल परिवर्तन होने लगा और जो निचले मैदानी अमले के कर्मचारियों से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारी तक समस्त काला पीला कर उच्च अधिकारियों की जेब गर्म कर उनके नयन तारा बनते थे अब उनकी पूछ परख नगण्य हो चुकी है सिर्फ वे बिल बाउचर, जैसे कार्य में हस्ताक्षर, करने जैसे आर्थिक व्यवस्थापन की कुंजी बन चुके है जिसकी वजह से वे बहुत सी विकट परिस्थितियों से गुजर रहे है क्योंकि समस्त कार्यों का उच्च स्तरीय केंद्रीय करण कर मुख्यतः डी. एफ.ओ.  उप वन मंडलाधिकारी, एवं तनिक  व्यवस्था का पॉवर रेंजर तक सीमित कर दिया गया है क्योंकि संपूर्ण विभागीय कार्य कम्प्युटर इंटरनेट पर होने लग गया कोई भी कर्मचारी अपनी कलम फसाना नही चाहता और विभागीय कानूनी दांव पेज व्यवस्था की वजह से बहुत से कार्यों से वे दूरी बनाए रखे हुए है यही वजह है कि लगभग राज्य के सभी वन मण्डलाधिकारी और इनके उपर बैठे आला अधिकारी के हाथों मे समस्त, लेन देन, भुगतान, जैसी अर्थ व्यवस्था की संपूर्ण बागडोर ले ली गई है तब से, ही गड़बड़ घोटाला, अनीयमितता, भ्रष्टाचार, का ग्राफ छोटे मोटे लाख दो लाख के नही बल्कि  दसों बीसों लाखों से लेकर करोड़ों का ऊँचा खेल खेला जाने लगा है तथा शासन प्रशासन और आम जन की  नज़र इन निचले स्तर के कर्मचरियों तक महदुद्।रह गई है और ख्वामखाह अधिनस्थ कर्मचारी को बलि का बकरा बना दिया जाता है अब इसी कड़ी में धमाकेदार,ताजा उदाहरण विगत कुछ माह पूर्व रायपुर जिले अंतर्गत  हल्के और भारी वाहन चालकों की सीधी भर्ती प्रकरण का मामला सामने आया है जिसमें लिखित परीक्षा में पेपर लिक होने की बात सामने आ रही है सवाल उठाया जा रहा है कि जब वाहन चालक भर्ती के प्रयोगिक लिखित पेपर लिक हो सकती है तो शंका व्यक्त की जा रही है कि बहुत से प्रति चयनित  अभ्यर्थियों से  लाखों रुपये लेन देन कर  उन्हे चालक पद पर सुशोभित किया जा सकता है  जिसमे गणित का गुण भाग करने वाले गणितज्ञ यह अनुमान लगा रहे है कि प्रति व्यक्ति आठ से दस लाख रुपये लेने वाले ने  लाखों का नही बल्कि करोड़ों का खेल कर दिया है 


                  हमारे विश्वसनीय सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि रायपुर वन मंडल अंतर्गत 14 भारी और 4 हल्के  वाहन चालकों की चयनित अभ्यर्थी के रूप में चयन किया गया जिसमे    उनके परीक्षा से लेकर चयन प्रक्रिया तक सवाल उठाया जा रहा है हमें प्राप्त दस्तावेज से इस बात का अभास हुआ है कि जब  गोपनीय प्रश्न पत्र हमे मिल सकता है तो अनुमान लगाया जा सकता है कि कितने अन्य अभ्यर्थियों तक उक्त प्रश्न पत्र पहुँच गया होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता जबकि ज्ञात हुआ है कि प्रश्न पत्र  कोई विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों ने सैट नही किया बल्कि उपर बैठे वरिष्ठ अधिकारियों ने आर टी ओ या यातायात पुलिस विभाग के सहयोग से प्रश्न पत्र को बड़ी गोपनीय तरीके से सेट कर बनाया गया था तथा यह वन मंडल स्तर के अधिकारियों की निगरानी एवं सुरक्षा में कंम्यूटर अथवा लेपटॉप में रखा गया था उसके बावजूद भी प्रश्न पत्र लीक कैसे हो गया ? यह बहुत बड़ा सवाल है जबकि नियम अनुसार परिक्षा हॉल मे किसी भी प्रकार की अनुचित सामाग्री  जैसे मोबाइल, लेपटॉप इलेक्ट्रानिक, उपकरण इत्यादि ले जाना सख्त वर्जित था तथा समय अवधि में उसे तत्काल जमा कराना था उसके बावजूद फिर भी पेपर कैसे लीक हुआ और बाहर आया कैसे और आज हम तक भी पहुँच गया यह बहुत बड़ा विचारणीय पक्ष है बताया जाता है बहुत से परिक्षार्थि सही उत्तर देकर शत प्रतिशत सभी प्रश्नों का हल सांकेतिक चिन्ह के मध्यम से बगैर काट छाट के पूर्ण कर लिए और वे चयनित भी हो गए  इसका ताजातरीन उदाहरण यह भी माना जा रहा है कि हाल ही बलौदाबाजार वन मण्डल कार्यालय के हलका,भारी वाहन चालकों की सीधी भर्ती में वाहन चालन कौशल परीक्षा  वाहन मशीन ज्ञान, की प्रायोगिक परीक्षा ली गई थी जिन्हे बहुत से अभ्यर्थियों को पूर्णांक से अधिक नम्बर दे दिए गए अब यह कैसे हो गया यह वही बात हुई कि अल्लाह मेहरबान, तो गधा पहलवान.... अर्थात बगैर व्यवस्था और 

