बुधवार, 30 जून 2021

ज़ोन 2 के वरिष्ठ सहायक अधीक्षक शमीउल्लाह खान को अधिकारियों कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

 ज़ोन 2 के वरिष्ठ सहायक अधीक्षक शमीउल्लाह खान को अधिकारियों कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई



रायपुर जोन क्रमांक दो के वरिष्ठ सहायक अधीक्षक शमी उल्लाह खान आज अपने 42 साल लंबे शासकीय सेवा काल से निवृत हुए मृदुभाषी ,ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ एवं  सरल व्यवहार के धनी शमी उल्लाह खान ने अपने लंबे सेवा काल मे कभी भी किसी छोटे से छोटे कर्मचारियों  अथवा बडे से बड़े अधिकारियों से किसी प्रकार के मन मुटाव की स्थिति नही बनी यही कारण है कि उनके सेवानिवृत काल के अंतिम दिनों में समस्त  अधिकारियों,और कर्मचारियों, की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई इस अवसर पर श्री शमीउल्लाह खान ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भावुक होते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान और गर्व का विषय है कि मैं इतने वर्षों तक अपने इस परिवार के साथ जुड़ा रहा तथा अपने युवा काल से वृद्ध अवस्था मे पहुंच गया समय के तेज चक्र में ज्ञात ही नही हो सका कब सेवाकाल समाप्त हो गया फिर भी भरे मन से उपस्थित अपने अधिकारियों,कर्मचारियों से उन्होंने जाने अनजाने कोई गलती हुई इसके लिए क्षमा मांगी उनके इस उद्बोधन से वहां उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों की आंखे भर आई वही समस्त वरिष्ठ अधिकारीयों सहित समस्त  कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ, श्रीफल,शाल, छाता,एवं अन्य उपहार भेंट कर उनके सुख समृद्धि,एवं स्वस्थ्य पूर्ण जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाऐं दी इस विशेष अवसर पर श्री विनोद देवांगन जोन  2  के कार्यपालन अभियंता, विनय मिश्र, ज़ोन कमिश्नर, आई के चन्द्राकर सहायक अभियंता, ज्ञानेश त्रिपाठी,ज़ोन 3 सन्तोष स्वर्णकार,जोन 9 बंटी होरा,जोन 2 अध्यक्ष  सुंदर जोगी पार्षद, सुरेश चन्नावार,एम.आई.सी सदस्य अनवर हुसैन, सहित सभी अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें