रविवार, 30 जुलाई 2023

प्रदूषण के विरुद्ध हरियाली का ब्रह्मास्त्र , रायपुर वन मंडल ने मिश्रित प्रजाति के सवा लाख पौधे रोपे

 प्रदूषण के विरुद्ध हरियाली का ब्रह्मास्त्र ,

रायपुर वन मंडल ने मिश्रित प्रजाति के सवा लाख  पौधे रोपे



रायपुर छत्तीसगढ़ वनोदय 

अलताफ हुसैन

 सृजन सृष्टि का श्रृंगार है  जब सावन ऋतु में जब हरियाली आभा के साथ  स्वतः करती है जो पेड़ पौधे अन्य ऋतु  काल में अपना परिवर्तित नैसर्गिक वातावरण, रंग,स्वरूप,आकार प्रकार सब छोड़ देते है परंतु वही वर्षा ऋतु आगमन के साथ ही रिमझिम फुहार में सर्द सांय सांय खनकती वायु मंडल के हिलोर से यह हरे भरे प्रकृति किसी नव यौवना की भांति अटखेलियां करती हुई नजर आती है तब संपूर्ण वातावरण तरंगित खुशनुमा माहौल में सराबोर हो उठता है  पेड़ों के नव कपोल कोमल पत्तो पर यही वर्षा जल की बारीक गिरते  शबनम की बूंदों में  किसी हीरे की हार की माला की तरह   प्रकाशमान तुल्य दृष्टिगोचर होता है तो ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकृति हरियाली के इस ऋतु में भांति भांति  के सृष्टि सृजन चमकदार हीरे मोती के मानिंद श्रृंगार के साथ में पेड़ पौधे और हरियाली को सुसज्जित कर रहा है यह प्रकृति का नियम वर्षों से होता आ रहा है परंतु वर्षों से सृष्टि कर्ता नैसर्गिक वातावरण निर्मित करने अपने नियमावली से उसी धुरी पर आदि काल से गतिमान है तो वहीं कुछ  ऐसे मानव निर्माता भी है जो प्रकृति के इस सृष्टि रचयता के निर्माण में अपना तन मन धन सर्वत्र जीवन व्यतीत कर प्रकृति के इस संरचना के भागीदार बनते है और अदृश्य रूप से ईश्वर की उपासना और पूजा करते है ऐसे मानव एक प्रकार से प्रकृति के पुजारी कहलाते है जिन्हे हम वर्तमान में वन विभाग के वन कर्मियों के नाम से जानते पहचानते है छत्तीसगढ़ वन विभाग में हजारों की संख्या में ऐसे प्रकृति के मानव पुजारी है जो नित नए प्रयोजन  के माध्यम से हरे भरे पेड़ पौधों का रोपण और निर्माण कर सूखे धरती में हरियाली आभा का विस्तार करते है और संपूर्ण मानव जीवन सहित समस्त जीव जंतु और सृष्टि,संरक्षण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते है प्रदेश की छग सरकार ने इस साढ़े चार साल के कार्यकाल में वन विभाग के माध्यम से बहुत से हरियाली विस्तार कार्यक्रम के माध्यम से लेकर जनहित जन कल्याणकारी योजनाओं का  सफल कार्य संपादन कर हरित क्रांति  ला दिया है पूरे प्रदेश में हरियाली की बयार बह रही है इसी हरियाली विस्तार कार्यक्रम योजना  के तहत  कैंपा मद एवं आईपीडी योजना अंतर्गत  सामाजिक उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए बहुत से पौधों का रोपण किया गया है जिसमे पुराना रायपुर वन मंडल तिल्दा के तहत लगभग सवा लाख पौधों का सफल रोपण और अन्य रोपण कार्य मिला कर सवा लाख पौधों का रोपण कार्य किया गया जो भावी पांच वर्षों में पुराना रायपुर वन  मंडल तिल्दा क्षेत्र की अलग ही फिजा देखते नजर आएगी इस संदर्भ में पुराना रायपुर वन मंडल तिल्दा  के ऊर्जावान, कर्तव्य परायण बहु मुखी प्रतिभा शाली व्यक्तित्व के धनी आई.एफ. एस.अधिकारी डी.एफ.ओ.विश्वेश कुमार झा से बात करने पर बताते है कि संपूर्ण योजना का क्रियान्वयन हरियाली प्रसार के तहत किया जा रहा है यहां सवा लाख से ऊपर पौधों का सफल रोपण  किया गया है जिसमे राजस्व भूमि के अलावा पथ रोपण क्षेत्र में किए गए है जिसकी हरियाली अब देखते बन रही है बताते चलें कि 2007 बैच के आई एफ एस अधिकारी विश्वेष झा बिहार के दरभंगा जिले से  मूल निवासी है तथा अपना कर्म क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से प्रारंभ किया था



 छग प्रदेश की सादगी,बोलचाल,भाषा ने उन्हें बहुत ज्यादा प्रभावित किया और यहां बलौदा बाजार सहित बहुत से क्षेत्र में कार्य किया रायपुर वन मंडल अधिकारी विश्वेश झा साहब आगे बताते है कि  हमारे प्रदेश की राजधानी के हिसाब से बहुत सी विसंगतियों रही है मेरे कार्यकाल में उसे दूर किया गया है ऑरेंज भूमि अब हरियाली के रूप में परिवर्तित हो चुका है इसका मुख्य कारण राजस्व भूमि पर अतिक्रमण बढ़ जाता है जिसके लिए स्थानीय कलेक्टर महोदय से मिलकर ऐसे चयनित राजस्व भूमि क्षेत्र का संरक्षण के साथ पड़त भाटा भूमि के साथ मिश्रित प्रजाति के पेड़ पौधों का  रोपण किया गया और अल्प समय में हरियाली प्रसार किया गया रायपुर डी एफ ओ विश्वेश झा आगे बताते है कि खरोरा सहित आसपास के बहुत से चयनित ग्राम क्षेत्र में लगभग 90 हेक्टेयर से ऊपर क्षेत्र में सवा लाख पौधों का सफल रोपण करवाया गया है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है श्री विश्वेध झा साहब आगे बताते है कि सरकार चाहती है कि प्रदेश का कोई भी चटियाल मैदानी हिस्सा ऑरेंज भूमि ना रहे प्रत्येक भूमि क्षेत्र में हरियाली दिखाई दे 



यहां तक ग्राम पंचायतों की रिक्त भूमि में भी हरियाली रोपण किया जाए उदाहरण स्वरूप कृष्ण कुंज जो छोटे छोटे भू भाग में निर्माण किया गया जिसके आशातीत परिणाम परिलक्षित हो रहे है भविष्य में यही कृष्ण कुंज वाटिका स्वरूप नजर आएंगे और यहां के स्थानीय निवासी मय परिवार उसका प्रदूषण मुक्त क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य लाभ उठाएंगे रायपुर वन मंडल के परिपक्व,अनुभवी,कार्यों के प्रति समर्पित एस डी ओ और उप वन मंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी साहब का वानिकी क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है तथा वे बताते है कि पुराना रायपुर परिक्षेत्र में बहुत से रिक्त भूमि पड़ी थी जिसके भिन्न भिन्न भूभाग में मिश्रित प्रजाति के सवा लाख से ऊपर पौधों का रोपण किया गया यही नहीं रोपण के अलावा उसकी सुरक्षा के माकूल व्यवस्था भी की गई है प्रत्येक रोपण क्षेत्र में लोहे की फेंसिंग,तार से घेरा गया है ताकि मवेशी चराई से रोपण को सुरक्षित किया जा सके 


रायपुर एस डी ओ. उप वन मंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी आगे बताते है कि शराबी,उपद्रियों और लोहा चोरी करने वाले तथा पौधों को क्षति  पहुंचाने वाले आम जन से सुरक्षा हेतु प्रत्येक क्षेत्र में चौकीदार नियुक्त किए गए है जो उनकी सुरक्षा में लगातार तैनात रहेंगे उन्होंने सख्त लहजे में कहा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले चौकीदारों के ऊपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी रायपुर एस डी ओ विश्वनाथ मुखर्जी बीच बीच। में बकायदा दौरा का निरक्षण कर रोपण क्षेत्र का अवलोकन करते है और बताते है कि अभी रोपण क्षेत्र की स्थिति बहुत बेहतर है वर्षा ऋतु के फुहारों में हरियाली की चादर दिखाई दे रही है वे आगे बताते है कि संपूर्ण रोपण का दायित्व नवा रायपुर अटल नगर के पूर्व  रोपण कार्यों के जानकार,रहे रायपुर परिक्षेत्राधिकारी रेंजर साधे लाल बंजारे ने इसका बखूबी निर्वहन किया है तथा स्वयं कार्य स्थल में उपस्थित रहकर रोपण कार्य संपादित करवाया है 


परिक्षेत्राधिकारी  साधेलाल बंजारे से इस संदर्भ में पूछने पर वे आगे बताते है कि क्षेत्र में बहुत से मुरुमी स्थल था जहां रोपण करना दुरूह कार्य था फिर भी श्रमिको से लाखों गड्ढा करवा कर पॉलीथिन बैग में रखे गए पौधों का रोपण किया गया रोपण का यह कार्य पांच वर्षों के लिए अनुबंधित है जिसमे कैज्युवाल्ट भी समाहित है रेंजर साधेलाल बंजारे आगे बताते है कि संपूर्ण कार्य कैंपा मद,आईपीडी मद से संपादित किया गया है जिसमे औद्योगिक क्षेत्रों के समीप ग्राम क्षेत्र की रिक्त राजस्व भूमि,सड़क मार्ग पथ रोपण के कार्य द्रुत गति से किए गए है जिससे छेत्र की हरियाली देखते ही बनती है रायपुर रेंजर साधेलाल बंजारे बताते है कि संपूर्ण रोपण कार्य वरिष्ठ अधिकारियों डी एफ ओ विश्वेश झा साहब, एस डी ओ विश्वनाथ मुखर्जी साहब के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया है इसके लिए रात दिन की मेहनत रायपुर वन मंडल तिल्दा परिवृत के डिप्टी प्रभारी दीपक तिवारी का कार्य सराहनीय रहा है वे इकलौते ऐसे कर्मयोगी व्यक्तित्व के स्वामी है जिनके डीशनरी में कार्य न हो सकने जैसा कोई शब्द ही नहीं मिलता कर्मठ,जुझारू, आत्मविश्वास  से लबरेज व्यक्तित्व के धनी बिरले ही मिलते है 


जिनमे एक नाम रायपुर वन मंडल के डिप्टी प्रभारी दीपक तिवारी का आता है जिनकी अनुकंगा नियुक्ति बिट गार्ड  के रूप में गरियाबंद वन मंडल से सेवा प्रारंभ की पश्चात  वर्ष 2004 में अनुसंधान में रहे तात्कालिक पी सी सी एफ  बोआज साहब ने कर्मचारियों की कमी देखते हुए उस समय नवा रायपुर अटल नगर स्थित नव निर्मित जंगल सफारी में वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक उनकी सेवाएं ली गई तथा मानव निर्मित जंगल सफारी का दायित्व सौंपा गया उनके कार्यों के प्रति समर्पित सेवा भाव और अधिकारियों के साथ मृदु व्यवहार,बेहतर समन्वय और तालमेल ने उन्हें सब का चहेता वन कर्मी बना दिया जिसका प्रतिसाद यह मिला की पुराना वन मंडल  के तहत तिल्दा प्रभारी में उनकी नियुक्ति हुई तथा पांच वर्षों के तहत जंगल सफारी में लंबा अनुभव कार्यों का लाभ उन्हे मिला और इंदिरा गांधी प्रिय दर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा जंगल  निर्माण का कार्य संपादित किया जो उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट बन गया आज मोहरेंगा सफारी उनके ही कार्य काल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है यही नही बिलाडी, सरोरा जैसे बहुत से वन क्षेत्र की गहनता  में रोपे गए पौधे आज भी उसके कार्यों के गवाह दे रहे है उनसे जब पर्यावरण के विरुद्ध हरियाली का ब्रह्मास्त्र के संदर्भ में पूछा गया तो अपने कार्यों के प्रति गदगद और अल्हदित होते हुए उन्होंने बताया कि  रायपुर तिल्दा के संपूर्ण क्षेत्र बथरीले मुरूमी और चट्टानी क्षेत्र है जहां बहुत से  स्थल हरियाली विहीन है मैने अधिकारियों के दिशा निर्देश पर उस चुनौती को स्वीकार किया और क्षेत्र के भिन्न भिन्न स्थल का चयन कर कुल मिलाकर छियानबे हेक्टेयर भू भाग में वर्ष 2023 में  सवा लाख मिश्रित पौधों का  सफल रोपण कराया जो इस वर्षा में ग्रोथ कर रहे है रायपुर तिल्दा परिक्षेत्र के डिप्टी प्रभारी  दीपक तिवारी ने आगे बताया कि जिस ग्राम क्षेत्र के राजस्व भूमि पर चयन कर रोपण किया गया उनमें ग्राम तुलसी में दस हेक्टेयर में बारह हजार पौधे ग्राम असैंदा के अठारह हेक्टेयर में उन्नीस हजार आठ सौ पौधे ग्राम मुड़पार में सात हजार पौधे स्त्राह हजार पौधे ग्राम छडिया में तेरह हजार पौधे ग्राम निलजा छ हेक्टेयर भूभाग में तेरह हजार पौधे इस प्रकार कुल छियानवे हजार कुल हेक्टेयर भूभाग में सवा लाख पौधों का रोपण किया गया है जिनमे चांपा, सरोरा, बिलाड़ी में 17हेक्टेयर 9  हजार पौधे  में कैज्युल्टी भी  शामिल है यही नही सड़क मार्ग पिरदा,तुलसी,ग्राम के बारह किलोमीटर लंबाई तक इसी वित्त वर्ष 2023 में रोपण कार्य किया गया है जिसकी संख्या सवा करोड़ से ऊपर तक पहुंचने अनुमानित है  डिप्टी प्रभारी दीपक तिवारी आगे बताते है कि रोपण क्षेत्र में फलदार,फूलदार,और सायादार पौधे लगाए गए है जिनमे सीताफल,आम,जाम,जामुन,आंवला,गुलमुहर, बेहड़ा,शिशु,करंज, पेल्टाफार्म,सहित अन्य प्रजाति शामिल है डिप्टी प्रभारी दीपक तिवारी आगे बताते है कि सभी रोपण क्षेत्र में सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की गई है इसके लिए रोपण क्षेत्र के आसपास पोल फेंसिंग किया गया है ताकि गाय गरूआ,मवेशी के चराई से बचाया जा सके यही नही प्रत्येक क्षेत्र में  सुरक्षा श्रमिक को लगाया गया है जिसकी निगरानी उनके द्वारा की जा रही है साथ साथ निंदाई गुड़ाई,उपचार पर विशेष ध्यान देने की बात कही है उन्होंने आगे बताया कि किसी भी कार्य व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दिया जा रहा है श्रमिकों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है 


