गुरुवार, 17 मार्च 2022

गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं*

 

*गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं*

रायपुर (मिशन पोलिटिक्स न्यूज़)प्रदेश के लोक निर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने होलिका दहन एवं होली के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की है। श्री साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होलिका की पवित्र अग्नि में आप सभी के सारे कष्ट और समस्याएं जल कर नष्ट हो जाएं। साथ ही उन्होंने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे भारतीय संस्कृती का प्रमुख पर्व है; जो लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व उमंग का संचार करता है। उमंग और उत्साह से परिपूर्ण यह रंगोत्सव आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भरे और आप सभी जीवन में नित नई सफलता अर्जित करें, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. सत्तापक्ष एवं विपक्ष के वर्तमान तथा पूर्व नेताओं के साथ प्रदेशवासियों को होली की स्नेह से परिपूर्ण हार्दिक शुभकामना।

    जवाब देंहटाएं