सहयोग के यह सब असंभव नही है इसके लिए तत्कालीन डी एफ ओ या उप वन  मण्डल अधिकारी से निचले स्तर के किसी लिंक मध्यम से जोड़ तोड़ कर सेटिंग कार्यक्रम किया गया तथा इसकी भनक तक नही लगी परंतु बाद में इसका खुलासा हुआ  कुछ इसी प्रकार की लिंक और जोडतोड गुणा भाग रायपुर डिविजन में भी हुआ है विभाग के बहुत से कर्मचारियों के मध्य इस बात को लेकर चर्चा गरम है कि हलके भारी वाहन चालकों की सीधी भर्ती चयन प्रक्रिया में बहुत बड़ा खेल दिख रहा है इस संदर्भ में अरण्य भवन के कुछ विभागीय कर्मचारियों ने सूचना के अधिकार के तहत सीधी भर्ती के संदर्भ मे जानकारी मांगी थी परंतु उन्हे गोल मोल जवाब देकर मामले को शांत कर दिया गया परंतु हमें जिस प्रकार विभागीय प्रश्न पत्र की गोपनीय कॉपी प्राप्त हुई है साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी मिली है उसमें बहुत बड़ा खेल दिखाई दे रहा है जिसका सूक्ष्मता से अवलोकन किया जा रहा है तथा बहुत से संदिग्ध नाम लग रहे है जिसकी पुष्टि पश्चात ही उस नाम को प्रकाशित किया जाएगा गौर तलब है कि वन विभाग मे बहुत से वाहन चालक कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी के रूप में अनेक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है परंतु वन विभाग उनकी सेवाएं को दर किनारा कर नई सीधी भर्ती के पीछे उनकी क्या मंशा है यह समझ से परे है इस संदर्भ में कुछ विभागीय वाहन चालक कर्मचारी का मत है कि सीधी भर्ती के पीछे उपर बैठे अधिकारियों की मंशा अर्थ व्यवस्था सुदृढ करना है और यदि इमानदारी से प्रक्रिया किया गया था तो हमें सूचना के अधिकार,2005 के तहत जवाब प्रस्तुत क्यों नही दिया गया यह बात भी कही जा रही है कि प्रदेश भर में सेकडों अभ्यर्थियों के बीच यदि कुछ अभ्यर्थियों से प्रति आवेदक से आठ से दस लाख रुपये लिया गया होगा तब भी करोड़ दो करोड़ का गड़बड़ी, और फर्जीवाड़ा तो कर ही दिया गया है 

रविवार, 22 जून 2025

छ्ग वन कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के सावन कुमार अध्यक्ष रेखा साहू, उपाध्यक्ष, वसीम खान सचिव बने

 छ्ग वन कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के  सावन कुमार अध्यक्ष , रेखा साहू उपाध्यक्ष वसीम खान सचिव बने 


रायपुर (मिशन पॉलिटिक्स न्यूज़) छ्ग वन कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के कार्यों को गति लाने के उद्देश्य से  संगठन का विस्तार किया गया 


रायपुर स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय पंडरी में 15 जून 2025 को एक समान्य सभा की बैठक आहूत की गई जिसमें  सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में नए युवा पदाधिकारियों को निर्विरोध मनोनीत किया गया 

जिनमे युवा ऊर्जावान वन कर्मी सावन कुमार साहू,को जिला अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से चयन किया गया  इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू एवं जिला सचिव पद पर वसीम खान का चयन सर्व सहमति से किया गया इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव दीपक तिवारी, प्रांतीय सचिव  संतोष सामंत राय  , संभाग अध्यक्ष आह्फ़ाज़ खान,  पवन पिल्ले ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ  के जिला शाखा रायपुर में चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य संगठन को  मजबूत कर वन कर्मियों के हितार्थ गतिविधियों  एवं शासन द्वारा अनियंत्रित नियमावली के विरुद्ध संगठन अधिकारिक उद्देश्यों लक्ष्य ,व्यवहारिक आपूर्ति हेतु  वन कर्मियों को एक जुट लाना है ताकि नैतिक दायित्वों सुझाव, मांगो के मध्यम से वंचित अधिकारों  के लिए  संघर्ष किया जा सके