मोहरेगा उपलब्धि के संदर्भ पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया की हर्बाबोर शाकाहारी वन्य प्राणियों को केवल प्राकृतिक दूब घास पर निर्भर नहीं रहना पढ़ता इसके लिए  गत वर्ष मोहरेंग नेचर जंगल में विभिन्न भिन्न भिन्न प्रजाति के सुपाच्य घास का रोपण बड़े क्षेत्र में लगाया गया अब निर्भीक होकर वन्य प्राणी हिरण इत्यादि ग्रास का सेवन करते है अब इनकी संख्या में भी इजाफा हुआ है डिप्टी दीपक तिवारी बताते है कि वर्तमान सरकार ने बहुत से जन कल्याणकारी योजना का सफल क्रियान्वयन किया है जिसका लाभ कृषक,स्वयंसेवी संस्था,निजी भूमि के हितग्राही लाभान्वित हो रहे है जिनमे मुख्य मंत्री वन संपदा योजना का लाभ स्थानीय तिल्दा रायपुर परिक्षेत्र के बहुत से हितग्राहियों ने लाभ लिए है जिनमे असौंदा ग्राम निवासी  जितेंद्र चंद्राकर ने  दस एकड़  बड़े भूभाग में नीलगिरी का पौधा रोपण किया है माठ ग्राम  निवासी सुरेंद्र वर्मा ने 200सागौन रोपण किया नलिनी  मढ़ीरिया ने 5 हेक्टेयर में  12 सौ सागौन पौधे लगाए गए जो कृषि क्षेत्र के अलावा।कृषकों के आर्थिक सुदृढ़ता हेतु रीढ़ की हड्डी साबित होगा उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए कृषि निजी भूमि,हेतु राज्य वन विभाग निशुल्क पौधों के अलावा आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाया है यही नही समय समय पर मुख्य मंत्री वृक्ष वन संपदा हितग्राहियों के निंदई,गुड़ाई,उमर हेतु प्रशिक्षित विभागीय कर्मचारी द्वारा प्रशिक्षित करता है जिसके आशातीत परिणाम सामने आ रहे है था पांच वर्षों बाद इसके परिणाम सामने आने शुरू हो आएंगे इसके विक्रय हेतु  विभागीय स्तर पर बाजार तैयार किया जाएगा रायपुर वन मंडल के वरिष्ठ डी एफ ओ विश्वेश झा की माने तो वे बताते है की  कृषकों के तैयार काष्ठ के कटाई की कोई बाधा नहीं रहेगा इसके साथ ही अभी से देश के नामी गिरामी कुछ कंपनी के साथ विभाग ने ओ एम ओ कर अनुबंधित कर लिया गया है जिससे सभी प्रकार के बेशकीमती पौधों के काष्ठो,वस्तुओं का बाजार तैयार होगा और कृषक आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे  डिप्टी प्रभारी दीपक तिवारी बताते है कि मुख्य मंत्री वृक्ष वन संपदा  योजना एक बहुत लाभकारी योजना है जो कृषकों के भविष्य निधि के रूप में देखा जा रहा है उक्त योजना का शुभारंभ तात्कालिक पी सी सी एफ वन बल प्रमुख संजय शुक्ला साहब की दूर दृष्टि सोच का परिणाम है तथा उसको धरातल में सफल करने में वर्तमान पी सी सी एफ वन बल प्रमुख श्री निवास राव की महती भूमिका मानी जा रही है उक्त वन संपदा योजना कार्यों को सफल पूर्वक ईमानदारी से करने आई एफ एस और रायपुर दुर्ग के सी सी एफ दिलराज प्रभाकर ने सख्त निर्देश दिए जिसका परिणाम सामने आ रहा है अब देखा यह जा रहा है कि बहुत से कृषक हितग्राही मुख्य मंत्री वृक्ष वन संपदा योजना का लाभ लेने स्व स्फूर्त विभाग से संपर्क कर रहे है रायपुर वन मंडल तिल्दा के डिप्टी प्रभारी दीपक तिवारी आगे बताते है कि जितनी भी योजनाएं और रोपण किए जा रहे है वह हरियाली विस्तार कर हरे भरे पेड़ पौधों को सारक्षण संवर्धन किया जा रहा है ताकि पर्यावन को संतुलित किया जा सके इसमें हमारी,तुम्हारी और हम सब की भूमिका अनिवार्य होना चाहि

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

नवा रायपुर में हरियाली विस्तार के लिए वन विकास निगम की कवायद

 नवा रायपुर में हरियाली विस्तार के लिए वन विकास निगम की कवायद 



अलताफ हुसैन

रायपुर (छत्तीसगढ़ वानोदय) सूर्य के नौतप्पा  गर्म तपिश के बाद जब धरती पर 15 जून पश्चात पहली अमृत सी सर्द बारिश के बूंदे सर्वत्र गिरती है तब मानव जीवन क्या संपूर्ण श्रृष्टि का रोम रोम खिल खिल जाता है हरियाली और पर्यावरण नवांगुत नवजात की भांति नए नए कपोल पत्तो से अंकुरित होकर सारे सृष्टि का ऐसे स्वागत करते है मानों श्रृंगारित हरियाली जोड़े में सजी दुल्हन का आगमन हो रहा है चारो ओर हरियाली की बयार नजर आती है वन विभाग,वन विकास निगम के मैदानी अमले के कर्मचारी रिक्त पड़त भाटा भूमि पर हरे भरे छोटे बड़े  प्लांटेशन के कार्यों से बहुत से पौधे का रोपण कर धरती  की हरियाली लाने श्रृंगार करते है ताकि वन सदृश मैदानी क्षेत्र नजर आए ऐसा ही रायपुर परिक्षेत्र स्थित ग्राम राखी में 14 हेक्टेयर  वृहद भूभाग में 15,500 पौधों का सफल रोपण छग वन विकास निगम के कर्मठ ,जुझारू कर्मचारियों ने किया जिसकी आभा अब देखते ही बनती है वहां के प्लांटेशन की हरियाली  से समूचा क्षेत्र वन सदृष्य नजर आने लगा है 


 छग राज्य वन विकास निगम के पीसीसीएफ तपेश झा साहब कार्यों के प्रति कोई समझौता नही रखते हालांकि वर्ष 2022 को नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी में प्लांटेशन किया गया था परंतु प्रति वर्ष होने वाले निंदई,गुड़ाई,उपचार हेतु बड़ी सख्ती से दिशा निर्देश दे चुके है तथा वर्षा पूर्व निंदई,गुड़ाई,थाला,निर्माण सहित अन्य उपचार जैसे,खाद डीएपी देने के सख्त निर्देश जारी किए हुए है ताकि प्लांटेशन पौधों को कोई क्षति न पहुंच सके छग राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक तपेश झा साहब ने ऐसे मृत बीमारू पौधों का पूनारोपण करने के भी सख्त निर्देश अधीनस्थ कर्मियों को दिए है ताकि नए पौधों का रोपण किया जा सके तथा पौधे गणना में कोई कमी न आ सके वही बार नवापारा परियोजना मंडल के आर. जी.एम.प्रभात मिश्रा साहब की कार्य करने की अपनी विशिष्ट शैली है संबंधित संपादित होने वाले प्लांटेशन  की बराबर जानकारी रखते है तथा कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करते जिस पौधों की ऊंचाई के पौधे लगाए जाने है उसी ऊंचाई के पौधों का रोपण के निर्देश देते है  तथा समय समय पर खाद डीएपी का नियमित छिड़काव और पुनरोपण करने के भी सख्त निर्देश दिए हुए है यही वजह है की एक वर्ष में ही ग्राम राखी,एवं अन्य ग्रामों के प्लांटेशन ग्रोथ के साथ बढ़त बनाए हुए है जिसकी हरियाली अब देखते ही बनती है आर.जी.एम. प्रभात मिश्रा साहब समय समय पर कार्य स्थल का मुआयना कर मॉनिटरिंग भी करते है ताकि कार्यों में लापरवाही न हो सके


बार नवापारा परियोजना मंडल के डी.एम. बी रमन सोमावार साहब का लंबा वन विभाग में कार्यकाल रहा है तथा वानिकी कार्यों का लंबा अनुभव रहा है अधीनस्थ कर्मियों से कार्य के प्रति कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करते पूरी शिद्दत से मैदानी कार्यों को पूर्ण ईमानदारी से करना मूलमंत्र मानते है यही वजह है की कार्यशैली को लेकर कुछ कर्मचारीयो में नाराजगी बनी रहती है अब चाहे आसपास क्षेत्रों में हाथी दल आगमन हो वे किसी भी समय बड़े सख्त लहजे में  मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित कर देते है परंतु वन कर्मियों के कार्यों के हितार्थ  यह हिस्सा होता है क्योंकि तनिक भी लापरवाही हाथी दल द्वारा जान माल को क्षति पहुंचा सकते है  जिसके सुरक्षा के पूर्व अलर्ट रहना नैतिक जवाबदेही होती है जिसका निर्वहन डी एम बार नवापारा द्वारा किया जाता रहा है हालांकि बहुत कम समय में उनकी सेवानिवृत होने वाला है और कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है यही कारण है कि प्लांटेशन कार्यों में भी किसी प्रकार का समझौता नही करते तथा उच्च गुणवत्ता के सामग्री पौधों, पर पूरी नजर बनी रहती है तथा एक बेहतर प्लांटेशन का अस्तित्व नजर आता है वही बार नवापारा परियोजना मंडल के परिक्षेत्राधिकारी ऋषि शर्मा को एक लंबा वानिकी कार्यों का अनुभव है वर्ष 2012 से छग राज्य वन विकास निगम में सेवाकाल प्रारंभ करने वाले ऋषि शर्मा ने वर्ष 2019 के पश्चात  ऑक्सीजोन निर्माण की महती जिम्मेदारी का सफल निर्वाहन किया जिसमे उस समय के तात्कालिक अनुभवी दक्ष अधिकारियों का सान्निध्य प्राप्त हुआ और वानिकी कार्यों का गुर जानने का अवसर मिला इसके पश्चात बहुत से आईपीडी योजनाओं के प्लांटेशन का सफल रोपण संपादित किया जिनमे नवा रायपुर स्थित कायाबांध,उपरवारा,आरंग  अभनपुर,सहित बहुत से उल्लेखनीय प्लांटेशन उपलब्ध है ,जो आज भी हरियाली प्रसार कर रहे है और पर्यावरण को स्वच्छ माहौल निर्मित कर रहे है


उसी कड़ी में  वन विकास निगम के ऊर्जावान रेंजर ऋषि शर्मा आगे बताते है कि वित्त वर्ष 2022 में ग्राम राखी,में 14 हेक्टेयर पड़त भाटा भूमि में 15400 पौधों का सफल रोपण किया गया जो अब बढ़त बनाए हुए है था लगभग 6 फीट ऊंचाई तक ग्रोथ कर रहे है यह अनुबंध वित्त वर्ष 2023 तक किया गया है जो आगामी वर्ष के लिए भी किया जा सकता है उन्होंने बताया इसका संपूर्ण मेंटनेस वन विकास निगम द्वारा किया जाएगा रायपुर बार परियोजना मंडल के  परिक्षेत्राधिकारी ऋषि शर्मा आगे बताते है कि राखी के अलावा सात पारा ग्राम पंचायत मे वर्ष  2022 में सादे सात हेक्टेयर भूमि पर 8200 पौधे रोपण की गए वही खुलमुड़ी ग्राम पंचायत 8 हेक्टेयर भूमि पर 8800 पौधों का सफल रोपण किया गया



 जिनमे मुख्यत करंज,शिशु, पेल्टा फार्म,नीम,गुलमुहार, परथिया, के अलावा अर्जुन,शिशु,कचनार,इत्यदि  क्रमश पौधे रोपण किए गए है रेंजर ऋषि शर्मा आगे बताते है कि इस वर्ष 2023 में निंदई गुड़ाई, गाला,उपचार का कार्य किया गया है जिसमे खाद,डीएपी  का कार्य संपादित किया गया है बीमारू और क्षति ग्रस्त पौधों का पुनरोपण किया गया जिसके लिए अतिरिक्त पांच सौ ऊपर पौधों को अतिरिक्त मंगाए गए थे  जिसका रोपण कर क्षति पूर्ति पूर्ण की गई उनका कथन है की वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सभी कार्य पूर्ण करा लिए गए है और वर्तमान स्थिति में सभी पौधे स्वास्थ्य और ग्रोथ कर रहे है रेंजर ऋषि शर्मा आगे बताते है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप जिस तरह से संपूर्ण प्रदेश में  हरियाली की सौगात नई नई योजनाओं के माध्यम से दी जा रही है उसको ध्यान में रखते हुए वन विकास निगम  भी उनके द्वारा कराए जा रहे आई पी डी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है तथा सभी क्षेत्रों में हरियाली विस्तार कर रही है 


जिसका एक उदाहरण ग्राम राखी,सहित अन्य स्थलों में परिलक्षित हो रहा है वन विकास निगम बार नवापारा परियोजना मंडल के डिप्टी रेंजर रूपेश टंडन और शरद डडसेना जो कार्यों को गति लाने प्लांटेशन से लेकर थिनिंग,निंदई,गुड़ाई,उपचार,  पुनरोपण कार्यों तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते है 


उन्होंने बताया कि एक वर्ष में प्लांटेशन का स्वरूप में व्यापक परिवर्तन आया है हरियाली प्रचार से आम जन का आकर्षण बड़ गया है गाय गरुआ, मवेशी से उसकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है तारो और फेंसिंग से घेरा लगाया गया है ताकि रोपण क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके डिप्टी रूपेश टंडन,एवं शरद  डडसेना, आगे बताते है कि सभी प्लांटेशन स्थलों में चौकीदारों की नियुक्ति की गई है जो पूरी मुस्तैद के साथ निगरानी करते है डिप्टी द्वय का कथन है कि आने वाले वित्त वर्ष में यह क्षेत्र  वन सदृश्य दिखाई देगा

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

धमतरी वन मंडल मगरलोड परिवृत कृष्ण कुंज आस्था के साथ धार्मिक विहार भी

 

कृष्ण कुंज आस्था के साथ धार्मिक विहार भी 

धमतरी वन मंडल मगरलोड परिवृत 


अलताफ हुसैन

रायपुर छत्तीसगढ़ वनोदय

विश्व जगत निर्माण में ईश्वर ने अनेक रंग से रंग दिया है जल थल,नभ, पेड़ पौधे पहाड़,सहित बहुत सी  विस्मय कारी रंग देखने मिल जाला है इससे यह ज्ञात तो हो जाता है कि कोई ऐसी अदृश्य शक्ति है जो संपूर्ण ब्रह्मांड का परिचालन कर रही है जिसे ही हम मानव,जीव जंतु सब सर्वशक्तिमान ईश्वर के रूप में पूजते है उसके समक्ष श्रद्धा के साथ नतमस्तक हो कर उसकी स्तुति,उपासना करते है यही वजह है कि ईश्वर भी संपूर्ण मानव जगत को अनेक रंग बिरंगे उपहार स्वरूप हमे दिया है जिसमे पर्यावरण रूपी हरियाली  भी एक है संपूर्ण जगत का स्वामी विश्व में तीन हिस्सा जल तो एक हिस्सा थल का रखा है जिस एक हिस्से मे रंग बिरंगे हरे भरे पेड़ पौधे,पहाड़,पर्वत,अपनी असीम सीमाओं से संपूर्ण मानव जीवन को स्वच्छ वातावरण के साथ ही हरियाली और पर्यावरण को नियंत्रित करता है ताकि मानव जीवन के साथ जीव जंतु का अस्तित्व बचाया जा सके परंतु मानव निज स्वार्थ के चलते लगातार हरियाली रूपी पर्यावरण का लगातार हास और विदोहान कर वैश्विक खतरा बनता जा रहा है इसके लिए देश दुनिया के पर्यावरण प्रेमी चिंतित रहते है और नए उपाय से वैश्विक जीवन को बचाने हरियाली प्रसार करते है क्योंकि हरियाली के साथ जल है तो कल है छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी बड़ी संख्या में हरियाली और पर्यावरण का विदोहन हुआ है जिसकी वजह से वनों के जंगल का ग्राफ 40 प्रतिशत तक कम पहुंच चुका है इसके लिए प्रदेश की सरकार नित नए नए उपाय और प्रयोग कर वनों को संरक्षण,संवर्धन  हेतु कटिबद्ध है


पूर्व छग सरकार जनजागरूकता के माध्यम से मुफ्त पेड़ पौधों,का वितरण करती रही है ताकि वनों और पेड़ पौधों का विस्तार,प्रसार  हो सके इस कार्य हेतु  करोड़ों रुपए व्यय किया जा चुका था परंतु परिणाम ढाक के वही तीन पात वाली स्थिति निर्मित रही है पूर्ववर्ती स्थिति में न ही वनों का ग्राफ बड़ा और न ही वनों का विस्तार हो सका लेकिन वर्तमान सरकार ने इस समय हरियाली प्रसार करने का नया उपाय खोज निकाला है तथा आम जन को धार्मिक आस्था के साथ  धार्मिक पेड़ पौधों और बिहार  का विस्तार किया जा सके जिसके सार्थक सफल परिणाम नजर आ रहे है छग के विभिन्न जनपद नगर पंचायत,पालिका नगर निगम के माध्यम से  छोटे छोटे दो से पांच हेक्टेयर भूभाग में कृष्ण कुंज योजना के माध्यम से हरियाली प्रसार करने का बीड़ा वन विभाग के माध्यम से उठाया प्रदेश भर में हजारों की संख्या में कृष्ण कुंज वृक्षारोपण  कार्यों का सफल क्रियान्वयन किया गया जिसके एक वर्ष में सार्थक परिणाम सामने आ रहे है  इस संदर्भ में धमतरी वन मंडल के कर्तव्यनिष्ठ,ऊर्जावान डी एफ ओ मयंक पांडे साहब  से चर्चा करने बताया कि पर्यावरण और हरियाली प्रसार विस्तार करने के उद्देश्य से  गत वर्ष 2022 में कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ आरंभ पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के करकमलों के द्वारा प्रारंभ किया गया था जिसके एक वर्ष में ही इसके सार्थक परिणाम नज़र आ रहे है बहुत से स्थलों में रोपे गए कृष्ण कुंज के पौधे ग्रोथ कर रहे है और बढ़त बनाए हुए है 


धमतरी वन मंडल डी एफ ओ मयंक पांडे ने आगे बताया कि उत्तर सिंग पुर के मगरलोड परिवृत के कृष्ण कुंज निर्माण के छ माह से ऊपर हुआ है और मगरलोड परिवृत के कृष्ण कुंज वृक्षारोपण के बहुत से पौधों में फल लगना प्रारंभ हो गया है जो बहुत बढ़ी उपलब्धि मानी जा रही है धमतरी वन मंडल के सेवा निवृत एस डी ओ  टी आर वर्मा ने बताया छग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमे पर्यावरण हेतु अच्छी पहल है जिसका लाभ भावी पीढ़ी को मिलेगा छोटे छोटे भूभाग में वृक्षारोपण कार्य करके  प्रदूषण मुक्त स्थल का निर्माण किया जा रहा है ताकि आमजन को स्वच्छ शुद्ध वातावरण प्राप्त हो सके वही वर्तमान एस डी ओ नाविक साहब बताते है कि धमतरी वन मंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के मगरलोड परिवृत स्थित कृष्ण कुंज वृक्षारोपण 0.40 हेक्टेयर भूमि पर पथरीली भूमि पर किया गया है जहां के  वन कर्मचारियों के लिए बहुत बढ़ी चुनौती था मगर हमारे मातहत वन कर्मियों ने उस चुनौती का सामना किया और लगभग 250 से प्लस 300 पौधों का सफल रोपण किया जिसके सारगर्भित परिणाम सामने आए है सभी पौधे स्वस्थ एवं शत प्रतिशत अवस्था में है  वर्तमान एस डी ओ नाविक साहब  चुनौती देते हुए आगे बताते है कि मगरलोड कृष्ण कुंज के सभी रोपित पौधे एक भी सूखे अथवा मृत अवस्था में दिखे तो वहां के वन कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी उसकी पुष्टि हेतु जब उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के मगरलोड परिवृत स्थित कृष्ण कुंज परिसर पहुंचा गया तब वस्तुत वहां सत्यता नजर आई सभी पौधे हरे भरे स्वास्थ्य पूर्ण,ग्रोथ लिए हुए दृष्टिगोचर नजर आए यही


नही बहुत से पौधे,अनार,जाम,में फल नजर आए वही उत्तर सिंगपुर मोहंदी पारिक्षेत्र अधिकारी  सुनील कुमार खोबरागड़े ने कृष्ण कुंज वृक्षारोपण के संदर्भ में बताया कि मगरलोड नगर पंचायत के  कॉलेज के समीप 0.45 हेक्टेयर के पथरीली भूमि पर 250 से ऊपर फलदार,सायादार,पौधों का रोपण कृष्ण कुंज का निर्माण किया गया है जिसके आशातीत परिणाम परिलक्षित हुए है आम,इमली, बड,पीपल,कदम,जाम, जामुन, गुलर, नीम,बेर,अनार,सीताफल,आंवला,कैथा,शहतूत,कृष्ण दोना जैसे पौधे लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है 


मोहदी परिक्षेत्राधिकारी सुनील कुमार खोबरागड़े  आगे बताते है प्रदेश भर के नगर पंचायत,नगर निगम परिषद क्षेत्र में कृष्ण कुंज वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा बनाने और प्रदूषण के विरुद्ध एक अभियान है देखा जा रहा है की घटते वन लगातार बढ़ते कांक्रिटिकारण की वजह से वन का दायरा सिमटा जा रहा था इसके लिए प्रदेश सरकार ने राजस्व भूमि का चयन करके छोटे छोटे भूमि स्थल का चयन कर आम जन की सुविधा हेतु  कृष्ण कुंज वाटिका का निर्माण किया जा रहा है ताकि आने वाले कुछ वर्षों में इसका लाभ जनता  परिवार को मिल सके और ऐसे वाटिका स्थलों में विचरण विहार कर सके    और स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्य का लाभ उठा सके 
इसके लिए उत्तर सिंगपुर  मोहंदी परिक्षेत्र के रेंजर सुनील खोबरागड़े आगे बताते है कि प्रदेश भर में हजारों की संख्या में भिन्न भिन्न स्थलों में ऐसे कृष्ण कुंज वाटिका वृक्षारोपण का निर्माण किया गया है जो लगभग सफल स्वास्थ्य अवस्था में आ चुके है उन्होंने आगे बताया कि मगरलोड परिवृत कृष्ण कुंज को नियमित देखरेख सिंचाई,और सुरक्षा की गई है इसके लिए नियमित कर्मचारी चौकीदार   चाक चौबंद रहते है  संपूर्ण कृष्ण कुंज वृक्षारोपण परिसर क्षेत्र की सुरक्षा हेतु चारो ओर फेंसिंग तार, मजबूत लोहे का द्वार सामने की स्थिति में ऊंचे सीमेंट रेती,ईटो की बाउंड्री  वाल पथ रोपण निर्मित किया गया है ताकि रोपण को गाय गरुआ,मवेशियों को चराई,से बचाया जा सके वे बताते है कि कृष्ण कुंज वृक्षारोपण की अवधि पांच वर्ष तक रखी गई है जिसका संपूर्ण मेंटनेंस विभाग द्वारा की जाएगी मगरलोड परिवृत कृष्ण कुंज के डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे जो एक परिपक्व अनुभवी कर्मचारी  है वे बताते है कि कृष्ण कुंज   में सभी प्रकार विशेष कर पौधे लगाए गए है जो धार्मिक,संस्कृति मान्यताओं  से जुड़ा हुआ है इसमें कृष्ण लीला काल के बहुत से वर्णन और वृतांत से जुड़े पौधों को लिया गया है जिसमे कदम आम से लेकर कृष्ण दोना जिसकी आकृति दोना पत्तल के समान होता है उस पौधों का रोपण किया गया है जिसके संदर्भ में बताया जाता है
कि  भगवान श्री कृष्ण उसी दोना में दही खाते थे जबकि कदम पेड़  जिसमे बैठ कर बांसुरी की धुन और उनकी बाल लीला के बहुत से वृतांत जुड़े हुए है मगरलोड परिवृत के डिप्टी प्रेमलाल लहरे  कृष्ण कुंज के संदर्भ में आगे बताते है कि यही वजह है कि संपूर्ण वाटिका में भगवान श्री कृष्ण और उनके लीलाओं से संदर्भित बहुत से प्रासंगिक चित्रण को खूबसूरत पेंटिंग के माध्यम से उकेरा गया है ताकि आम जन धार्मिक सस्कृति और प्रसंग से रूबरू हो सके धमतरी वन मंडल उत्तर सिंगपुर मोहंदी परिक्षेत्र मगरलोड परिवृत के डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे आगे बताते है कि भगवान श्री कृष्ण लीला वृतांत वर्णन उकेरने का उद्देश्य यह भी है कि ईश्वर का वास कण कण में होता है स्वाभाविक है कि पेड़ पौधों का वास भी उसमें है परंतु इसके बावजूद ऐसे अधर्मी निराधर्मी, दुष्ट व्यक्तियों और गाय गरुआ मवेशी चराई द्वारा समय समय पर विदोहन कर दिया जाता है 
जिसकी सुरक्षा के साथ लोगों में जनजागरूकत आवश्यक है  कृष्ण कुंज क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण लीला और उनके चित्रों का वर्णन चित्रित करने और संबंधित पौधे रोपण से जिसका वर्णन धार्मिक ग्रंथ में मिलता है इससे आमजन  की आस्था और रोपे गए पौधों पर सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाएगा वे मान्यता अनुसार ऐसे पौधों को क्षति नहीं पहुँचाएंगे डिप्टी श्री लहरे  आगे बताते है कि वही भविष्य में आहार विहार विचरण करने किसी भी कृष्ण कुंज पहुंचेंगे वहां पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाने के अलावा धूम्रपान, थूक, गंदगी करने में भी हिचकेंगे मगरलोड  कृष्ण कुंज  के मैदानी अमले एवं वन रक्षक हरीश कुमार दुबे रोपण के लगातार ग्रोथ और  कम ऊंचाई में फल उगने से खासे उत्साहित है वे बताते है कि लगातार देखरेख सुरक्षा,सिंचाई,का परिणाम है की वर्ष भर में ही फल दिखने लगे है इससे वरिष्ठ अधिकारी खासे अल्हादित और गदगद है
और पीठ भी थपथपाएं है मैदानी अमले 
वन रक्षक प्रभु राम कंवर परिसर रक्षक मगरलोड वन रक्षक हरीश कुमार दुबे आगे बताते है कि नियमित रूप से चौकीदारों की नियुक्ति की गई है जो पूरी निष्ठा से कृष्ण कुंज की निगरानी कर रहे है था समय समय पर निंदाई गुड़ाई की जा रही है उनके उक्त समस्त कार्य में  वनरक्षक प्रभु राम कंवर भी पूरा सहयोग कर रहे है तथा समय समय पर कृष्ण कुंज की मॉनिटरिंग की जाती है उन्होंने ऐसा बताया है

बुधवार, 28 जून 2023

लाल टमाटर को आम के अमचूर ने पछाड़ा

लाल टमाटर को आम के अमचूर ने पछाड़ा 




रायपुर टमाटर अगर लाल हो गया तो घबराने की जरूरत नहीं हमारे इर्द गिर्द ईश्वर ने इतने गुणकारी वस्तुएं दी है जिसका हम विकल्प का उपयोग कर सकते है अभी मौसम की मार झेल रहे टमाटर ने शतक यानी सौ रुपए तक दम मार दी जिसकी वजह से किचन का जायका बदल गया है और आम लोग टमाटर खरीदने अक्षम हो गए है अब चिंता की बात नही गर्मी सीजन में बहुत से लोगों ने कच्चे खट्टा आम का बहुत उपयोग किए है और नमक मिर्च लगाकर खूब जायका लिए है पर क्या आप को मालूम है 






कि यदि  टमाटर नही हो तो उसके सारे गुण और तत्व अमचूर (खटाई आमाकुला) में मिल सकता है वह भी बहुत सस्ता और पहूंच के अंदर किसी भी किराना या बाजार में गर्मियों में सुखाए गए अमचूर (खटाई,अमाकुला)विकल्प के रूप में मिल जाता है वह सस्ता और सहज प्राप्त हो जाता है एक पाव या आधा किलो अमचूर सब्जी, दाल इत्यादि में मात्र दो से तीन कड़ी अमचूर (खटाई) डालने पर  काफी समय तक चलता है और खाने का जायका भी डबल हो जाता है तो चिंता छोड़ कर टमाटर का विकल्प आम का अमचूर जिसे खटाई अमाकूला नाम से भी जानते है और पुरानी पद्धति का उपयोग कर सकते है वही कुछ लोग इमली का उपयोग भी करते है जो इसका विकल्प है तो देर न करे और इस वैकल्पिक आम का अमचूर का उपयोग कर टमाटर को लाल होने दो और सस्ता सुलभ आम का अमचूर का उपयोग कर किचन के स्वाद में जायका बदाइये,,, गोलबाजारा सहित बहुत से मुहल्ले की किराना दुकान सस्ता और कम दाम   में आसानी से मिल जाता है

सोमवार, 26 जून 2023

मुख्यमंत्री वन संपदा योजना का लाभ भविष्य निधि का विकल्प

 मुख्यमंत्री वन संपदा योजना  का लाभ भविष्य निधि का विकल्प


रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोदय)प्रदेश की सरकार ने कृषकों स्वायत्त संस्थाओं निजी क्षेत्र में अनेक जन कल्याणकारी रोजगार मूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषकों को विभिन्न  सफल क्रियान्वयन करते हुए  भविष्य के नए नए द्वार खोल दिए है जिनमे एक मुख्यमंत्री वन संपदा योजना भी मुख्य है उक्त योजना अंतर्गत हितग्राहियों के निजी भूमि क्षेत्र में पांच एकड़ भूमि में लगभग सौ पेड़ों का रोपण निर्धारित सुनिश्चित किया गया है जिसमे उन्हे अनुदान,आर्थिक, सहायता भी प्रदान किया जाएगा मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ उठाने प्रदेश भर के कृषक,स्व सहायता समूह,निजी संस्थाएं,पंचायतों के हितग्राहियों में लाभान्वित होने स्वस्फूर्त वन कार्यालयों में पंजीयन करवा रहे है 


  महासमुंद वन मंडल अंतर्गत अंतर्गत  धार्मिक नगरी खल्लारी परिवृत के डिप्टी रेंजर एवं डिपो प्रभारी नरेंद्र चंद्राकर से उक्त मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के संदर्भ  में चर्चा करने पर बताया कि पूर्व में कृषकों को अपने वाणिज्यिक उत्पाद,का समुचित मूल्य प्राप्त नही हो पाता था तथा वृक्ष, पेड़,पौधे, की कटाई प्रक्रिया भी जटिल होती थी छग शासन ने कृषकों एवं स्व सहायता संस्थाओं,निजी  क्षेत्र के भूमि स्वामियों को रोपण उत्पादन,एवं वाणिज्यिक उपयोग के सरलीकरण करते हुए  उक्त मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को प्रारंभ किया गया जिसके सार्थक परिणाम परिलक्षित हो रहे है डिप्टी रेंजर नरेंद्र चंद्राकर ने आगे बताया महासमुंद वन मंडल अंतर्गत खल्लारी परिवृत में अस्सी प्रतिशत हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ उठाते हुए पंजीकृत किया जा चुका है उन्होंने आगे बताया कि इसके तहत बहुत से टेशू कल्चर पौधों का वितरण विभाग के माध्यम से किया गया है जिसमे सागौन,नीलगिरी,नीम,बांस, मिलिया डुबिया,वृक्षों का वितरण किया जा चुका है जिसके भविष्य में दूरगामी परिणाम परिलक्षित होंगे खल्लारी परिवृत डिप्टी श्री चंद्राकर आगे बताते है कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ हितग्राही अपने खेतों मेढ़ो में रोपण कर दिया गया है इसके लिए वन विभाग द्वारा टेशू कल्शर पौधों सागौन,बांस,नीलगिरी,चंदन,सहित अन्य पौधे रोपण हेतु वितरण किए जा चुके है


हितग्राहियों को प्रोत्साहन स्वरूप शासन के आदेशानुसार वित्तीय लाभ भी उनके खातों में प्रेषित की जाएगी यही नही विदोहन पश्चात उत्पादन के अलावा समर्थन मूल्य की व्यवस्था शासन द्वारा  सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ प्रदत हेतु विभाग के दक्ष अनुभवी द्वारा समय समय पर रोपण संबंधी कार्यों हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि हितग्राही शत प्रतिशत लाभान्वित हो सके उन्होंने आगे बताया कि रोपण पश्चात कीटनाशक प्रकोप एवं समूचीत फसल उपज हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि शत प्रतिशत लाभ कृषकों को प्राप्त हो सके महासमुंद वन मंडल के खल्लारी परिवृत के डिप्टी कष्ठागार प्रभारी नरेंद्र चंद्राकर आगे बताते है कि  मुख्यमंत्री वन संपदा योजना का लाभ भविष्य निधि के रूप में देखा जा रहा है जिसका लाभ पंद्रह वर्ष पश्चात कृषकों को प्राप्त होगा इस संदर्भ में खल्लारी पारिवृत के हड़बंद ग्राम के प्रभा साहू सहित कुछ ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सही मायनों में जन हितैषी कार्य कर रहे है जिसके दूरगामी परिणाम हमारे और परिवार को प्राप्त होगा प्रभा साहू कृषक बताती है कि खेतों और मेढ़ो पर लगाए गए  टिशू कल्चर सागौन बढ़त बनाने में सहायक होता है तथा पंद्रह वर्षों तक उसके उपड़ उत्पाद का लाभ प्राप्त होगा वही कुछ कृषक उत्साहित होते हुए बताते है कि पंद्रह वर्षों पश्चात मिलने वाली राशि से बहुत से कार्य करेंगे संभवत बिटिया की शादी ब्याह में उक्त राशि मिल सकता है जो हमारे भविष्य निधि में जमा हो रहा है आगे बताती है वन विभाग के द्वारा नंदाई गुड़ाई,रोपण,उपचार,सही का लाभ समय समय पर प्राप्त हो रहा है तथा मिलने वाले अनुदान राशि भी खाते से प्राप्त हो रहा है खल्लारी परिवृत के कृषक दुर्गेश साहू बताते है कि  अपने खेतों में लगभग मेढ़ो में सागौन रोपण किया है


जो तीन से चार फीट ऊंचाई में बढ़त बना चुका है इसके लिए लगातार नियमित सिंचाई उपचार,निंदय गुड़ाई किया जाता है समय पर दक्ष अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल रहा है खेतों के मेढ़ो पर बहले तार फेंसिंग लगाए जाते थे परंतु अब ऐसे वन संपदा योजना का लाभ का रोपण से सुरक्षा और आय का अतिरिक्त लाभ भविष्य में मिलेगा महासमुंद वन मंडल  डी एफ़ ओ  पंकज   राजपूत का कथन है कि मुख्यमंत्री वन संपदा योजना  एक बेहतर पहल है यह कृषकों,आम जन के हित के लिए बनाए गई है जो भी हितग्राही इसका लाभ आज उठाते है उसके दूरगामी परिणाम पंद्रह वर्षों बाद मिलेगा उन्होंने बताया नीलगिरी जो कागज और प्लाईवुड के निर्माण में काम आता है उसके दोहरा फसल प्राप्त होगा तीन बाई तीन के अंतराल में उत्पाद फसल को एक वर्ष में एक एक पौधे के अंतराल में कटाई की जा सकेगी वही दूसरे वर्ष की कटाई में पूर्व में किए गए कटाई किया गए पौधे में एक वर्ष तक काफी ग्रोथ होगा यानी शीघ्र ही दूसरी निलगिरी पौधा फसल तैयार हो जाएगा जिसका लाभ हितग्राहियों को शीघ्र मिलने की संभावना होगी



 वही महासमुंद एस डी ओ वाहिद खान साहब बताते है कि मुख्यमंत्री वन संपदा योजना आर्थिक समन्वय लाने का सशक्त माध्यम है इससे भावी पीढ़ी के हितग्राहियों को आर्थिक लाभ सुदृढ़ होगा यदि यह योजना का सफल ईमानदारी पूर्वक क्रियान्वयन किया जाए तो प्रत्येक हितग्राही लखपति बन जाएंगे क्योंकि कृषकों,हितग्राहियों को शासन द्वारा योजना का लाभ समस्त चयनित रोपित पौधों का प्रदाय किया जा रहा है जिसके राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय  बाजार में अच्छा उत्पाद फसल मूल्य की मांग है और भविष्य भी उज्ज्वल है एस डी ओ वाहिद खान आगे बताते है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल   की दूरदर्शी सोच, और जन हितैषी कार्यों का परिणाम है कि आने वाली नस्लें गरीब विपन्नता के दौर में न व्यतीत करे जिसकी फसल के रूप में ऐसे चयनित कीमती पौधों का रोपण करवाने शासन के माध्यम से आर्थिक सहायता देते हुए उन्हे आत्मनिर्भर बनाने कटिबद्ध है


वही बागबाहरा के तात्कालिक रेंजर वर्तमान एस डी ओ विकास चंद्राकर का कहना है कि जो भाटा पड़त भूमि,खेतों के मेढ़ बंजर खाली पड़े थे उसे उपयोगी बनाने का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन संपदा योजना के माध्यम से किया है अब बहुत से हितग्राही खाली पड़त भाटा भूमि में रोपण कर रहे है इससे बहुत से दूरगामी परिणाम सामने आएंगे,पूर्व बागबाहरा के तात्कालिक रेंजर एस डी ओ महासमुंद,विद्यालय में पदस्थ विकास चंद्राकर बताते है कि एक प्रकार से उक्त वन संपदा योजना का दोहरा लाभ मिलेगा ...आम के आम गुठलियों के दाम...वाली उक्ति एक प्रकार से सटीक बैठती है पूरे प्रदेश में कृषकों,हितग्राहियों,स्व सहायता संस्थाओं,निजी भूमि स्वामियों को द्वारा वन संपदा योजना का सफल क्रियान्वयन से वृक्षारोपण कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी तथा पर्यावरण में सुधार आएगा,वही राज्य भर में क्षेत्र हरियाली बढ़ेगी और राज्य हराभरा दिखेगा वही बेशकीमती काष्ठों के वाणिज्यिक उपयोग से आम जन को आर्थिक लाभ भी मिलेगा जो आमलोगो के लिए मील का पत्थर साबित होगा



जंगल में एक और जंगल


महासमुंद वनमण्डल के प्रभारी रेंजर तोषराम सिन्हा इस संदर्भ में चर्चा करने पर बताया कि मुख्यमंत्री वन संपदा योजना कृषकों संबंधित हितग्राहियों को लाभकारी एक बेहतर पहल है जिसके दूरगामी परिणाम आएंगे उक्त योजना के संदर्भ में उनका कथन है कि पहले जंगल में वन होता था जिसे देखने आम व्यक्ति देखने जाते थे परंतु अब ग्राम और आसपास बढ़त भाटा भूमि,मेढ़, में चहुओर हरियाली की वजह से जंगल सदृश्य नजर आएगा चारो तरफ टिशू कलशर से रोपित सागौन,नीरगिरी,बांस,नीम,इत्यादि पौधे बहुतायात संख्या में नजर आएंगे महासमुंद रेंज के प्रभारी रेंजर तोषराम सिन्हा आगे बताते है कि आज का रोपित पौधे भविष्य के 15 वर्ष पश्चात हितग्राहियों को करोड़ों का आसामी बनाएगा क्योंकि वन विभाग की यह योजना जनहितैषी लाभकारी है केवल हितग्राही रोपित पौधों की सुरक्षा,देखरेख,एवं नियमित सिंचाई पर कार्य करना है यहां तक निंदाई,गुड़ाई,उपचार तक की व्यवस्था हेतु वित्तीय सहायता विभाग के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाते में डाल दी जाएगी महासमुंद रेंजर तोषराम सिन्हा आगे बताते है कि मुख्यमंत्री वन संपदा योजना का प्रतिफल दस से पंद्रह वर्ष पश्चात लाभान्वित होगा इसके लिए उत्पाद पश्चात निर्धारित समर्थन मूल्य,सुनिश्चित होगी जिसका अधिकांश लाभ हितग्राहियों को प्राप्त होगा महासमुंद रेंज में लगभग अस्सी प्रतिशत हितग्राही लाभान्वित हो चुके है तथा उन्हें पौधे वितरित किए जा चुके है जिसमे वाणिज्यिक उपयोग किया जा सकेगा केवल हितग्राहियों को रोपित पौधों की सुरक्षा, निंदाई गुड़ाई,उपचार,इत्यादि आवश्यक है इसलिए भी विभाग ने वित्तीय लाभ उनके खातों में कार्य पश्चात डाली जा रही है गत 2022 अगस्त पश्चात रोपे गए पौधों की मॉनिटरिंग विभाग के कुशल दक्ष विशेषज्ञ द्वारा उपचार, निंदई गुड़ाई, प्रशिक्षण किया जाता है प्रभारी रेंजर महासमुंद तोषाराम सिन्हा ने आगे बताया एक वर्ष तक सभी स्थल में रोपित पौधों में अच्छा ग्रोथ है था शत प्रतिशत अच्छी अवस्था में बढ़त बनाए हुए है 

बुधवार, 21 जून 2023

21साल बाद वन विकास निगम के वनवृद्धि कार्य से नया जिला मोहला,मानपुर का भाग खुला

 21साल बाद वन विकास निगम के वनवृद्धि कार्य से नया जिला मोहला,मानपुर का भाग खुला


अलताफ हुसैन

रायपुर (छत्तीसगढ़ वनोदय) प्रदेश के चालीस प्रतिशत आकूत वन्य संपदा फैला हुआ है जिसमे हरियाली प्रसार के साथ ही बेशकीमती इमारती काष्ठ,जीवनदायनी  जड़ी बूटी की प्रचुर मात्रा में साथ ही जनोपयोगी स्वास्थ्य हेतु  वातावरण प्रदेश के फिजाओं में घूला मिला हुआ है जिसके वजह से छत्तीसगढ़ प्रदेश का मनमोहक वातावरण की अलग पहचान पूरे भारत देश में बनी हुई है वन संपदा के नाना प्रकार के विभिन्न उपयोग से वनोपज से निर्मित शहद से लेकर  जन उपयोगी वन औषधि का आयात भी बाहरी प्रदेशों में हो रहा है परंतु उन्नतिशील विकसित छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहुत से ऐसे सघन वन क्षेत्र अब भी मुख्यधारा से कटे हुए है जिसके समुचित उपयोग एवं मूल्यांकन  व्यवस्था, मूल्यवान विदोहन  नही हो पाने की वजह से वन संपदा नही हो पा रहा था  जिसकी वजह से वन विभाग का अनुषांगिक धड़ा छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का बहुत सा क्षेत्र वाला हिस्सा अब भी उपेक्षित पड़ा हुआ है जिसकी वजह से वन विकास निगम को राजस्व की बहुत बड़ी हानि झेलनी पड़ती रही है ज्ञातव्य हो की वन विकास निगम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक स्वयं पोषित संस्था है तथा शासन से प्रदत लीज वन भूमि  क्षेत्र में वर्षों से पोषण कर रहा है उसके बदले के प्रति वर्ष शासन को लीज में बड़ी राशि प्रदाय करता है परंतु उसके परिधि में बहुत से वन क्षेत्र का वर्षों से सीमांकन मूल्यांकन नही होने के कारण बहुत बड़े राजस्व की क्षति हो रही थी नए जिला मोहला मानपुर  क्षेत्र के अस्तित्व में आते ही बहुत से भूभाग वन विकास निगम क्षेत्र में आते ही ऊर्जावान अधिकारियों ने  वन विकास निगम  क्षेत्र में बड़े भूभाग का सीमांकन किया गया तथा लगभग 21वर्षों से उपेक्षित पड़े सागौन एवं अन्य इमारती बेशकीमती काष्ठों सहित वनोपज की प्रचुर मात्रा का आकुत खजारा का विदोहन किया गया  इसके लिए वन विकास निगम के अधिकारी ग्रीष्म की तप़ती  गर्म हवा में खरपत वार की साफ सफाई,निंदई इत्यादि कर मोहला क्षेत्र के कथित निगम वन क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी अस्तित्व बचाने रात दिन प्रयासरत है हालांकि सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला बार नवापारा परियोजना मंडल का अस्सी प्रतिशत से ऊपर देने का रिकार्ड अंकित है जिसमे रवान के सबसे अनुभवी,परिपक्व रायकेरा नर्सरी के भीष्म पितामह परिक्षेत्राधिकारी  एंब्रोस एक्का का नाम ससम्मान लिया जाता है जिन्होंने वर्ष 2022.2223 में कोडार काष्ठगार में सर्वाधिक वन विकास निगम में ऐतिहासिक राजस्व देने का रिकार्ड दर्ज किया है जिसकी सभी कर्मचारी प्रशंसा व्यक्त कर रहे है 



इस संदर्भ में मोहला मानपुर  जिला के नवनिर्मित पानाबरस वन मंडल के परिक्षेत्राधिकारी जागेश गौड़ ने बताया कि कक्ष क्रमांक 512 के जो ऊंचे पहाड़ी टीला नुमा क्षेत्र में लगभग 21 वर्ष पूर्व 50 हेक्टेयर क्षेत्र में 40 हेक्टेयर क्षेत्र में थिनिंग का कार्य किया जा रहा है उक्त क्षेत्र मोहला से बारह किलोमीटर की दूरी पर ततोडा सुर का जंगल में स्थित है  जिसमे बहुत से गगन चुंबी सागौन काष्ठ,  इमारती काष्ठ की प्रचुरता सघन क्षेत्र में माना जाता है परिक्षेत्राधिकारी जागेश गौड़ आगे बताते है कि 21 वर्षों तक क्षेत्र में न पहुचने की एक वजह यह भी है रहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र,खूंखार,वन्य प्राणी,एवं विभिन्न पेड़ पौधों के  

खरपतवार से कोई भी 



आने का साहस नहीं दिखाता था जिससे यह क्षेत्र सदैव उपेक्षित रहा और संपूर्ण 50 हेक्टेयर क्षेत्र छोटी बड़ी झाड़ झाड़ियों पेड़ पैधों से पट गया, परिणामता 21वर्ष तक बगैर विभागीय थिनिंग के खरपतवार की साफ सफाई नहीं हो पाई और क्षेत्र सघन वन क्षेत्र में परिवर्तित होता गया जहां बड़ी संख्या में वन्य प्राणियों का रहवास भी बढ़ने लगा जिनमे मुख्यत,खरगोश,जंगली मुर्गी, कोठरी,हिरण,तेदुआ, नीलगाय,भालू,आदि जानवर बहुतायत अवस्था में वास होने लगा इस संदर्भ में परिक्षेत्राधिकारी जागेश गौड़ आगे बताते है कि वन्य प्राणियों की लगातार उपस्थिति के कारण पहाड़ी क्षेत्र सुरक्षित बना  हुआ है शिकारी एवं अन्य काष्ठ माफिया वन्य प्राणियों के भय से थरथर कांपते है तथा पहाड़ी क्षेत्र में भय मात्र खाते है वन विकास निगम के मोहला मानपुर के नवनिर्मित जिला  पानाबरस परियोजना मंडल के युवा जुझारू और कर्तव्य निष्ठ प्रभारी  डिविजन मैनेजर (डी.एम.)   होमलाल साहू का कथन है कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित वन विकास निगम का यह क्षेत्र कभी वर्षों से उपेक्षित रहा था जिसे 21 वर्षों पश्चात कटाई छ्टाई,कर थिनिंग कार्य किया जा रहा है इससे क्षेत्र की अलग छटा बिखर रही है बहुत से खरपतवार की कटाई छटाई किया गया इससे सागौन सहित बहुत से इमारती कष्ठों की ऊंचाई वन क्षेत्र की भाव भंगिमा में अलग निखार  आया है प्रभारी डी.एम. पानाबरस होमलाल साहू आगे बताते है कि वनक्षेत्र में थिनिंग,कटाई छटाई से वन्य प्राणी निश्छल स्वतंत्र मुक्त रूप से विचरण कर रहे है उनके सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है इसके लिए सैकड़ों की संख्या में श्रमिक लगाए गए थे ताकि आसन्न वर्षा ऋतु में रिक्त भूमि पर प्लांटेशन कर क्षेत्र को अधिक रूप से हरा भरा बनाया जा सके उक्त कार्य में मोहला रेंज के अन्य परिक्षेत्राधिकारी दीपिका सोनवानी को पूरा सहयोग लिया जा रहा है बताते चले कि रेंजर दीपिका सोनवानी युवा के साथ एक साहसी रेंजर के रूप में जानी जाती है इसी विगत वर्ष बालौद के काष्ठ माफिया के द्वारा कीमती इमारती काष्ठ को पकड़ने में बहुत बड़ा सराहनीय कार्य किया था जिनकी सर्वत्र चर्चा विभाग में की गई थी वे भी उक्त 50हेक्टेयर भूभाग के वन क्षेत्र में होने वाले थिनिग कार्य में सराहनीय योगदान देते दिखाई दी रेंजर दीपिका सोनवानी का कथन है कि प्रदेश में बहुत से ऐसे क्षेत्र है जो वन विकास निगम के अधीन है जिसमे बहुत से क्षेत्र में कटाई छटाई के अलावा थिनिंग कार्य किया जा रहा है नवा जिला होने के कारण मोहला का 50 हेक्टेयर भूभाग में लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र में थिनिंग कार्य कर सुव्यवस्थित किया गया है शेष भूभाग को वन्य प्राणियों को सुरक्षित रहवास हेतु रखा गया है ताकि स्वछंद विचरण कर सके अब अलग से पहाड़ी वन क्षेत्र के गगनचुंबी पेड़,पौधे अलग छटा बिखेर रहे है मोहला मानपुर के नव निर्मित जिले के कथित क्षेत्र में थिनिंग कर कटाई छटाई करने के कारण पूछने पर परिक्षेत्राधिकारी जागेश गौड़ आगे बताते है कि लगातार बढ़ते खरपतवार के कारण 21वर्ष पूर्व कराए गए सागौन प्लांटेशन का ग्रोथ नही हो पाता था जिससे वन विकास निगम के राजस्व की बड़ी क्षति हो रही थी पहाड़ी इलाके में कई वर्ष पश्चात थिनिंग कार्य होने से सुव्यवस्थित पेड़ पौधों हुए है और उनका ग्रोथ भी इस वर्षा में बढ़ा है  खुला मुक्त वातावरण मिलने 


तथा उष्ण,हवा,पानी जैसे  पोषक तत्व आहार उन्हे बराबर  प्राप्त मिलने से दुगनी  बढ़ोत्तरी प्राप्त होनी तय है वही  उन्होंने आगे बताया कि ऐसे क्षेत्र के प्लांटेशन पेड़ पौधे उपज ढलाने पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां की मिट्टी उपजाऊ और अच्छा होता है रेंजर जागेश गौड़ आगे बताते है कि वन क्षेत्र में प्राय ऐसे कीट पतंग जो क्षेत्र में अलग प्रकार की सिटी नुमा आवाज  निकालते है जिनके विशेष आवाज की सिटी प्रक्रिया साथ ही ,प्रजनन क्षमता, तथा अल्प समय में मृत होने के पश्चात मिलने वाले जैविक खाद का लाभ सघन वन क्षेत्र के पेड़ पौधों को प्रचुर मात्रा में  प्राप्त  होता है और इन कीट पतंगों की आयु मात्र 14 सप्ताह तक जीवित रहते है मृत होने पर नाइट्रोजन की मात्रा मिट्टी में मिलकर घुलनशील अवस्था को प्राप्त होता है जो वन्य क्षेत्र के पेड़ पौधों के लिए संजीवनी प्रदान करता है तथा वनों की सघनता बड़ जाती है जो मोहला,मानपुर,में वर्तमान स्थिति में परिलक्षित हो रहा है  ऐसे उपेक्षित हुए वन क्षेत्र के विस्तार उन्नयन हेतु  कार्यों में गति बढ़ाने का श्रेय नए वर्तमान पी.सी.सी.एफ. श्री तपेश झा साहब प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम को जाता है जिनकी लंबा कुशल प्रशासनिक सेवा का लाभ,दूरदर्शी सोच,कर्तव्यों के प्रति समर्पित भाव, उनका मूल मंत्र माना जाता है वन विकास निगम में वे अपनी महती सेवा का लाभ देने लगभग दो वर्षों की लंबी पारी खेल रहे है उनके छग वन विकास निगम में आते ही ऐसे रुके कार्यों को तरजीह देते हुए उसका विस्तार प्रारंभ कर दिया था प्रदेश वन विकास निगम के बहुत से वन क्षेत्र में थिनिंग कार्यों को गति देने आदेशित किया जिसका अक्षरश पालन किया गया ऐसे बहुत से कार्य भविष्य में देखने सुनने मिलेंगे ऐसी अपेक्षाएं वन विकास निगम  वन कर्मी लगाए बैठे है उल्लेखनीय है कि वन विकास निगम एक ही ढर्रे पर चलते हुए लकीर पर लकड़ी मांजता वर्षों से सांप समझ रहा है परंतु अब तक वही पुरानी स्थिति वर्षों से निर्मित बनी हुई है वही  प्लांटेशन,,कटाई आय,और नर्सरी तक कार्य सीमित रह चुका है अधिक होने पर औद्योगिक वृक्षारोपण,, आईपीडी योजना का क्रियान्वयन कर कार्यों की इति श्री मान ली जाती है जबकि कुछ निगम वन कर्मचारियों पर चर्चा करने पर बताया की बहुत से वन विकास निगम के कार्य क्षेत्रों के समीप। ग्राम उपस्थित है जहां पर सामाजिक स्तर के कार्य, तालाब,नलजल योजनाएं,सड़क,एवं प्लांटेशन,वृक्षारोपण सहित सामाजिक उन्नयन जैसे कई वन वाइस निगम में कार्यों को समाहित किया जा सकता है परंतु वन विकास निगम आज भी पूर्व कार्यों के ढर्रे पर चलते हुए... लाकिर का फकीर ..बना हुआ बैठा है युवा उत्साही वन विकास निगम कर्मचारी कुछ नया प्रयास करने दृढ़ संकल्पित है उन सब की अपेक्षा वर्तमान वन विकास निगम के मुखिया तपेश झा साहब पर निर्भर और अपेक्षाएं उन पर टिकी हुई है ऐसी अपेक्षा भविष्य में कब खरा उतरते है अब यह देखना होगा.

खिलाड़ियों को तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती . डी.एफ.ओ.विश्वेश झा

 खिलाड़ियों को तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती . डी.एफ.ओ.विश्वेश झा 

रायपुर  हरियाणा पंचकुला के26वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता में पूरे देश में छग प्रदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रधान स्थान प्राप्त किया जो सब से बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है इसका श्रेय जहां मुख्य खेल प्रभारी श्री सुनील मिश्रा साहब ए सी सी एफ  को जाता है वही मैदानी तौर पर युवा ऊर्जावान कार्यों के प्रति समर्पित निष्ठावान, रायपुर वन मंडल आई एफ एस.अधिकारी विश्वेश कुमार झा भी पूरी ऊर्जा से खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करते रहे इस संदर्भ में जब 26वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता के अविस्मरणीय पल पर चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया की यह दूसरा अवसर है जब संपूर्ण भारत में छग प्रदेश वन विभाग ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त

 करने का अवसर प्राप्त किया है इसका श्रेय सभी वन विभाग के खिलाड़ियों को जाता है इसमें लगातार तीन माह तक नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है सैकड़ों वन कर्मचारियों में चयनित प्रतिभागियों का चयन करना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है उन्होंने आगे बताया कि क्योंकि प्रदेश भर से आए खिलाड़ी प्रतिभागियों के समक्ष बहुत सी परेशानी खड़ी रहती है जैसे उनके विभागीय ड्यूटी के दौरान कार्य और खेल के मध्य समन्वय स्थापित करना अवकाश के अलावा रहने एवं खेल ग्राउंड का चयन उनके लगातार सुबह दोपहर शाम में नियमित अभ्यास करना ऐसे विसंगतियों से दो चार होना जूझना पड़ता है इसकी व्यवस्था लगातार खेल प्रभारियों के ऊपर निर्भर करता है बैडमिंटन खिलाड़ी तथा गोल्ड मैडल लाए  रायपुर वन मंडलाधिकारी आई एफ एस अधिकारी विश्वेष कुमार झा आगे बताते है कि लगभग 350के लगभग चयनित खिलाड़ी प्रतिभागियों के लगातार नियमित अभ्यास हेतु अनुकूल वातावरण हेतू नियमित अभ्यास के लिए प्ले ग्राउंड जहां सभी उपकरण व्यवस्था का अनुकूल वातावरण सब से बड़ा मायने रखता है जिसकी लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जाती रही तथा उन कमियों को दूर की जाती रही है यदि किसी खिलाड़ी के ड्रेस कोड सहित उपकरण,प्ले ग्राउंड,समतली कारण जैसी व्यवस्था पर नियमित निगरानी की जाती रही खिलाड़ियों में चाहे जिस वर्ग क्षेत्र का खिलाड़ी अब चाहे बैडमिंटन,हो, पग बाधा दौड़,स्विमिंग,जंप,जैसे भिन्न भिन्न खिलाड़ियों के भाला फेंक,भारोत्तोलन, उपकरण में कोई समस्या न आने पाई इसके लिए हम स्वयं खिलाड़ियों से चर्चा कर उसका निराकरण करते रहे  है,डी एफ ओ विश्वेश झा साहब आगे बताते है कि यही नहीं खिलाड़ियों के डाईट खान पान पर विशेष ध्यान व्यवस्था रखा गया था खिलाड़ियों को रुचिकर भोजन,वेज नॉनवेज ,की व्यवस्था लगातार जारी रही प्रतिभागियों के खेल ग्राउंड तक पहुंचने हेतु वाहन बस की व्यवस्था रखी गई थी जिनको निर्धारित प्रेक्टिस में उपलब्ध रह सके लगातार तीन माह के अभ्यास कार्य में पारिवारिक माहौल में रहते हुए कसरत किया यहां चयन प्रक्रिया में किसी सर भाई भतीजावाद नही किया गया  बल्कि उत्कृष्टता के आधार पर जीत का जज्बा लिए उत्साही युवा एवं सभी वर्ग आयु के खिलाड़ियों को चयन किया गया डी एफ ओ विश्वेश झा साहब आगे बताए है कि हमने तीन केटोगिरी आयु वर्ग में खिलाड़ियों को चयन किया   गया जिसमे 55 से 62वर्ष तक आयु जो सीनियर वर्ग के खिलाड़ी थे दूसरे केटीगिरी में 40 से 55 वर्ग आयु इसके पश्चात 30से 40 वर्ग  एवं अन्य जूनियर केटोगिरी में 22से 30 वर्ष आयु को रखा गया था  इस  प्रक्रिया में 187 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हरियाणा पंचकुला के खेल महाकुंभ  में बहुत से प्रदेशों के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा छग वन विभाग के नाम को रौशन किया जो हमारे विभाग के लिए मील का पत्थर साबित हुआ

शुक्रवार, 16 जून 2023

वनरक्षक भर्ती हेतु रकम की मांग करने वाली महिला श्वेता देवांगन गिरफ्तार*

  वनरक्षक भर्ती हेतु रकम की मांग करने वाली महिला श्वेता देवांगन गिरफ्तार*


रायपुर   नवा रायपुर परिक्षेत्राधिकारी साधेलाल बंजारे ने विभागीय कर्तव्यों का नैतिक निर्वहन का दायित्व करते हुए  थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया  छ.ग. राज्य में वन विभाग में शासन द्वारा सीधी भर्ती के तहत वन रक्षको की भर्ती प्रकिया से सबंधित शारीरिक परीक्षण का क्रियान्वयन किया जा रहा है वन विभाग के द्वारा नियमानुसार अधिकृत तटस्थ (Neutral) एजेंसी के द्वारा वर्तमान में शारीरिक परीक्षण लिया जा रहा है। दिनांक 15.06.2023 को सोशल मिडिया के माध्यम से एक महिला द्वारा भ्रामक स्टींग ऑपरेशन के नाम से अफवाहें फैल रही थी तथा  कि मंगलम सर्विसेस रूम नंबर 506 शुभम कॉर्पोरेट तेलीबांधा रायपुर के संचालिका द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने के लिये 1,50,000 रूपये एडवांस व नियुक्ति सूची में लाने के लिये 5,00,000 रूपये मांगे जाने की एवं मुझे 17 लोगो का टारगेट मिला है जिसमें से 13 लोगो से बातचीत कर सेटल हो गया कहते हुये एक लडकी की विडियो वायरल हुआ था। इस घटना से वन विभाग मे हो रही भर्ती प्रकिया के सबंध में लोगो में तरह तरह की भ्रांतियां हो रही है विभाग की बदनामी हो रही थी। जिस पर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 358/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को महिला आरोपी की पतसाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में महिला आरोपी श्वेता देवांगन की पतासाजी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला आरोपी श्वेता देवांगन ने बताया कि वह बेरोजगारों को प्रायवेट नौकरी दिलवाती है तथा उसका वन विभाग के किसी भी अधिकारी या अन्य किसी भी उच्चाधिकारी से कोई सम्पर्क नहीं है उसने वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 03 लोगों से कुल 4,50,000/- रूपये लिया था तथा रकम को अपने पास रखी थी यदि आवेदकों का नौकरी लग जाता तो वह रूपयों को स्वयं रख लेती और नौकरी नही लगता तो वह उन रूपयों को संबंधित व्यक्तियों को वापस कर देती। वर्तमान में छ.ग. शासन द्वारा विभिन्न विभागों के विभिन्न पदो पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें महिला आरोपी लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अपना शिकार बना रही थी।


रिपोर्ट कर्ता. साधे लाल बंजारे रेंजर नवा रायपुर

=======================


                      वीडियो देखें

 आरोपी श्वेता देवांगन को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से घटना से संबंधित लैपटॉप, कम्प्यूटर, वनरक्षक भर्ती संबंधित आवेदन एवं फॉर्म, 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग रजिस्टर जिसमें अलग-अलग नौकरी के संबंध में मिलने वालों की जानकारी, विभिन्न विभागों के फॉर्म एवं आवेदन तथा अन्य दस्तावेज जप्त* कर महिला आरोपी श्वेता देवांगन के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार महिला का विवरण

*गिरफ्तार महिला आरोपी- श्वेता देवांगन पिता स्व. मदन लाल देवांगन उम्र 24 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*

शुक्रवार, 9 जून 2023

बार अभ्यारण्य के 50 हेक्टेयर चारागाह विस्तार से वन प्राणियों के लिए बना स्वर्ग

 बार अभ्यारण्य के 50 हेक्टेयर चारागाह विस्तार से वन प्राणियों के लिए बना स्वर्ग



छत्तीसगढ़ वनोदय पत्रिका 

में प्रकाशित)

अलताफ हुसैन

 पर्यटक के रूप में आप हम जब वन परिक्षेत्रों से गमन करते है तब  प्रायः अनेक क्षेत्रों में आयताकार वाले हरे बोर्ड  दृष्टिगोचर हो जाते है जिसमे लिखा होता है.. वन्य प्राणी वनों का श्रृंगार है कृपया उनकी रक्षा करिए..परन्तु उनके जान माल सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक हो ही जाती है अब चाहे कभी प्राकृतिक रूप से तो कभी शिकारियों के शिकार से गाड़ी मोटर परिचालन से घटना दुर्घटना हताहत या वनग्रामों के आवारा कुत्तों से शिकार हो कर बहुत से हिरण, कोटरी, बारहसिंघा जैसे  वन्य प्राणी असमय ही कालग्रास बन जाते है तथा इसका दोष किसी पर नही मढ़ा जा सकता क्योंकि यह प्राकृतिक नियति का उप संहार प्रक्रिया भी हो सकता है  इसलिए भी वन विभाग उनके स्वच्छंद मुक्त वातावरण में विचरण करने और उनके जीवन को प्रकृति के हाल पर छोड़ देता है यही कारण है कि यदाकदा समुचित सुरक्षा के अभाव में मृत वन्यप्राणियों के  शव क्षत विक्षप्त हो कर आवारा कुत्तों,हिंसक वन्य प्राणियों के निवाला भी बन जाते है जो चिंतनीय है इन सब के इतर ऐसे वन अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद  है जो अपने नैतिक कर्तव्यों दायित्वों का निर्वहन बड़ी ईमानदारी से कर वन्य प्राणियों के सुरक्षा के प्रति किसी ईश दूत से कम नही जो  प्रकृति के नियम के मध्य घूम रहे काल चक्र के बीच छग प्रदेश के सिमटे वन क्षेत्रों में बसे वन्यप्राणियों के संरक्षण, संवर्धन में अपनी महती भूमिका निभा रहे है उनके रहवास,सुरक्षा और  खानपान चारा पानी की व्यवस्था में नई योजनाओं के माध्यम से एक नई इबारत लिख रहे है प्रदेश के बलौदाबाजार वन मंडल के अंतर्गत वृहद भूभाग में विस्तृत बार नवापारा अभ्यारण्य परिक्षेत्र मे एक ऐसा अद्भुत विरला वन अधिकारी भी रहा है जो उनके सुरक्षा रहवास को लेकर सदैव चिंतित रहता था उन्हें मुक्त वातावरण अभ्यारण्य मे कुलांचे भरते देख  किसी भी पर्यटक,आम जन का मन देखकर किसी मासूम बच्चे की तरह  खिल उठता है नित वन्यप्राणियों के हित मे और क्या बेहतर किया जा सकता है उस विषय पर लगातार वह अधिकारी  नई योजनाओं के प्रति मनन करने की सोच हमेशा बनी रहती थी  इसी वन क्षेत्रों के श्रृंगारित करने की सोच ने  देश के बाहरी राज्यों  से आयातीत वन्य प्राणियों के संरक्षण,संवर्धन में अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर उनके कुनबे में लगातार वृद्धि जैसे प्रयास कर हमेशा सुर्खियों और चर्चा में बने रहे थे ऐसे वन अधिकारी का परिचय स्वतः उसका कार्य करने का ढंग बता देता है 


यह वन अधिकारी कोई और नही बल्कि बार नयापारा के युवा ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार,कर्मठ,कर्मयोगी,जुझारू तथा वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण संवर्धन में सदैव तत्पर रहने वाले युवा ऊर्जावान रहे तात्कालिक बार अभ्यारण्य परिक्षेत्राधिकारी एवं वर्तमान गोमार्डा वन क्षेत्र के पदोन्नत एस डी ओ कृषालु चंद्राकर है जिनके बार विभागीय सेवा कार्यकाल में उन्होंने बहुत से ऐसे कार्यों को अंजाम दिया कि उनके नाम की वैभवता का डंका प्रदेश भर के वन विभाग में होने लगा था प्रदेश भर में विलुप्त होते काले हिरण की कमी को दूर करते हुए बलौदाबाजार वन मंडल के वरिष्ठ तत्कालीन वन मंडला अधिकारी कृष्ण कुमार बढ़ई साहब के दिशा निर्देश पर बार नवापारा अभ्यारण्य के  अधीक्षक आनंद कुदरिया साहब के मार्ग दर्शन में देश के अन्य राज्य से सत्तर काले हिरणों को आयात कर  उनकी मेहमान नवाजी करते हुए तात्कालिक परिक्षेत्राधिकारी वर्तमान एस डी ओ. कृषालु चंद्राकर ने विपरीत जलवायु,और वातावरण में उनके रहवास हेतु एक बड़े भूभाग स्थल का चयन कर लगातार परिक्षेत्र के वन कर्मियों की निगरानी में रखवाया परिणामतः  कुनबे में 150 से ऊपर काले हिरण संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि से आज बार नवापारा  अभ्यारण्य के जंगल उनके कुलांचे और धमाचौकड़ी से आबाद हो गया है पर्यटक भी काले हिरण को अपने आसपास होने पर रोमांच और हर्षित होकर स्वंय प्रफुल्लित हो रहे  है बार अधीक्षक आनंद कुदरिया जो पूर्व में भी जंगल सफारी जैसे मानव निर्मित वन क्षेत्र में अपनी लंबी सेवाएं दी है जिसकी वजह से वन्य प्राणीयों के रहवास उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की चिंता सदैव बनी रहती तब उनके निर्देश पर ऐसे शाकाहारी दुब घास की उपलब्धता और आवश्यकता पर कार्य योजना बनाने पर जोर दिया जिससे विलुप्त काले हिरण सहित अन्य शाकाहारी वन्य प्राणी अन्यंत्र न भटक सके


और उन्हें एक ही स्थल पर हरे भरे दुब घास जैसी खुराक मिल सके तथा उनकी जान माल की सुरक्षा भी बनी रहे इसके लिए बार नवापारा के तात्कालिक परिक्षेत्राधिकारी गोमार्डा एस डी ओ. कृषालु चंद्राकर ने बार के सघन वनक्षेत्र स्थित रामपुर ग्राम से लगे लगभग 50 हेक्टेयर भूभाग में दुब घास रोपण हेतु चयन किया तथा लगभग 35 प्रकार के उत्तम क्वालिटी के घास का रोपण करवाकर बार नवापारा अभ्यारण्य में विचरण करते शाकाहारी वन्यप्राणियों के लिए चारागाह का निर्माण करवाया जो संपूर्ण देश के वन विभाग के लिए एक मिसाल और प्रासंगिक हो चुका है आज बार नवापारा अधीक्षक आनंद कुदरिया तथा तात्कालिक बार रेंजर कृषालु चंद्राकर के बार के शाकाहारी वन्यप्राणीयों के लिए 50 हेक्टेयर भूभाग में चारागाह विस्तार निर्माण किए जाने की सर्वत्र प्रशंसा और सराहना मिल रही है तथा उनसे मोबाइल,सोशल मीडिया के माध्यम से उनके द्वारा स्वास्थ्य वर्धक घास,दुब उपज की विधि पूछी जा रही है इस संदर्भ में बलौदाबाजार वन मंडल के वर्तमान डीएफओ मयंक अग्रवाल ने जब बार अभ्यारण्य के कथित रामपुर ग्राम के समीप 50 हेक्टेयर में निर्मित चारागाह विस्तार का अवलोकन किया तब वे भी स्तब्ध रह गए तथा मुक्त कंठ से बार अधीक्षक आनंद कुदरिया एवं बार रेंजर कृषालु चंद्राकर की प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक असंभावित कार्य था जिसे आप लोगों की लगन और जुझारू प्रवृत्ति ने पूर्ण कर दिया जिसकी वजह से बार के शाकाहारी वन्य प्राणियों के खान पान की व्यवस्था दुरुस्त हो गई जो सराहनीय कार्य है शाकाहारी वन्यप्राणियों के चारागाह  विस्तार  निर्माण की योजना के संदर्भ में वर्तमान बार रेंजर  प्रभारी  जीवन लाल साहू  जो लंबे समय से कोठरी रेंज के आर ओ.है  तथा  बड़ी कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन कर रहे है वन्य प्राणियों के संरक्षण सुरक्षा हेतु अधीनस्थ कर्मियों को दिशा निर्देश देते है  ताकि बार अभ्यारण्य में  इनके रहवास और उपस्थिति से वनों का श्रृंगार  बना रहे तथा पर्यटक अभ्यारण विचरण का अधिक से अधिक लाभ उठा सके उन्होंने 

बताया कि लेंटाना जैसे खरपतवार बार मे भी बहुतायत स्थिति में है जिसके लिए वन विभाग उसके उन्मूलन हेतु करोड़ों रुपये का व्यय करता है परन्तु कुछ समय पश्चात पुनः लेंटाना खरपतवार उग जाता है जिसकी वजह से शाकाहारी वन्यप्राणियों को चारा नही  मिल पाता तथा वे अन्यत्र भटकते है और घटना,दुर्घटना हो कर असमय काल ग्रास बन जाते थे  बार अभ्यारण्य परिक्षेत्र अधिकारी प्रभारी जीवन लाल साहू आगे बताते है कि उनके संरक्षण संवर्धन, सुरक्षा,रहवास,और खाद्य चारा हेतु योजना तैयार कर 50 हेक्टेयर भूभाग से लैंटाना खरपतवार को साफ किया गया तथा




चयनित स्थल में लेंटाना खरपतवार घास फूस को खुले भूभाग में  एकत्र कर नष्टीकरण किया गया पहले संपूर्ण भूमि को उपज के हिसाब से समतलीकरण किया गया  35 प्रजातियों के घास का चयन किया गया जो हिरन कोटरी,नीलगाय,बारहसिंघा, जैसे वन्यप्राणियों को अतिप्रिय  ग्रास होते है उन्हें वर्षा ऋतु के पूर्व माह जून में रोपण कर दिया इसके रोपण में एक खुरपी से जमीन में गड्ढा कर उन्हें रोप दिया गया वर्षा होने पर इसके आशातीत परिणाम सामने आए और स्वमेव घास ग्रोथ करने लगे  रेंजर प्रभारी जीवनलाल साहू साहब आगे बताया कि एक घास जिसका नाम पैस पेलम घास है उसके एक जड़ पौधे में लगभग 100 शाखाएं रेशे की निकली होती है जिसकी एक एक रेशे को निकाल कर रोपण कर दिया जाता है यह एक मुलायम,सुपाच्य,दुब है मजे की बात है कि यह छांव में भी उग जाती है यह वर्षाधारित घास नही है तथा बारहमासी इसकी उपज हरियाली बनी रहती है तथा शाकाहार वन्यप्राणी भी हरियाली देखकर आकर्षित होते है इस चारागाह  विस्तार निर्माण कार्य के लिए रेंजर कृषालु चंद्राकर और  डिप्टी रेंजर गोपाल प्रसाद वर्मा की दूरदर्शी सोच रही है कि उन्होंने शाकाहार वन्यप्राणियों के चारागाह निर्माण की सोच रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई और  बीट फॉरेस्ट ऑफिसर धनेश्वर साहू,मिथलेश ठाकुर,के साथ चारागाह विस्तार निर्माण प्रारंभ किया गया रेंजर जीवनलाल साहू साहब

 ने आगे बताया कि वनों के पौष्टिक घास के संदर्भ में तात्कालिक रेंजर कृपालू चंद्राकर साहब की जानकारी और मार्गदर्शन  से प्राप्त करते हुए  उसकी गुणवत्ता जिसमे प्रकृति घास जो शाकाहारी वन्य प्राणियों को अति प्रिय होता है  इसके लिए अलग अलग मैदानी, वन्य क्षेत्र में गहन निगरानी पड़ताल  कर उन 35  घासों का चयन किया गया जिनमे   जंगली नेवरी,बीज घास,बनकोदो,बेर घास,बड़ा सिक्का,छोटा सिक्का, नाम के घास का रोपण किया गया है गोंड घास,पेस पेलम, दुब, जैसे घास को प्रचुर मात्रा में उपज किया गया प्रभारी रेंजर साहू साहब  ने आगे बताया उन्होंने जिनमे कई घास के  बीज भी होते है  जिन्हें नवंबर के अंत से लेकर दिसंबर,जनवरी तक इसके बीजों का संग्रहण किया जाता है जिसे मार्च की तपिश में सुखाकर जून माह वर्षा के पूर्व में खुरपी नुमा लौह औजार से गड्ढा खनन कर इनका रोपण कर दिया जाता है


जो वर्षा में पूरी तरह हरियाली युक्त हो जाते है बार परिक्षेत्राधिकारी जीवन लाल साहू  ने आगे बताया कि 50 हेक्टेयर वृहद भूभाग में मानव निर्मित ग्रासलैंड) चारागाह विस्तार के प्रति शाकाहारी वन्यप्राणी कितने आकर्षित है यह ज्ञात करने हमने दो मीटर बाई दो मीटर का चैन लिंक बना कर बढ़त घास से अनुमान लगाया कि खुले 50 हेक्टेयर स्थल के ग्रास चराई की वजह से छोटे है 


तथा दो मीटर में लगे घास की ऊंचाई लगभग तीन से चार फीट की बढ़त बनाए हुए है यही नही वन्यप्राणियों के चराई पश्चात पुनः घास ग्रोथ करते रहते है जिससे शाकाहारी वन्यप्राणियों को बारहमासी हरे घास उपलब्ध हो रहे है बार रेंजर जीवनलाल साहू साहबने आगे बताया कि वही करीब में ही एक तालाब है 


तथा ढलानी क्षेत्र में जल संग्रहण हेतु लूज बोल्डर लगाकर चेक डेम निर्माण भी किया गया है इसके निर्माण के लिए भी  लेंटाना खरपतवार साफ कर  उक्त स्थल में जल संग्रहण हेतु प्रयास किए गए है ताकि खानपान के साथ वन्य प्राणियों को सहजता से पेयजल प्राप्ति हो सके बार रेंजर जीवनलाल साहू साहब का वन्य प्राणियों के हितार्थ उठाए गए उक्त कार्य वस्तुतः प्रशंसनीय है जिसकी वजह से अभ्यारण्य क्षेत्र में खरपतवार से ढंके वन स्थल अब खुले मैदानी घास  क्षेत्र में परिवर्तित हो गया उस के साथ ही भू संरक्षण,जल संरक्षण भी हो गया है वही घास उपज से जल संरक्षण के साथ उसका स्तर भी बढ़ गया है जहां स्वच्छंद विचरण करते चीतल, नीलगाय,सांभर, काला हिरन, खरगोश  को एक स्थल में देखकर वह स्लोगन सार्थक लगता है कि वन्य प्राणी वनों के शृंगार है जिनकी एक स्थल पर उपस्थिति अभ्यारण्य की वैभवता में चार चांद लगा रहे है

शुक्रवार, 2 जून 2023

डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव भ्रष्ट आचरण के चलते रेंजर की पदोन्नति में वैतरणी कैसे पार लगाएंगे

  डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव भ्रष्ट आचरण के चलते  रेंजर की पदोन्नति में वैतरणी कैसे पार लगाएंगे 


अलताफ हुसैन 

रायपुर (फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश की वैभवशाली पूज्य विरासत प्रभु श्री राम के भांचा के रूप में चिन्हित है जिसके लिए उनके द्वारा चौदह वर्ष का वनवास का घोर लंबा काल इसी छग क्षेत्र में व्यतीत किया हुआ था इस चिर स्थाई काल को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परिक्रमा को चिन्हित कर ने के उद्देश्य से प्रदेश का वन परिवर्तक विभाग के सहयोग से संपूर्ण क्षेत्र को हरियाली युक्त क्षेत्र का निर्माण किया था इसके लिए दो वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की राशि लगाने व्यय किए गए थे तीन से पंद्रह फिट ऊंचे पौधों का रोपण कर बांस से निर्मित ट्री गार्ड का लाखों,करोड़ी रुपए की राशि व्यय  किया गया था 


परंतु दो वर्ष पश्चात ही प्रभु श्री राम वन गमन पथ रोपण के नाम से अधिकांश पौधे और ट्री गार्ड का खस्ता हाल प्रदेश भर में नजर आ रहा है प्रभु श्री राम वन गमन परिपथ  करोड़ों की राशि व्यय करने के उद्देश्य के पीछे कोई औचित्य अब नजर नहीं आ रहा है एक प्रकार से आमजन  यह कह ते नही थक रहे कि न तो अब  प्रभु श्री राम में आस्था मिल रहा और न ही प्रदूषण से लगने वाले वृक्षारोपण का अस्तित्व कारगर नजर नहीं आ रहा है

उदाहरण स्वरूप ऐसी  विकराल स्थिति महासमुंद वन मंडल कार्यालय के अलावा रायपुर वन मंडल कार्यालय के विभिन्न परिक्षेत्र में दृष्टि गोचर हो रहा है सिरपुर,लहंगर, पिरदा,सहित आरंग, समोदा, चंपारण मार्ग,एन एच हाइवे के मुख्य मार्ग सहित बहुत से पथ रोपण क्षेत्र के पेड़ पौधे एवं बांस के निर्मित ट्री गार्ड पूर्णता क्षति ग्रस्त हो चुके है प्रदेश भर के सभी वन क्षेत्र मंडलों में निर्मित किए गए रामवन गमन पथ रोपण की यही स्थिति प्रदेश भर में नजर आ रही है सर्वाधिक चर्चा के रूप में रायपुर वन मंडल के आरंग काष्ठागार प्रभारी एवं डिप्टी रेंजर के रूप में सर्वाधिक भ्रष्ट सुर अधिकारी लोकनाथ ध्रुव का नाम खासा  रूप में  चर्चित है सारे भ्रष्ट आचरण उन्होंने अपने नाम कर रखा है अब चाहे ट्री गार्ड निर्माण हो, वृक्षा रोपण प्लांटेशन कार्य हो,काष्ठ माफियाओं से सांठगांठ और संलिप्त  में सहयोग हो या फिर विभागीय निर्माण कार्य हो, यहां तक सरई खांम  काष्ठ सहित क्षेत्र में हरे भरे चिरान चट्टे बट्टों कष्ठों को हरा भरा जलाकर कोयला निर्माण करने की दलाली पर भी इसके आरोप  लग चुके है इसकी पुष्टि हालिया समाचार पत्र में इसका प्रकाशन हो चुका है परंतु इस संदर्भ में विभागीय कार्यवाही अब तक नही हो सकी जबली उनकी  भ्रष्ट आचरण शैली  में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई  


बल्कि सप्ताह भर पूर्व अपने कृत्यों को छुपाने के उद्देश्य से एक ट्रेक्टर ट्राली अवैध काष्ठ  को राजसात कर कार्यवाही की गई ताकि केवल अपने भ्रष्ट चारिता  कृत्यों को छुपाया जा सके जो उनका  शगल मात्र माना जा रहा है जबकि फरफैद ग्राम सहित आसपास क्षेत्रों में प्रति दिन सैकड़ों टन कष्ठों का परिवहन रायपुर स्थित भानपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध काष्ठ माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन सप्लाई होता रहता है जिसकी जानकारी डिप्टी को ज्ञात है पता चला है कि इसके एवज में प्रत्येक ट्रेक्टर ट्राली अथवा उसके माफिया टीम लीडर के द्वारा अच्छी खासी राशि डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव को उनके मातहत के माध्यम से प्राप्त होता है इससे ज्ञात होता है की  आसपास के  सब काष्ठ माफिया इनके गलबहिया  चिर परिचित है तथा परस्पर समन्वय स्थापित करके लंबे वर्षों से  नवा रायपुर वन परिक्षेत्र के आरंग क्षेत्र में चल रहा है यही वजह है कि संपूर्ण कार्योयोनाओं के क्रियान्वयन के पूर्व ही राशि में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती सारे मैनेज काष्ठ माफियाओं और भ्रष्टाचार से समस्त राशि की पूर्ति होती रहती है यही वजह है कि डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव आरंग सर्किल छोड़ना नहीं चाहते और आरंग हाउसिंग बोर्ड  सहित अन्य स्थानों में चल अचल संपत्ति आकुत संपत्ति अर्जित कर रखे है इस संदर्भ में यह भी उनके संदर्भ में चर्चा भी बताया जाता है कि भ्रष्ट आचरण के चलते उनके गोपनीय चरित्रावली में लाल स्याही चल चुकी है जिसकी वजह से उनका परमोशन लंबे समय से अटका पड़ा हुआ था जानकारी यह भी मिली है कि  गोपनीय चरित्रावली सुधारने के एवज में  उन्होने संबंधित कर्मचारी को गत वर्ष लाखों रुपए देकर प्रकरण को क्लीन चिट करवाया है इसके कितनी सच्चाई है यह अब ज्ञात नही परंतु सत्यता यह भी है की इसी वर्षांत डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव पदोन्नत होकर रेंजर बन जाएंगे इसके लिए अपुष्ट खबर से समाचार मिल रहा है की पदोन्नति पाने के लिए सभी अधिकारियों को मुंह भरकर लाखों की राशि दे रहे है इस संदर्भ में नियम के  जानकारों का मत है कि इस प्रकार भ्रष्ट आचरण वन कर्मियों की गोपनीय  चारित्रावली में स्वच्छ आचरण न होने पर किस माप दंड के तहत पदोन्नत होता है बहुत कठिन होता है भ्रष्ट आचरण शैली में  उसका माप दंड क्या रखा गया है यह स्पष्ट होना अनिवार्य है जिस केटी गिरी में उन्हे (क) श्रेणी में है या  (ग) श्रेणी में माप दंड रखा गया है उसका खुलासा आवश्यक है यदि किसी के द्वारा कोर्ट में चैलेंज कर दिया खासकर ऐसे  लगातार भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की स्थिति में गोपनीय चरित्रा वाली  जैसा की काष्ठ माफियाओं के द्वारा  लगातार उनके क्षेत्र में अनवरत चोरी होना,बांस निर्मित ट्री गार्ड जो आरंग स्थित राजीव भवन के उद्घाटन हेतु  स्वयं कारीगरो से अल्प सामग्री में निर्मित करवाकर 1:70 रुपए में क्रय करना जिसमे लाखों की राशि का घोटाला बताया जाता है वही एक से पांच रुपए के मिलने वाले पौधों को 25 से 100 रु तक विभाग से राशि आहरित करना यही नहीं अन्य विभागीय योजनाओं के मद को जो केवल पैंतीस प्रतिशत राशि को व्यय कर  शेष पैंसठ प्रतिशत राशि  को भले ही कमीशन खोरी और गड़बड़ घोटाला में संलिप्त रह कर अंजाम दिया जाता रहा है, उसका सूचना के अधिकार में सूचना प्राप्त की गई तो बहुत बड़े खुलासे का भंडाफोड़ हो सकता है यहां डिप्टी लोकनाथ ध्रुव के द्वारा चौकीदारों के नाम पर फर्जी बिल बाउचर निकालना बताया जाता है , यदि ईमानदारी से चौकीदारों का नियमित कार्य होता तब  आरंग क्षेत्र में शासन की महात्वाकांछी योजना राम वन गमन पथ योजना का अब तक  बंटाधार नही होना जो आरंग डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव के भ्रष्ट आचरण की पराकाष्ठा ही कहा जा सकता है  अब सवाल उठता है कि ऐसे भ्रष्टासुर  आरंग डिपो के डिप्टी रेंजर लोकनाथ ध्रुव यदि ऐसे  परिक्षेत्राधिकारी के रूप में पदोन्नत होते है तो वन विभाग की नैय्या डूबना तय माना जा रहा है क्योंकि उनके भ्रष्टाचार की फेहरिस्त की सूची हर कार्य की बड़ी है जो एक अध्याय को सिलसिले वार विस्तार पूर्वक बताने का समय अनुसार  उचित होगा !!इति श्री!!  अथ श्री भ्रष्टा चार कथा!!